-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मानवाधिकार परिषद: ईरान में प्रदर्शनकारियों के 'बर्बरतापूर्ण दमन' को रोकने की मांग

Source: UN News: रविवार, 25 जनवरी 2026 00:00 AM (IST)
मानवाधिकार परिषद: ईरान में प्रदर्शनकारियों के 'बर्बरतापूर्ण दमन' को रोकने की मांग
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर टर्क ने आगाह किया है कि ईरान में विरोध के लिए सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारियों का हिंसक दमन करने से देश की समस्याओं का निपटारा नहीं होगा, बल्कि इससे मानवाधिकार उल्लंघनों, अस्थिरता व और अधिक रक्तपात की परिस्थितियाँ ही पैदा होंगी. ईरान में स्थिति पर शुक्रवार को मानवाधिकार परिषद के विशेष सत्र के दौरान कई शहरों में प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध हुई दमनात्मक कार्रवाई के प्रति जानकारी दी गई.वोल्कर टर्क ने सत्र को सम्बोधित करते हुए चिन्ता जताई कि हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को मृत्युदंड दिए जाने की आशंका है. Tweet URL उच्चायुक्त टर्क ने कहा कि इन विरोध प्रदर्शनों को दबाने के लिए 8 जनवरी के बाद सुरक्षा बलों की कार्रवाई तेज़ी आई जिसमें बच्चों समेत हज़ारों लोगों के मारे जाने की रिपोर्टे हैं. संचार माध्यमों के ठप होने की वजह से वास्तविक आँकड़ों की पुष्टि कर पाना कठिन साबित हो रहा है.ग़ौरतलब है कि 28 दिसम्बर 2025 को, राजधानी तेहरान के ग्रैंड बाज़ार में दुकानदारों का एक समूह, ईरानी मुद्रा में आई तेज़ गिरावट, बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करने के लिए एकत्र हुआ था.ईरान एक गहरी आर्थिक मंदी के दौर से गुज़र रहा है और आम जीवन में गुज़र-बसर की परिस्थितियाँ निरन्तर बिगड़ती जा रही हैं.इसके बाद के दिनों में, विरोध प्रदर्शन देश के अन्य शहरों में फैल गए और इन्होंने व्यापक स्तर पर सरकार-विरोधी प्रदर्शनों का रूप ले लिया, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के पतन की पुकार लगाई और आज़ादी, गरिमा व मानवाधिकारों की मांग की. उच्चायुक्त टर्क ने कहा कि ईरान की सड़कों पर लोगों को जान से मार दिए जाने का सिलसिला भले ही थमने लगा हो, लेकिन क्रूरता अब भी जारी है.“हमें ऐसे संकेत मिले हैं कि सुरक्षा बलों ने अनेक शहरों में बड़े पैमाने पर सामूहिक गिरफ़्तारियाँ की हैं. घायल व्यक्तियों का अस्पतालों तक पीछा किया गया है, वकीलों, मानवाधिकार रक्षकों, कार्यकर्ताओं और साधारण आम नागरिकों को हिरासत में लिया गया है.”उन्होंने कहा कि हिंसक दमनात्मक कार्रवाई से ईरान की कोई समस्या हल नहीं होगी, लेकिन इससे और अधिक उल्लंघनों, अस्थिरता व रक्तपात की स्थितियाँ उपजेंगी.जवाबदेही का आग्रहमानवाधिकार मामलों के प्रमुख ने कहा कि खिलाड़ियों, अभिनेताओं, फ़िल्म उद्योग से जुड़े लोगों, और कैफ़े के मालिकों समेत अन्य लोगों के विरुद्ध इन प्रदर्शनों का समर्थन करने के आरोप में आपराधिक मुक़दमे दर्ज किए गए हैं.उन्होंने ईरानी प्रशासन से अपने निर्णयों पर पुनर्विचार करने, क़दम वापिस खींचने, लम्बी सज़ाएँ न दिए जाने और बर्बर दमन का अन्त करने की अपील की है. साथ ही, इंटरनैट व संचार माध्यमों को व्यवस्थागत ढंग से बन्द किए जाने का सिलसिला रोकना होगा.वोल्कर टर्क ने कहा कि जिन लोगों को मनमाने ढंग से हिरासत में लिया गया है, उन्हें तत्काल रिहा किया जाना होगा. और मृत्युदंड पर पूर्ण रूप से स्वैच्छिक रोक लगाई जानी होगी.मानवाधिकार उच्चायुक्त ने जवाबदेही की पुकार लगाते हुए कहा कि ईरान में अतीत में मानवाधिकार उल्लंघन मामलों के लिए दंडहीनता रही है, और यह वहाँ पीड़ा व तनाव को ईंधन दे रही है.इसके मद्देनज़र, उन्होंने अन्तरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप, मानवाधिकार उल्लंघन मामलों की स्वतंत्र रूप से जाँच कराए जाने का आग्रह किया है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement