-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सूडान: गहरी पीड़ा और सहनसक्षमता के साक्ष्य

Source: UN News: बुधवार, 21 जनवरी 2026 00:01 AM (IST)
सूडान: गहरी पीड़ा और सहनसक्षमता के साक्ष्य
संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार उच्चायुक्त ने रविवार को नैरोबी में कहा कि लगभग तीन वर्षों से जारी संघर्ष ने सूडान को बेहद गहरे संकट में धकेल दिया है. उन्होंने कहा कि संघर्ष समाप्त करने और स्थाई शान्ति स्थापित करने के लिए मानवाधिकारों को केन्द्र में रखना आवश्यक है. वोल्कर टर्क ने सूडान की पाँच दिवसीय यात्रा के बाद केन्या की राजधानी नैरोबी में पत्रकारों से बात की. उन्होंने कहा कि वहाँ “हमारी आँखों के सामने भयावह क्रूरता घटित हो रही है.”उन्होंने विशेष रूप से क्षेत्रीय पक्षों और हथियारों की आपूर्ति कर इस युद्ध से लाभ उठाने वालों से युद्ध समाप्त करने के लिए तुरन्त क़दम उठाने की अपील की.वोल्कर टर्क ने आख़िरी बार नवम्बर 2022 में सूडान का दौरा किया था. उस समय वे नागरिक समाज से, विशेष रूप से 2018 की क्रान्ति का नेतृत्व करने वाले युवाओं और महिलाओं से, बेहद प्रभावित हुए थे.शान्ति के लिए आमजन के संघर्ष की सराहनासूडानी सशस्त्र बलों (SAF) और त्वरित समर्थन बलों (RSF) के बीच जारी युद्ध ने देश को “अकल्पनीय गहन संकट” में धकेल दिया है, जिससे पूरा सूडान और उसकी जनता प्रभावित हुई है. वोल्कर टर्क ने विश्वास दिलाया कि इसके बावजूद शान्ति, न्याय और स्वतंत्रता के लिए संघर्ष की भावना टूटी नहीं है. Tweet URL उन्होंने कहा कि सूडान में उन्होंने भीषण क्रूरता से उत्पन्न लोगों की पीड़ा को अपनी आँखों से देखा है, लेकिन साथ ही लोगों की सहनसक्षमता और संघर्ष की ताक़त को भी महसूस किया है.वोल्कर टर्क ने समाज के विभिन्न वर्गों से मुलाक़ात की, जिनमें वे युवा भी शामिल थे जो अपने समुदायों तक सहायता पहुँचा रहे हैं. वो यह काम अक्सर नौकरशाही अड़चनों, हिरासत और हिंसा के ख़तरे के बावजूद करते हैं.एक स्वयंसेवक ने उनसे कहा, “युद्ध की सबसे बड़ी क़ीमत युवा चुका रहे हैं. सूडान के युवा इस संघर्ष की अग्रिम पंक्तियों में हैं और ज़रूरतमन्द लोगों तक मानवीय सहायता पहुँचा रहे हैं.”बुनियादी ढाँचे पर हमले बंद करने की अपीलमानवाधिकार प्रमुख ने नागरिकों के लिए बेहद ज़रूरी बुनियादी ढाँचे पर हो रहे हमलों पर चिन्ता जताई. इनमें मेरोवे बाँध और जलविद्युत संयंत्र भी शामिल हैं, जो कभी देश की कुल बिजली ज़रूरतों का लगभग 70 प्रतिशत पूरा करते थे.हाल के हफ़्तों में इस संयंत्र पर त्वरित समर्थन बलों (RSF) द्वारा ड्रोन से बार-बार हमले किए गए हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे हमले गम्भीर उल्लंघन हैं और युद्ध अपराध की श्रेणी में आ सकते हैं.उन्होंने दोनों युद्धरत पक्षों से अपील की कि वे बाज़ारों, स्वास्थ्य केन्द्रों, स्कूलों और आश्रय स्थलों जैसे नागरिक ठिकानों पर किए जा रहे असहनीय हमलों को तुरन्त बंद करें.वोल्कर टर्क ने उत्तरी दारफ़ूर के घिरे हुए शहर अल फ़शर से विस्थापित लोगों से भी मुलाक़ात की, जो अब लगभग 1,200 किलोमीटर दूर स्थित अल अफ़द शिविर में रह रहे हैं.इनमें एक चार साल का बच्चा भी था, जिसने गोलाबारी के कारण अपनी सुनने की क्षमता खो दी, और एक तीन साल का बच्चा, जिसने अब मुस्कुराना तक छोड़ दिया है.उन्होंने बताया कि एक महिला ने अपने पति और इकलौते बेटे को मारे जाते देखा. वह अब भी गहरे शोक, मानसिक आघात और कंधे में लगी गोली के घाव के कारण बिस्तर से उठ नहीं पा रही है. यह गोली उसे अपने बेटे को बचाने की कोशिश में लगी.युद्ध के हथियार के रूप में यौन हिंसा का इस्तेमालउन्होंने 20 साल की आइशा* की गवाही साझा की. अक्टूबर में आइशा गधा-गाड़ी पर सवार होकर अल फ़शर से भाग रही थीं, तभी ऊँटों पर सवार हथियारबंद लोगों ने महिलाओं को नीचे उतरने का आदेश दिया. उनके भाई ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उसे गोली मार दी गई. उनकी माँ ने बच्चों की जगह ख़ुद को ले जाने की गुहार लगाई.आइशा ने वोल्कर टर्क को बताया कि हथियारबंद लोगों ने उनकी माँ को मारा, उन्हें अपने साथ ले गए और धमकी दी कि अगर वह चुप नहीं रहीं तो उनकी माँ को मार देंगे. इसके बाद उनके साथ बहुत बुरा हुआ. उन्होंने बताया कि उस घटना के बाद से उन्हें माहवारी नहीं आई है.वोल्कर टर्क कहा कि सूडान में व्यापक और सुनियोजित रूप से यौन हिंसा हो रही है. महिलाओं और लड़कियों के शरीरों को जानबूझकर युद्ध के हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है, जो अपने-आप में एक युद्ध अपराध है.संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख ने बिना न्यायिक प्रक्रिया के की गई हत्याओं के कई विवरण भी सुने. उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि संघर्ष के सभी पक्षों ने “अन्तरराष्ट्रीय मानवाधिकार क़ानून और अन्तरराष्ट्रीय मानवीय क़ानून के गम्भीर उल्लंघन किए हैं, विशेष रूप से नए इलाक़ों पर नियंत्रण के लिए लड़ाई तेज़ होने पर.”कोर्दोफ़ान को लेकर गम्भीर चिन्ताउन्होंने गहरी चिन्ता जताई कि अल फ़शर में हुए अत्याचार, कोर्दोफ़ान क्षेत्र में भी दोहराए जा सकते हैं, जहाँ अक्टूबर के अन्त से लड़ाई तेज़ हो गई है. उन्होंने चेतावनी दी कि यह सब उस समय हो रहा है, जब कडूग्ली में अकाल जैसी स्थिति है और डिलिंग सहित अन्य इलाक़ों में भी अकाल का ख़तरा बना हुआ है.उन्होंने पूरे सूडान में ख़ासतौर पर ड्रोन जैसे उन्नत सैन्य उपकरणों के बढ़ते इस्तेमाल की कड़ी निन्दा की. उन्होंने कहा कि उन्नत हथियारों की ख़रीद पर भारी रकम ख़र्च करना निंदनीय है, जबकि यही संसाधन लोगों की पीड़ा कम करने में लगाए जाने चाहिए.उन्होंने संघर्ष के सभी पक्षों द्वारा समाज के बढ़ते सैन्यीकरण पर भी गम्भीर चिन्ता जताई. इसमें नागरिकों को हथियार देना, बच्चों की भर्ती और उनका इस्तेमाल शामिल है. इसके अलावा, नागरिक समाज और पत्रकारों को भी प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है या उन्हें बदनाम करने के अभियानों के ज़रिये निशाना बनाया जा रहा है. लोगों पर ध्यान केन्द्रित करने की अपीलसंयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख ने अपनी बात के अन्त में युद्धरत पक्षों से नागरिकों और नागरिक बुनियादी ढाँचे की रक्षा करने की अपील की. उन्होंने लोगों को संघर्ष क्षेत्रों से सुरक्षित निकलने का रास्ता सुनिश्चित करने और मानवीय सहायता की निर्बाध आपूर्ति के लिए बिना रुकावट पहुँच देने पर भी ज़ोर दिया.उन्होंने कहा कि हिरासत में रखे गए लोगों के साथ मानवीय व्यवहार, लापता लोगों का पता लगाना और उनकी स्थिति स्पष्ट करना, तथा कथित ‘सहभागिता’ के आरोप में हिरासत में लिए गए नागरिकों की रिहाई भी प्राथमिकता में शामिल है.वोल्कर टर्क ने सूडान की अपनी पिछली यात्रा के दौरान की गई अपील को दोहराते हुए कहा कि सभी पक्षों को जमी हुई सोच, सत्ता की राजनीति व निजी हितों को एक ओर रखना चाहिए, और सूडानी जनता के साझा हितों पर ध्यान देना चाहिए.उन्होंने कहा कि भरोसा बनाने, युद्ध को समाप्त करने और टिकाऊ शान्ति की दिशा में आगे बढ़ने के लिए मानवाधिकारों को केन्द्र में रखना ज़रूरी है.उन्होंने स्वीकार किया कि यह रास्ता कठिन है, लेकिन सूडान के लोगों की सहनसक्षमता और शक्ति को देखते हुए, यह बिल्कुल भी असम्भव नहीं है.सुरक्षा कारणों से नाम बदल दिया गया है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement