-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यमन: 'बच्चों की मौतें हो रही है, और हालात अभी और भयावह होने जा रहे हैं'

Source: UN News: बुधवार, 21 जनवरी 2026 00:01 AM (IST)
यमन: 'बच्चों की मौतें हो रही है, और हालात अभी और भयावह होने जा रहे हैं'
यमन में युद्ध की वजह से फिर उपजी राजनैतिक अस्थिरता और आर्थिक बदहाली ने पहले से ही कठिन हालात और अधिक जटिल बना दिए है. देश में संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष मानवीय सहायता अधिकारी जूलियन हार्निस ने सोमवार को चेतावनी दी है कि इन परिस्थितियों के कारण भूख, बीमारियों और विस्थापन से प्रभावित लोगों तक, सहायता पहुँचाने का कार्य और अधिक चुनौतीपूर्ण हो सकता है. यमन में संयुक्त राष्ट्र के रैज़िडेंट और मानवीय मामलों के समन्वयक जूलियन हार्निस ने कहा, “सीधी-सी बात यह है कि बच्चों की मौतें हो रही है, और हालात और बदतर होने वाले हैं. मुझे आशंका है कि हम इस त्रासदी के बारे में तब तक नहीं सुनेंगे, जब तक अगले वर्ष मृत्यु दर व बीमारी का स्तर और अधिक नहीं बढ़ जाता.” Tweet URL यह चेतावनी ऐसे समय में आई है, जब 'सदर्न ट्रांज़िशनल काउंसिल' (STC) से जुड़े गुटों ने, हाल ही में संसाधनों और रणनैतिक रूप से अहम पूर्वी प्रान्तों, हद्रामाउत और अल-महरा में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के प्रयास किए थे.ख़बरों के अनुसार, जनवरी महीने की शुरुआत में सऊदी अरब की मदद से, यमनी सरकार के समर्थक बलों ने इन गुटों को पीछे धकेल दिया.यमन पिछले दस वर्षों से अधिक समय से हूथी नेतृत्व वाले हथियारबन्द गुटों और अन्तरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार के बीच हिंसक टकराव से जूझ रहा है. हूथी लड़ाकों का राजधानी सना व अन्य इलाक़ों पर क़ब्ज़ा है, जबकि मान्यता प्राप्त यमनी सरकार अदन में स्थित है.अस्थिर हालातमानवतावादी समन्वयक जूलियन हार्निस ने जिनीवा में पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि स्थिति असाधारण रूप से जटिल है. सिर्फ़ पिछले महीने ही अदन में हम ऐसी परिस्थिति से गुज़रे, जहाँ यमनी सरकार के नियंत्रण वाले क्षेत्रों पर मात्र 48 घंटे में STC बलों ने उन सभी क्षेत्रों पर क़ब्ज़ा कर लिया. उन इलाक़ों पर भी जहाँ वे पहले कभी नहीं थे.इसके केवल चार सप्ताह बाद, STC के एक प्रतिनिधिमंडल ने सऊदी अरब के रियाद में बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने अपने आन्दोलन को भंग करने की बात कही. इसके बाद, यमनी सरकार को हाल ही में उससे छीने गए क्षेत्रों को दोबारा अपने नियंत्रण में लेने का अवसर मिल गया.जूलियन हार्निस ने कहा कि “लेकिन इसके साथ ही अदन में प्रदर्शन हो रहे हैं, जिनमें कहा जा रहा है कि, ‘नहीं, हम विघटित नहीं हुए हैं, हम अब भी वहीं हैं…” समावेशी प्रक्रिया की ज़रूरतपिछले सप्ताह, यमन के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत हैंस ग्रुन्डबर्ग ने सुरक्षा परिषद को बताया कि हाल के दिनों में हुई राजनैतिक और सुरक्षा उथल-पुथल दर्शाती है कि भरोसेमन्द और समावेशी राजनैतिक प्रक्रिया के अभाव में स्थिरता कितनी जल्दी बिगड़ सकती है. उनके अनुसार, फ़िलहाल ज़रूरत वार्ता के ज़रिए इस युद्ध को समाप्त करने की है.यमन में लोगों के लिए शान्तिपूर्ण भविष्य सुनिश्चित करना और जीवनरक्षक मदद पहुँचाना भी मुश्किल हो गया है, क्योंकि ईरान का समर्थन प्राप्त हूथी विद्रोहियों का राजधानी सना पर क़ब्ज़ा है और संयुक्त राष्ट्र व अन्य संगठनों के कर्मचारियों, राजनयिकों समेत अनेक लोगों को बन्दी बनाकर रखा गया है.जूलियन हार्निस ने 69 कर्मचारियों के परिवारों की पीड़ा को बयाँ करते हुए कहा कि “यह उनके लिए भयानक है. कुछ परिवारों ने अपने प्रियजन को 5 वर्षों से नहीं देखा है. उन्हें उनकी हिरासत की परिस्थितियों का पता नहीं है, वे नहीं जानते कि वे कहाँ हैं, और उन्हें यह भी नहीं पता कि क्या उन्हें आने वाले दिनों में मौत की सज़ा दी जाएगी.” © UNESCO/Maria Gropa यमन की राजधानी सना के एक प्राचीन इलाक़े का दृश्य. भूख से जूझते लाखों लोग संयुक्त राष्ट्र के नवीनतम आँकड़े दर्शाते हैं कि अगले महीने 2 करोड़ से अधिक यमनी नागरिक यानि लगभग आधी आबादी गम्भीर खाद्य असुरक्षा का सामना करेगी, जबकि लाखों लोग अकाल जैसी परिस्थितियों का सामना कर सकते हैं.जूलियन हार्निस का कहना है कि 2026 में हालात और भी बदतर होने का अनुमान है. यमन की स्वास्थ्य प्रणाली की स्थिति भी ख़राब हो रही है. अब तक 450 से अधिक स्वास्थ्य केन्द्र बन्द हो चुके हैं और हज़ारों अन्य केन्द्र, धन की कमी के कारण बन्द होने के जोखिम में हैं.साथ ही, देश में टीकाकरण कार्यक्रमों की स्थिति भी चिन्ताजनक है, जहाँ केवल दो-तिहाई बच्चों का ही पूरी तरह टीकाकरण हुआ है, विशेष रूप से उत्तरी हिस्से में पहुँच की कमी के कारण अधिकांश बच्चे इससे वंचित हैं.संयुक्त राष्ट्र के मानवीय सहायता अधिकारी ने कहा, “जिस तरह से आर्थिक और राजनैतिक निर्णयों का प्रभाव हो रहा है… देश के सभी हिस्सों में खाद्य असुरक्षा की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है.”उन्होंने कहा, “हम एक बड़ा बदलाव देखेंगे, जहाँ स्वास्थ्य प्रणाली को अब पहले जैसा समर्थन नहीं मिलेगा.” संयुक्त राष्ट्र के मानवीय सहायता साझीदार संगठनों ने, पहुँच सम्बन्धी प्रतिबन्धों के बावजूद, पिछले वर्ष 34 लाख लोगों तक खाद्य सहायता पहुँचाई है. साथ ही बाढ़ और रोग फैलाव के दौरान आपात सहायता भी प्रदान की.संयुक्त राष्ट्र यमन में 1960 के दशक से काम कर रहा है. यूएन, देश में विकास को बढ़ावा देने और सबसे कमज़ोर लोगों की सुरक्षा में मदद करता आया है.जूलियन हार्निस ने कहा, “और फिर अचानक, पिछले कुछ सालों में यह ढह जाना…बिना किसी स्पष्ट वजह के... इसका मानवीय कर्मचारियों पर भयावह असर पड़ता है.”

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement