-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

धन कटौती के बावजूद, UNHCR ने संकटों में घिरे शरणार्थियों तक पहुँचाई मदद

Source: UN News: बुधवार, 21 जनवरी 2026 00:01 AM (IST)
धन कटौती के बावजूद, UNHCR ने संकटों में घिरे शरणार्थियों तक पहुँचाई मदद
विश्व भर में लम्बे समय से जारी हिंसक टकरावों, बार-बार आने वाली आपदाओं व अन्य संकटों से आपात हालात पैदा हो रहे हैं जबकि मानवीय सहायता प्रयासों के लिए धन कटौती की वजह से राहत अभियानों पर गहरा असर हुआ है. इन चुनौतियों की पृष्ठभूमि में, यूएन शरणार्थी एजेंसी (UNHCR) ने वर्ष 2025 में संकटों के कारण अपने घर छोड़ने के लिए मजबूर हुए लाखों-करोड़ों लोगों तक मदद पहुँचाने के लिए अपने प्रयास जारी रखे. शरणार्थी मामलों के लिए यूएन एजेंसी ने सोमवार को अपनी एक नई रिपोर्ट प्रकाशित की है, जिसमें सचेत किया गया है कि हिंसक टकरावों, अस्थिरता के कारण और अधिक संख्या में लोग विस्थापित हो रहे हैं, जबकि पहले से बेघर आबादी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं.इसलिए, UNHCR के अनुसार यह ज़रूरी है कि समाधानों पर ध्यान केन्द्रित किया जाना जारी रखा जाए. Tweet URL 2025 के दौरान, यूएन एजेंसी ने विश्व में सबसे चुनौतीपूर्ण संकटों से प्रभावित लोगों तक जीवनरक्षक संरक्षण व अन्य प्रकार की सहायता पहुँचाई.उदाहरण के लिए, काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य के पूर्वी हिस्से से जान बचाकर बुरुंडी व युगांडा में शरण लेने वाले लोग, दक्षिण सूडान के भीतर और उससे परे टकराव के कारण विस्थापित हुए आम नागरिक, ईरान और पाकिस्तान से जबरन देश निकाला दिए गए अफ़ग़ान शरणार्थी. पिछले वर्ष, लम्बे समय से चले आ रहे संकट और गहरे हो गए. सूडान में हिंसक टकराव नहीं थमा है, यूक्रेन पर हमलों में तेज़ी आ रही है, कोलम्बिया में सशस्त्र टकराव भड़क रहा है, और इन परिस्थितियों में आम नागरिक विस्थापित हो रहे हैं और पहले से ही विस्थापित आबादी के लिए संकट गहरा रहा है.यूएन एजेंसी में आपात स्थिति व कार्यक्रम समर्थन के लिए निदेशक अयाकी इतो ने बताया कि इस माहौल में, ज़रूरतमन्द लोगों तक मदद पहुँचाया जाना जारी है, लेकिन संसाधनों की भीषण क़िल्लत है, जिससे उनके संगठन की क्षमता पर असर हुआ है.ज़रूरतमन्द आबादी तक सहायताआपात सहायता प्रयासों के तहत, सूडान में 5 लाख लोगों को स्वच्छ जल मुहैया कराया गया है, अफ़ग़ानिस्तान लौटने वाले 5 लाख अफ़ग़ान शरणार्थियों व 1.2 लाख सीरियाई नागरिकों को वित्तीय सहायता प्रदान की गई है. वहीं, यूक्रेन में विस्थापित हुए और शरणार्थियों की मेज़बानी करने वाले देशों में 10 लाख से अधिक लोगों को सहायता दी गई है. नई रिपोर्ट के अनुसार, यूएन एजेंसी ने 2025 में सूडान, दक्षिण, सूडान, चाड समेत अन्य चुनौतीपूर्ण हालात वाले 16 देशों में मदद पहुँचाई. इसके लिए पर्याप्त धनराशि की आवश्यकता होती है, जिसकी क़िल्लत होने की वजह से सहायता अभियान की गति, स्तर व पहुँच पर असर हुआ.वर्ष 2026 में फ़िलहाल, काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य, सूडान, दक्षिण सूडान, यूक्रेन, वेनेज़ुएला में संघर्ष और अस्थिरता जारी है, जिससे और अधिक लोगों के विस्थापित होने की आशंका है.ऐसी परिस्थितियों की वजह से 5.2 करोड़ लोग जबरन विस्थापित हैं, जोकि 2026 के लिए यूएन एजेंसी की कुल आवश्यकताओं का एक-तिहाई प्रदर्शित करते हैं. हालांकि हालात और बिगड़ने की बात कही गई है.इसके मद्देनज़र, UNHCR ने स्पष्ट किया है कि अन्तरराष्ट्रीय समुदाय को विस्थापन की बुनियादी वजहों से निपटना होगा और समाधान के प्रयास जारी रखने होंगे. इस दौरान, यूएन एजेंसी द्वारा संकट प्रभावित आबादी तक जीवनरक्षक सहायता पहुँचाने की कोशिशें जारी रखी जाएंगी और ज़रूरतमन्दों को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों पर भी ध्यान केन्द्रित किया जाएगा.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement