×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:09 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
भारत: 'साझा भविष्य के टाँके', सीमाओं को फीका बनाती कला और रचनात्मकता
Source: UN News: शुक्रवार, 30 जनवरी 2026 00:00 AM (IST)
कला और रचनात्मकता सीमाओं को नहीं पहचानतीं और इनमें इनसानों के बीच दूरियाँ मिटाने व नई समझ और दुनिया सृजित करने की अपार क्षमता है. कुछ ऐसी ही मिसाल, हाल में भारत की राजधानी नई दिल्ली में देखने को मिली जब अफ़ग़ान शरणार्थी महिलाएँ और कच्छ की कारीगर महिलाएँ एक साझा मंच पर जुटीं और उन्होंने पीढ़ियों से चली आ रही कढ़ाई की परम्पराओं का आदान-प्रदान किया. यह पहल, संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (
UNHCR
) और उसके साझीदारों के सहयोग से सीखने, आपसी जुड़ाव और आजीविका के नए अवसरों की दिशा में एक महत्वपूर्ण क़दम साबित हुई है.लकड़ी से बने और धूप से भरे एक हॉल में महिलाएँ साथ बैठकर कढ़ाई कर रही थीं - कुछ सोफ़ों पर, कुछ ज़मीन पर - और उनके आसपास, उनके बच्चे बेझिझक घूम रहे थे. कच्छ के शीशों के काम वाले डिज़ाइन व अफ़ग़ानी बुनाई का समन्वय - मानो हर टाँका सहयोग एवं आपसी विश्वास को मज़बूत कर रहा था.2017 में भारत में पहुँचीं 47 वर्षीय अफ़ग़ान शरणार्थी परवीन कक्कड़ के लिए यह सहयोग आत्मविश्वास और आय - दोनों लेकर आया. UNHCR के सहयोग से उन्होंने कढ़ाई किए अपने उत्पाद प्रदर्शित किए और बेचे. उन्होंने इसे “साँस्कृतिक आदान-प्रदान” बताया और कहा कि इन 10 दिनों में वह अपनी ज़िन्दगी की परेशानियाँ भूल सकीं. © UNHCR /Paridhi Jain कच्छ की कारीगर नेता धर्मिला अहिर, 80 महिलाओं के समूह का नेतृत्व करती हैं. उन्होंने कहा कि इस अनुभव से नए बाज़ारों के रास्ते खुले. कार्यशाला के बारे में उन्हें कारीगर क्लीनिक नामक ग़ैर-सरकारी संस्था के ज़रिये मालूम हुआ, “कच्छ की महिलाओं और अफ़ग़ान महिलाओं को साथ-साथ काम करने के लिए बुलाया गया.” भाषा अलग होने के बावजूद, कारीगरी व रचनात्मकता के धागे ने सभी को एक साथ जोड़ दिया. वो कहती हैं, “हमारे हाथ एक ही भाषा बोलते हैं,” युवा कारीगरों के लिए भी इसका असर साफ़ नज़र आया. 20 वर्षीय रसिला राबारी कहती हैं, “अब मैं रोज़ आय अर्जित करती हूँ. और यहाँ मेरे ऐसे दोस्त बनें हैं, जो हमेशा साथ रहेंगे.” © UNHCR/Paridhi Jain साझी सीख से साझा बाज़ार तकयह सहयोग, कार्यशाला पूरी होने के बाद भी जारी रहा. दोनों समुदायों की महिलाएँ एक साझा व्हाट्सऐप समूह के ज़रिये जुड़ी रहीं, जहाँ वे डिज़ाइन, विचार और ग्राहकों की ज़रूरतें साझा करती हैं. धर्मिला ने अफ़ग़ान महिलाओं के बनाए उत्पादों को अपने इंस्टाग्राम पेज पर भी बढ़ावा दिया.जब पाउच पर्स का ऑर्डर आया, तो जानकारी समूह में साझा की गई. परवीन और अन्य अफ़ग़ान महिलाओं ने मिलकर ये पर्स तैयार किए, और परवीन ने एक ही ग्राहक को 10 पर्स बेचे. बढ़ती मांग के साथ, ये महिलाएँ अब सीमाओं के पार टिकाऊ आजीविका की ओर बढ़ रही हैं. © UNHCR/Paridhi Jain परियोजना का विस्तारयह कार्यशाला ‘सीमाओं से परे कढ़ाई’ पहल का हिस्सा थी, जिसे भारत में यूएन शरणार्थी एजेंसी (UNHCR) और भारतीय हस्तकला एवं डिज़ाइन संस्थान (IICD), जयपुर का सहयोग मिला. दस दिनों तक चली इस पहल में अफ़ग़ान शरणार्थी महिलाएँ और कच्छ की कारीगर महिलाएँ कढ़ाई के हुनर साझा करती रहीं और उन्होंने बाज़ार के लिए तैयार आधुनिक वस्तुएँ साथ मिलकर बनाईं. इस दौरान सम्वाद, सामुदायिक जुड़ाव और टिकाऊ आजीविका के रास्ते मज़बूत हुए.जैसे-जैसे दिन बीतते गए, साझा तकनीकें कढ़ाई किए गए ऐसे उत्पादों में ढलती गईं, जो सहनक्षमता, विस्थापन और अपनेपन की कहानियाँ अपने भीतर समेटे हुए हैं. यह पहल दिखाती है कि जब शरणार्थी और मेज़बान समुदाय मिलकर काम करें, तो सम्मान के साथ साझा भविष्य गढ़े जा सकते हैं. © UNHCR/Paridhi Jain UNHCR, पहले चरण की सफलता के बाद, बड़े बाज़ारों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद तैयार करने के लिए, 2026 में इस पहल का विस्तार करने के लिए सहयोग जुटा रहा है. वैश्विक बाज़ारों तक पहुँच के लिए MADE51 के साथ चर्चा चल रही हैं जोकि शरणार्थियों के हुनर से बनाए जाने वाले उत्पादों को वैश्विक बाज़ारों तक पहुँचाने में मदद करता है.साथ ही, भारतीय हस्तकला एवं डिज़ाइन संस्थान (IICD) के साथ सहयोग से डिज़ाइन, उत्पादन व बाज़ार की तैयारी को मज़बूती मिलेगी.MADE51, UNHCR की एक प्रमुख पहल है, जिसने 2018 से अब तक भारत के तीन प्रदेशों में 350 से अधिक शरणार्थी कारीगरों को, स्थानीय सामाजिक उद्यमों के साथ मिलकर सम्मानजनक आजीविका के अवसर उपलब्ध कराए हैं.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
नई Honda Avancier SUV पेश, हाइब्रिड तकनीक से लैस होगी 6-सीटर एसयूवी
नीदरलैंड के विदेश मंत्री का भारत दौरा 22-23 नवंबर को, जयशंकर और अश्विनी वैष्णव से करेंगे मुलाकात
2027 में दस्तक देगी लैंड रोवर की नई Range Rover GT EV, लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों को देगी चुनौती
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
ओरी को मिला सबसे मजेदार रियलिटी चेक! फैन ने पहचाना तो सही, लेकिन कर दी जान्हवी कपूर के साथ फोटो खिंचवाने की डिमांड
ओएम: ऑपरेशन मोल में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
देवउठनी एकादशी पर इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी
और खबरें
Features
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces