×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:57 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
मोज़ाम्बीक़: विनाशकारी बाढ़ से बीमारियों के फैलने और कुपोषण का ख़तरा बढ़ा
Source: UN News: बुधवार, 21 जनवरी 2026 00:00 AM (IST)
मोज़ाम्बीक़ के कई हिस्सों में विनाशकारी बाढ़ की वजह से आम जनजीवन और आजीविका पर गहरा असर हुआ है. बाढ़ प्रभावित इलाक़ों में जलभराव के साथ मगरमच्छ समेत अनेक ख़तरनाक वन्यजीव भी शहरी इलाक़ों में नज़र आ रहे हैं. संयुक्त राष्ट्र ने मंगलवार को चेतावनी दी है कि इस आपदा से बीमारियों के फैलाव और कुपोषण का ख़तरा तेज़ी से बढ़ गया है. आपात राहत मामलों के लिए मोज़ाम्बीक़ में यूएन कार्यालय (
OCHA
) की प्रमुख पाओला ऐमरसन ने जिनीवा में पत्रकारों को बताया कि नए साल के शुरुआती सप्ताहों में हुई भारी बारिश के कारण आई इस बाढ़ से, अब तक 5 लाख से अधिक लोग प्रभावित हो चुके हैं.उन्होंने कहा कि बाढ़ की स्थिति बरक़रार रहने के कारण प्रभावित लोगों की सँख्या लगातार बढ़ रही है. साथ ही, बाँधों के टूटने के जोखिम को कम करने के लिए लगातार पानी छोड़ा जा रहा है.मोज़ाम्बीक़ के ग़ाज़ा प्रान्त में इस बाढ़ का सबसे अधिक असर देखा गया है, और उसके अलावा मपूतो और सोफ़ाला प्रान्त भी गम्भीर रूप से प्रभावित हुए हैं.ढहते घरवरिष्ठ मानवतावादी अधिकारी पाओला ऐमरसन ने बताया कि देश की लगभग 90 प्रतिशत आबादी कच्चे मकानों, या मिट्टी से बने घरों में रहती है. ऐसे घर कुछ दिन की बारिश में ही पिघल कर ढहने लगते हैं.इस आपदा में स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्रों, सड़कों और अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी ढाँचों को भी भारी नुक़सान पहुँचा है. देश के 9 प्रान्तों में लगभग 5 हज़ार किलोमीटर सड़कें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं. इनमें राजधानी मपूतो को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाली एक मुख्य सड़क भी शामिल है. यह सड़क फ़िलहाल आवागमन के लिए बन्द है, जिससे सप्लाई चेन में रूकावट आई है.इस बीच, भारी बारिश के थमने के बावजूद बाँधों से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है. OCHA कार्यालय प्रमुख ऐमरसन ने बताया कि “केवल एक बाँध से ही प्रति सेकेंड 10 हज़ार घन मीटर तक पानी छोड़ा जा रहा था." आप आज जिस प्रैस ब्रीफ़िंग कक्ष में हैं, इतना जल वहाँ प्रति सेकेंड भरा जा सकता है. इस कक्ष में 100 से अधिक लोगों के बैठने की क्षमता थी. © UNICEF/Guy Taylor लिम्पोपो नदी के पास स्थित शाई-शाई शहर के बाढ़ की चपेट में है, और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है. आपातकाल की घोषणा मोज़ाम्बीक़ सरकार ने, मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की है. साथ ही, ग़ाज़ा प्रान्त में एक आपातकालीन संचालन केन्द्र भी शुरू किया है.पाओला ऐमरसन ने बताया कि लिम्पोपो नदी के पास स्थित शाई-शाई शहर भी बाढ़ की चपेट में है, और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है.उन्होंने बताया कि प्रशासन ने शाई-शाई के लिए अलर्ट जारी किया है, जिसमें “बाढ़ग्रस्त इलाक़ों में मगरमच्छों के ख़तरे” को लेकर भी चेतावनी शामिल है.“नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और यह शहरी तथा घनी आबादी वाले क्षेत्रों तक पहुँच रहा है. लिम्पोपो नदी में मौजूद मगरमच्छ अब उन शहरी और आबादी वाले इलाक़ों में पहुँच पा रहे हैं, जो फिलहाल पानी में डूबे हुए हैं.”मोज़ाम्बीक़ में
संयुक्त राष्ट्र बाल कोष
(
UNICEF
) के संचार प्रमुख गाय टेलर ने चेतावनी दी कि बाढ़ की स्थिति अब असुरक्षित जल, बीमारियों के प्रकोप और बच्चों में कुपोषण के जानलेवा ख़तरे में बदल रही है.दोहरे संकट की आशंकासंचार प्रमुख गाय टेलर ने कहा कि पानी से फैलने वाली बीमारियाँ और कुपोषण का यह मेल “अक्सर जानलेवा साबित हो सकता है.” उन्होंने बताया कि बाढ़ आने से पहले ही मोज़ाम्बीक़ के हर 10 में से 4 बच्चे, लम्बी अवधि के कुपोषण का सामना कर रहे थे.“खाद्य आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाओं और देखभाल के तरीक़ों में यह नई बाधा, सबसे कमज़ोर बच्चों को ख़तरनाक स्थिति में धकेल सकती है.”संचार प्रमुख गाय टेलर ने कहा कि मोज़ाम्बीक़, अब अपने वार्षिक चक्रवात मौसम में प्रवेश कर रहा है, जिससे दोहरे संकट की आशंका बढ़ गई है. यूनीसेफ़ प्रवक्ता ने कहा कि मोज़ाम्बीक़, एक “बच्चों और युवाओं का देश” है, जहाँ औसत आयु केवल 17 वर्ष है.उन्होंने कहा कि, “जब बाढ़ और चक्रवात आते हैं, जैसा कि हाल के वर्षों में बार-बार और तेज़ी से हुआ है, तो सबसे अधिक प्रभावित सबसे छोटे बच्चे और युवा होते हैं.”
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
संसद भवन में पीएम मोदी से मिले डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़: आधे घंटे हुई चर्चा, प्रधानमंत्री को दिया उदयपुर आने का न्यौता
पंजाब में पराली प्रबंधन मशीनों में बड़े घोटाले का आरोप, एचएस फुल्का ने सीबीआई जांच की मांग
मणिपुर में जहरीली शराब त्रासदी: मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हुई, करीब 600 लोग बीमार
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार
विजय वर्मा ने शेयर की सिक्किम ट्रिप की झलकियां, खूबसूरत वादियों की तारीफ कर जीता दिल
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
21 नवंबर पंचांग: शनिवार को द्वादशी तिथि; सिद्धि योग में करें ये शुभ काम, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
और खबरें
Features
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces