Advertisement
पूर्वी येरूशेलम में UNRWA मुख्यालय ध्वस्त किए जाने की निन्दा

‘कड़ी प्रतिक्रिया’संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर टर्क ने इन्हीं चिन्ताओं को दोहराते हुए इस घटना पर अपनी “कड़ी नाराज़गी” जताई. उन्होंने कहा कि यह घटना इसराइली प्रशासन और UNRWA के बीच तेज़ी से बढ़ रहे तनाव का सूचक है.मानवाधिकार कार्यालय की प्रवक्ता रवीना शमदासानी ने कहा कि हम कुछ समय से जो भी देख रहे हैं, यह उसे और गहरा बनाता है: सहायता संगठनों और संयुक्त राष्ट्र कर्मचारियों पर ऐसे समय में हमले जब वे लोगों की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं.इससे पहले, 14 जनवरी को, इसराइली बल पूर्वी येरूशलम में स्थित UNRWA के एक स्वास्थ्य केन्द्र में दाख़िल हुए थे और उसे बन्द करने का आदेश दिया गया था. यूएन एजेंसी ने बताया था कि इस घटना के दौरान UNRWA कर्मचारी “डरे हुए” थे. आगामी दिनों में यूएन सहायता संगठन के कई केन्द्रों की जल व बिजली आपूर्ति काटे जाने की जानकारी पहले से दी गई है. इनमें स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा के लिए उपयोग में लाए जाने वाली इमारतें भी हैं.महाआयुक्त फ़िलिपे लज़ारिनी ने कहा, “यह दिसम्बर में इसराइली संसद द्वारा पारित विधेयक का सीधा नतीजा है, जिसने 2024 में पारित किए गए UNRWA-विरोधी क़ानूनों को और सख़्त बना दिया है.”UNRWA प्रमुख ने बताया कि इससे पहले भी, इसराइल द्वारा उनके संगठन के विरुद्ध चलाए जा रहे एक “व्यापक दुष्प्रचार अभियान” के दौरान, एजेंसी के परिसरों को आगज़नी का निशाना बनाया जा चुका है.अन्तरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) द्वारा पिछले वर्ष अक्टूबर में दिए गए आदेश के बावजूद ऐसा हुआ, जिसमें स्पष्ट किया गया था कि इसराइल का यह दायित्व है कि UNRWA के कामकाज में सुविधा प्रदान की जाए, न कि उनमें अवरोध खड़े किए जाएं. विश्व अदालत ने यह भी स्पष्ट किया था कि पूर्वी येरूशलम, इसराइल के न्याय अधिकार क्षेत्र नहीं है.महाआयुक्त फ़िलिपे लज़ारिनी ने चेतावनी दी है कि UNRWA के साथ आज जो कुछ भी हो रहा है, वही कल किसी अन्य अन्तरराष्ट्रीय संगठन या कूटनैतिक मिशन के साथ भी हो सकता है, चाहे वह क़ब्ज़े वाले फ़लस्तीनी क्षेत्र में हो या दुनिया के किसी भी हिस्से में.उन्होंने कहा कि अन्तरराष्ट्रीय क़ानून पर लम्बे समय से हमले हो रहे हैं और सदस्य देशों की ठोस प्रतिक्रिया न होने की वजह से इसकी प्रासंगिकता पर जोखिम गहराता जा रहा है.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


