×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:03 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
संक्षेप में: यूक्रेन पर जारी हमले, नाइजीरिया में भूख संकट, केनया में सूखे की मार
Source: UN News: रविवार, 25 जनवरी 2026 00:01 AM (IST)
यूक्रेन के विभिन्न इलाक़ों में, रूसी सैन्य बलों के सिलसिलेवार हमलों से देश के अनेक हिस्सों में बिजली आपूर्ति और तापन (heating) व्यवस्था ठप हो रही है, जिससे लाखों लोग कठोर सर्दी और अँधेरे में रहने के लिए मजबूर हैं. इन सिलसिलेवार हमलों की वजह से बिजली आपूर्ति और तापन व्यवस्था बन्द होने के कारण ठंड के मौसम में लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं.
संयुक्त राष्ट्र बाल कोष
(
UNICEF
) के अनुसार, ओडेसा क्षेत्र में बुधवार को हुए हमलों में 17 वर्षीय एक किशोर की मौत हो गई. यूनीसेफ़ ने नागरिक इलाक़ों और उन बुनियादी ढाँचों व सेवाओं पर हमले रोकने की अपील की है, जिन पर बच्चे निर्भर हैं.संयुक्त राष्ट्र के मानवीय सहायता समन्वय कार्यालय (
OCHA
) ने बताया कि क्रिवि रिह शहर में बुधवार को शुरू हुए हमलों का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा.OCHA ने सोशल मीडिया प्लैटफ़ॉर्म, X ,पर अपने एक सन्देश में कहा कि, “मानवतावादी संगठनों ने, क्षतिग्रस्त घरों को ढंकने के लिए आश्रय सामग्री वितरित की और प्रभावित निवासियों को सुरक्षा सेवाएँ प्रदान कीं.”यूएन कार्यालय ने आगाह किया कि “ठंड के मौसम से आवश्यकताएँ और बढ़ रही हैं, और इसलिए तत्काल सहायता की ज़रूरत है.”इससे पहले, मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर टर्क ने मंगलवार को जारी अपने वक्तव्य में रूसी बलों द्वारा यूक्रेन में ऊर्जा ढाँचों को लगातार निशाना बनाए जाने पर गहरी चिन्ता व्यक्त की थी.उन्होंने कहा, “इन हमलों की क़ीमत आम नागरिकों को चुकानी पड़ रही है. इन्हें केवल क्रूर ही कहा जा सकता है. इन्हें तुरन्त रोका जाना होगा.”नाइजीरिया: खाद्य सहायता कटौती से लाखों लोगों पर संकट © UNOCHA/Yasmina Guerda नाइजीरिया के बोर्नो राज्य में, जल-स्रोत के बीच से गुज़रती महिलाएँ.
विश्व खाद्य कार्यक्रम
(
WFP
) ने गुरुवार को चेतावनी दी है कि नाइजीरिया के पूर्वोत्तर हिस्से में यदि “कुछ सप्ताह के भीतर” वित्तीय समर्थन नहीं जुटाया गया तो 10 लाख से अधिक लोग आपात खाद्य और पोषण सहायता से वंचित हो सकते हैं.नाइजीरिया इस समय हाल के वर्षों के सबसे गम्भीर भूख संकट का सामना कर रहा है. तंगी के मौसम (lean season) में, लगभग 3.5 करोड़ लोग, गम्भीर खाद्य असुरक्षा का सामना कर सकते हैं. यह फ़सलों की पैदावार के बीच ऐसा समय है जब खाद्य भंडार ख़त्म होने लगते हैं.WFP के अनुसार, बोर्नो राज्य के लगभग 15 हज़ार लोग गम्भीर भूख के ख़तरे में हैं, जो अकाल की स्थिति से केवल एक क़दम दूर है. यूएन कार्यक्रम ने, इसे पिछले एक दशक अब तक की सबसे गम्भीर भूख की स्थिति क़रार दिया है.यह संकट उत्तरी नाइजीरिया में फिर से भड़क रही हिंसा की पृष्ठभूमि में सामने आ रहा है, जिसने ग्रामीण समुदायों को तबाह किया, परिवारों को विस्थापित किया और खाद्य भंडारों को नष्ट कर दिया है.नाइजीरिया में विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) के देशीय निदेशक डेविड स्टीवेन्सन ने कहा, “यह खाद्य सहायता रोकने का समय नहीं है,” और ऐसी कटौती से सबसे कमज़ोर लोगों के लिए “मानवीय, सुरक्षा और आर्थिक स्तर पर विनाशकारी परिणाम” सामने आ सकते हैं.इनमें वे लोग भी शामिल हैं, जिन्हें भोजन और आश्रय की तलाश में अपने घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है.WFP ने अगले 6 महीनों के लिए नाइजीरिया के पूर्वोत्तर हिस्से में अपने राहत अभियानों को जारी रखने के लिए तत्काल 12.9 करोड़ डॉलर की आवश्यकता बताई है. साथ ही, यह चेतावनी भी दी कि अगर धनराशि नहीं मिली तो यह काम ठप हो सकता है.केन्या: लाखों लोग गम्भीर सूखे की चपेट में © UNCCD/Mwangi Kirubi केनया के उत्तरी हिस्से में स्थित तुरकाना में स्थानीय आबादी सूखे के प्रभावों से जूझ रही है.
विश्व स्वास्थ्य संगठन
(
WHO
) ने गुरुवार को बताया कि केनया में 20 लाख से अधिक लोग बढ़ती खाद्य असुरक्षा का सामना कर रहे हैं. अक्टूबर से दिसम्बर 2025 के बीच, यहाँ बहुत शुष्क मौसमी परिस्थितियाँ रहीं, जिसके कारण हालात और गम्भीर हो गए हैं.लम्बे समय से जारी सूखे के कारण कुपोषण के मामलों में बढ़ोतरी हुई है, बीमारियों के फैलने का ख़तरा बढ़ा है और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं तक लोगों की पहुँच भी बाधित हुई है.सूखे का प्रभाव पड़ोसी देशों सोमालिया, तंज़ानिया और युगांडा में भी महसूस किया जा रहा है, जहाँ मौसमी परिस्थितियाँ समान हैं और जल की कमी के कारण लाखों लोग जोखिम में हैं.केनया में, इस समय 10 काउंटी सूखे की चपेट में हैं, जिनमें से एक प्रान्त चिन्ताजनक स्थिति में पहुँच चुका है. इसके अलावा, शुष्क और अर्ध-शुष्क क्षेत्रों के 13 अन्य काउंटी में भी सूखे के संकेत मिल रहे हैं.हालात गम्भीर होने के बावजूद, WHO ने कहा कि यह आपात स्थिति एक ऐसे मौसमी जोखिम का हिस्सा है, जिसके बारे में जानकारी है.यूएन स्वास्थ्य एजेंसी ने, केनयाई अधिकारियों को हैज़ा और निमोनिया किट समेत अन्य आवश्यक आपूर्ति उपलब्ध कराई है. साथ ही, उच्च-जोखिम वाले प्रान्तों में सूखा गहराने से पहले ही, ज़रूरी उपकरण पहुँचाने में सहयोग दिया है.WHO ने ज़ोर दिया है कि आम लोगों और पशुधन, दोनों के लिए पर्याप्त भोजन और सुरक्षित पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा हालात को और बिगड़ने से रोकने के लिए तत्काल प्रयास तेज़ किए जाने की आवश्यकता है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
नई Honda Avancier SUV पेश, हाइब्रिड तकनीक से लैस होगी 6-सीटर एसयूवी
नीदरलैंड के विदेश मंत्री का भारत दौरा 22-23 नवंबर को, जयशंकर और अश्विनी वैष्णव से करेंगे मुलाकात
मणिपुर में जहरीली शराब त्रासदी: मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हुई, करीब 600 लोग बीमार
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
अंकिता को लेकर मां के रिएक्शन पर बोले विक्की जैन, कहा- लोगों ने उन्हें विलेन बना दिया था
अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा को बताया अपनी जिंदगी की खुशी, जन्मदिन पर लिखा प्यारा संदेश
रवि किशन जुड़े विंडोज़ प्रोडक्शन और निर्माता रघुवेन्द्र सिंह की अनटाइटल्ड फ़िल्म से, नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी करेंगे निर्देशन
21 नवंबर पंचांग: शनिवार को द्वादशी तिथि; सिद्धि योग में करें ये शुभ काम, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
और खबरें
Features
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces