-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अफ़ग़ानिस्तान: खाद्य सुरक्षा व आजीविका की मज़बूती के लिए, 10 करोड़ डॉलर की पहल

Source: UN News: सोमवार, 02 फ़रवरी 2026 00:00 AM (IST)
अफ़ग़ानिस्तान: खाद्य सुरक्षा व आजीविका की मज़बूती के लिए, 10 करोड़ डॉलर की पहल
अफ़ग़ानिस्तान में सम्वेदनशील परिस्थितियों का सामना कर रहे परिवारों के लिए खाद्य व पोषण सुरक्षा को मज़बूत करने और लाखों व्यक्तियों की कृषि सम्बन्धी आजीविका बहाल करने के लक्ष्य के तहत, 10 करोड़ डॉलर की एक परियोजना लागू की जा रही है. खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) और एशियाई विकास बैंक (ADB) की इस साझा परियोजना में अगले दो वर्षों के भीतर डेढ़ लाख से अधिक घर-परिवारों, या 10 लाख से अधिक लोगों को समर्थन प्रदान किया जाएगा.इनमें पिछले कुछ वर्षों के दौरान, ईरान और पाकिस्तान से देश वापिस लौटे अफ़ग़ान शरणार्थी, उनके मेज़बान समुदायों के अलावा, भूकम्प और बाढ़ से प्रभावित परिवार भी हैं. Tweet URL इस पहल से, ग्रामीण इलाक़ों में परिवारों को अपनी आजीविका बहाल करने, मवेशियों बचाने के साथ-साथ कृषि उत्पादन व्यवस्था में आई समस्याओं को दूर करने में मदद मिलने की बात कही गई है.अफ़ग़ानिस्तान पिछले कई वर्षों व दशकों से युद्ध से ग्रस्त रहा है. बढ़ती खाद्य असुरक्षा, बार-बार आने वाली प्राकृतिक आपदाएँ, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और विस्थापित अफ़ग़ान नागरिकों की बड़े पैमाने पर वापसी ने, देश में मानवीय स्थिति को और गम्भीर बना दिया है. यूएन मानवतावादी कार्यालय के अनुसार, देश में इस वर्ष लगभग 45 प्रतिशत आबादी यानि 2 करोड़ 19 लाख लोग, मानवीय सहायता पर निर्भर होंगे.संकट का साया कृषि, अफ़ग़ानिस्तान की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, लेकिन यह कम उत्पादकता, ज़रूरी सामग्री व बाज़ार तक सीमित पहुँच जैसी समस्याओं से भी जूझ रही है. बार-बार आने वाली प्राकृतिक आपदाओं से फ़सलें, मवेशी, सिंचाई प्रणाली बर्बाद हो गई हैं, जबकि पड़ोसी देशों से लाखों अफ़ग़ान शरणार्थियों की वापसी से दबाव बढ़ा है.एक अनुमान के अनुसार, इस वर्ष 1 करोड़ 70 लाख से अधिक लोग खाद्य असुरक्षा का सामना कर सकते हैं. सूखे की परिस्थितियाँ बक़रार हैं और 2025 के शुरुआती दिनों में औसत से कम बारिश होने और औसत से ज़्यादा तापमान की वजह से चिन्ता बढ़ी है.इसके मद्देनज़र, पहसे से ही कठिनाई में जीवन गुज़ार रहे अफ़ग़ान परिवारों के खाद्य असुरक्षा और कुपोषण का शिकार होने की आशंका है. और इसलिए उनकी मदद के लिए सतत निवेश पर बल दिया गया है.आजीविका को सहारायूएन कृषि एजेंसी और एशियाई विकास बैन्क की इस पहल में जलवायु-स्मार्ट और व्यक्ति केन्द्रित उपायों पर बल दिया गया है, ताकि कृषि उत्पादन, खाद्य व पोषण सुरक्षा, और ग्रामीण आजीविकाओं को विविधतापूर्ण बनाया जा सके. इस सहयोग के तहत, FAO ने कमज़ोर स्थिति वाले 56 लाख लोगों तक पहुँच बनाई है और 8 लाख से अधिक परिवारों को फ़सल व मवेशी उत्पादन में मदद दी जा रही है. इससे एक गम्भीर संकट के दौरान खाद्य वस्तुओं की सप्लाई चेन में स्थिरता लाने में भी सहायता मिली है.यूएन एजेंसी के अनुसार, खाद्य सुरक्षा के लिए तत्काल समर्थन और दीर्घकालिक सहनसक्षमता निर्माण के ज़रिए, परिवारों को न केवल मौजूदा चुनौतियों से उबरने में मदद दी जा रही है, बल्कि भविष्य में झटकों का सामना करने के लिए सक्षम भी बनाया जा रहा है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement