×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:38 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
एआई के दौर में कितने प्रासंगिक रह जाएँगे कर्मचारी?
Source: UN News: बुधवार, 04 फ़रवरी 2026 00:00 AM (IST)
कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), आने वाले समय में समाज और अर्थव्यवस्था में बड़े स्तर पर बदलाव लाने की क्षमता रखती है, लेकिन इसके साथ रोज़गार अवसरों में गिरावट आने और सामाजिक-आर्थिक असमानताओं के और अधिक गहराने का जोखिम भी जुड़ा हुआ है. इसके मद्देनज़र, संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञ यह सुनिश्चित करने में जुटे हैं कि परिवर्तन की इस प्रक्रिया को किस तरह से ज़िम्मेदार ढंग से आगे बढ़ाया जाए, ताकि एआई के लाभ उसके जोखिमों पर भारी पड़ें. एआई को लेकर चाहे कोई आशावादी हो या आशंकित, यह सत्य है कि एआई तेज़ी से हमारे निजी और पेशेवर जीवन के हर हिस्से में प्रवेश कर रहा है. संयुक्त राष्ट्र लम्बे समय से एआई के विषय में ‘व्यक्तियों को प्राथमिकता’ देने वाले दृष्टिकोण का समर्थन करता रहा है.वर्ष 2024 में,
यूएन महासचिव
एंतोनियो गुटेरेश ने सुरक्षा परिषद को चेतावनी देते हुए कहा था कि मानवता का भविष्य कभी भी किसी एल्गोरिदम के “ब्लैक बॉक्स” पर नहीं छोड़ा जाना चाहिए.उन्होंने ज़ोर दिया था कि एआई आधारित निर्णयों पर हमेशा मनुष्यों का नियंत्रण और निगरानी बनी रहनी चाहिए, ताकि मानवाधिकारों की रक्षा सुनिश्चित हो सके.इसके बाद से, संयुक्त राष्ट्र प्रणाली वैश्विक स्तर पर एआई की नैतिक और दायित्वपूर्ण संचालन व्यवस्था को मज़बूत करने की दिशा में अपने प्रयासों को एकजुट कर रही है.यह कार्य, ऐतिहासिक ‘
ग्लोबल डिजिटल कॉम्पैक्ट
’ में शामिल दिशानिर्देशों और सिफ़ारिशों के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है. संयुक्त राष्ट्र ने, एआई-आधारित भविष्य के लिए शिक्षा को सबसे अहम बुनियाद क़रार दिया है. यूएन के अनुसार, यह केवल शिक्षा व्यवस्था में एआई उपकरण जोड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी उतना ही ज़रूरी है कि छात्र और शिक्षक, दोनों एआई-साक्षर हों. © Unsplash/Hitesh Choudhary दुनिया भर में स्कूलों को एआई के इस्तेमाल पर नीतियाँ तैयार करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. 1. शिक्षा की अहम भूमिकासंयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) में शिक्षा क्षेत्र में प्रौद्योगिकी और एआई मामलों की प्रमुख शफ़ीका आईज़ैक्स ने कहा कि वर्ष 2030 तक वैश्विक शिक्षा प्रणाली को लगभग 4.4 करोड़ शिक्षकों की ज़रूरत होगी.उन्होंने आगाह किया कि शिक्षकों में निवेश की जगह केवल एआई तकनीकों में निवेश को प्राथमिकता देना एक गम्भीर भूल होगी. यूनेस्को अधिकारी के अनुसार, एआई भले ही डेटा के आदान-प्रदान में मदद कर सकता है, लेकिन वह मानवीय विकास का विकल्प नहीं बन सकता.उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि शिक्षा मूल रूप से एक सामाजिक, मानवीय और सांस्कृतिक अनुभव है, न कि केवल किसी तकनीकी प्रणाली के ज़रिये दी जाने वाली जानकारी.2. बदलाव को अपनाना ज़रूरीएआई के दौर में रोज़गार खोने की आशंका के बीच, संयुक्त राष्ट्र से जुड़ी संस्थाएँ श्रम बाज़ार में आ रहे बदलावों को अपनाने की अपील कर रही हैं.विश्व आर्थिका मंच (WEF) के एक अनुमान के अनुसार, वर्ष 2025 में क़रीब 41 प्रतिशत नियोक्ताओं (employers) की योजना थी कि एआई के कारण अपने कार्यबल में कटौती की जाए. हालाँकि, विशेषज्ञों का कहना है कि एआई के साथ-साथ नए तरह के रोज़गार भी उभरेंगे, जिनमें मशीनों की क्षमताओं और इनसानी कौशल का संयोजन होगा.भले ही मशीनें, पैटर्न पहचानने और दोहराए जाने वाले कार्यों में सक्षम हों, लेकिन रचनात्मकता, निर्णय-क्षमता, नैतिक विवेक और जटिल मानवीय सम्बन्धों जैसे क्षेत्रों में इनसानी भूमिका बनी रहेगी.अन्तरराष्ट्रीय श्रम संगठन (
ILO
) ने अपने साझीदारों के साथ किए गए अध्ययन में कहा है कि एआई के कारण हर 4 में से 1 रोज़गार का स्वरूप बदल सकता है, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि सम्बन्धित रोज़गार समाप्त ही हो जाएँगें.रिपोर्ट के अनुसार, कार्य करने के तरीक़ों में बड़े बदलाव तय हैं और ऐसे में कर्मचारियों पर यह ज़िम्मेदारी होगी कि वे लगातार नए कौशल सीखें, प्रशिक्षण लेते रहें और कामकाज के बदलते माहौल के प्रति स्वयं को अनुकूल बनाएँ. © Unsplash/Ecliptic Graphic संयुक्त राष्ट्र ने, एआई-आधारित भविष्य के लिए शिक्षा को सबसे अहम बुनियाद क़रार दिया है. 3. सभी के लिए उपलब्ध हो एआई कुछ चुनिन्दा बड़ी तकनीकी कम्पनियाँ, एआई से जुड़े शोध और नए टूल्स के विकास पर केन्द्रित हैं.संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि यदि एआई तक पहुँच को व्यापक नहीं बनाया गया, तो देशों के बीच और समाज के भीतर असमानता और अधिक गहराने का ख़तरा है.यूएन द्वारा तैयार की गई रणनीतियों में इस बात पर बल दिया गया है कि शिक्षा, अर्थव्यवस्था और शासन से जुड़ी नीतियाँ ऐसी हों, जिनसे एआई के लाभ केवल विशेषाधिकार प्राप्त या तकनीकी रूप से उन्नत वर्ग तक सीमित न रहकर समाज के व्यापक तबकों तक पहुँच सकें.4. मानवाधिकारों को प्राथमिकतासंयुक्त राष्ट्र ने अनेक बार दोहराया है कि एआई का विकास मानवाधिकारों, मानवीय गरिमा और समावेशिता के अनुरूप होना चाहिए. संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि स्वचालन (automation) को बिना पर्याप्त निगरानी के विकसित किया गया, तो इसके दूरगामी सामाजिक दुष्परिणाम हो सकते हैं.यूनेस्को ने, वैश्विक विशेषज्ञों के साथ व्यापक परामर्श के बाद वर्ष 2021 में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के नैतिक पहलुओं पर सिफ़ारिशें जारी की थीं.इस दस्तावेज़ में स्पष्ट कहा गया है कि मानवाधिकार कोई वैकल्पिक सिद्धान्त नहीं हैं, और उन्हें टिकाऊ व ज़िम्मेदार एआई प्रणालियों के लिए अनिवार्य आधार बनाना होगा.इस दस्तावेज़ में यह भी कहा गया है कि जो एआई उपकरण मानवीय गरिमा, समानता या स्वतंत्रता के लिए ख़तरा उत्पन्न करते हैं, उन्हें सीमित या प्रतिबन्धित किया जाना चाहिए.साथ ही, देशों की सरकारों से इन मानकों के लिए प्रभावी नियामन व्यवस्था और उसके सख़्त अनुपालन को सुनिश्चित करने की अपील की गई है. © Unsplash/Immo Wegmann 5. एआई के भविष्य पर सहमति ज़रूरीसंयुक्त राष्ट्र के अनुसार, एआई से जुड़े जोखिमों और अवसरों से निपटना किसी एक सरकार, निजी क्षेत्र या नागरिक समाज के बस की बात नहीं है. इसके लिए व्यापक अन्तरराष्ट्रीय सहयोग की ज़रूरत है.संगठन का कहना है कि एआई के सुरक्षित और ज़िम्मेदार प्रयोग को सुनिश्चित करने के लिए वैश्विक स्तर पर संचालन व्यवस्था तय की जानी आवश्यक है. इसके लिए, नैतिक मानकों पर सम्वाद, समन्वय के लिए यूएन समर्थित मंचों का गठन तथा सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों के बीच साझेदारियों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए.इन साझेदारियों का उद्देश्य शिक्षा, कौशल विकास और कार्यबल के प्रशिक्षण में निवेश को मज़बूत करना है, ताकि एआई से होने वाले बदलावों के लिए दुनिया भर के लोगों को बेहतर रूप से तैयार किया जा सके.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
मणिपुर में जहरीली शराब त्रासदी: मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हुई, करीब 600 लोग बीमार
चिंता और गुस्से से आजादी चाहिए तो अपनी दिनचर्या में शामिल करें शशांकासन
सर्दियों में राजस्थान: कहीं झीलों का सुकून, कहीं रेगिस्तान की सुनहरी शाम; ये खूबसूरत जगहें बुला रही हैं आपको
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
अंकिता को लेकर मां के रिएक्शन पर बोले विक्की जैन, कहा- लोगों ने उन्हें विलेन बना दिया था
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
केएल राहुल ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ जड़ा शतक, बनाया नया रिकॉर्ड
मुंबईकरों की फैन हुईं माधुरी दीक्षित, बोलीं- यहां के लोग मदद के लिए तुंरत आते हैं आगे
और खबरें
Features
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces