-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सहायता धनराशि में कटौती से, पश्चिम व मध्य अफ़्रीका में भूख संकट गहराने की आशंका

Source: UN News: मंगलवार, 20 जनवरी 2026 00:01 AM (IST)
सहायता धनराशि में कटौती से, पश्चिम व मध्य अफ़्रीका में भूख संकट गहराने की आशंका
संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम ने चेतावनी जारी की है कि इस वर्ष जून से अगस्त महीने के दौरान पश्चिम और मध्य अफ़्रीका में स्थित देशों में 5.5 करोड़ लोगों के विशाल भूख संकट का सामना करने की आशंका है. भीषण हिंसक टकरावों और विस्थापन के बीच मानवीय सहायता प्रयासों के लिए धन कटौती होने से स्थिति और बिगड़ने की आशंका है. इन क्षेत्रों में जून-अगस्त की अवधि, फ़सलों की पैदावार के बीच का ऐसा समय है जब कृषि-निर्भर समुदायों के लिए पहले से जमा की गई खाद्य सामग्री ख़त्म होने लगती है, क़िल्लत और महंगाई बढ़ती है और कुपोषण गहराने लगता है.यूएन कार्यक्रम ने अफ़्रीकी क्षेत्र में एक खाद्य सुरक्षा विश्लेषण के आधार पर यह निष्कर्ष जारी किया है.इसके अनुसार, 1.3 करोड़ बच्चे इस वर्ष कुपोषण की चपेट में आ सकते हैं, जबकि 30 लाख से अधिक लोग आपात स्तर पर खाद्य असुरक्षा का सामना करेंगे. वर्ष 2020 में, 15 लाख लोग आपात स्तर पर खाद्य असुरक्षा का शिकार थे, और अब यह आँकड़ा दोगुना हो गया है. Tweet URL नाइजीरिया, चाड, कैमरून, निजेर खाद्य असुरक्षा से सर्वाधिक प्रभावितों में बताए गए हैं. नाइजीरिया के बोर्नो प्रान्त में 15 हज़ार से अधिक लोग विनाशकारी स्तर पर भूख की चपेट में आ सकते हैं, और यदि ऐसा हुआ तो यह क़रीब एक दशक में पहली बार होगा.हिंसक टकराव, विस्थापन और आर्थिक बदहाली जैसी चुनौतियों की वजह से पश्चिम और मध्य अफ़्रीका में स्थिति बद से बदतर हो रही है.मगर, मानवीय सहायता धनराशि में कटौती होने की वजह से स्थानीय समुदायों के लिए इस संकट का सामना कर पाना और अधिक मुश्किल हो गया है.WFP क्षेत्रीय उप निदेशक साराह लॉन्गफ़ॉर्ड ने कहा कि 2025 में धन कटौती की वजह से पूरे क्षेत्र में भूख और कुपोषण की स्थिति गम्भीर हुई है.“जैसे-जैसे आवश्यकताएँ, सहायता धनराशि की तुलना में बढ़ रही हैं, युवा लोगों के हताशा के गर्त में धँसने का जोखिम भी बढ़ता जा रहा है.”खाद्य सहायता में कटौतीयूएन कार्यक्रम के अनुसार, इस क्षेत्र में अगले 6 महीनों तक मानवीय सहायता अभियान को जारी रखने के लिए 45 करोड़ डॉलर से अधिक की रक़म की जल्द से जल्द आवश्यकता है. यह उन क्षेत्रों के लिए है, जहाँ बजट घटने का असर दिखाई देने लगा है.माली में, परिवारों के लिए खाद्य रसद को घटाया गया है, जिससे वहाँ 2023 के बाद से अब तक भूख में 65 प्रतिशत की वृद्धि हो चुकी है. वहीं, जिन समुदायों को पूर्ण स्तर पर खाद्य सामग्री मिल रही है, वहाँ भूख प्रभावितों में 34 प्रतिशत की गिरावट आई है.असुरक्षा जारी रहने की वजह से, बड़े शहरों में महत्वपूर्ण खाद्य व अन्य सहायता आपूर्ति मार्गों में भी व्यवधान आया है.उधर, नाइजीरिया में सहायता धनराशि की कमी की वजह से, यूएन खाद्य एजेंसी को अपने पोषण कार्यक्रम का दायरा घटाना पड़ा है, जिसका 3 लाख से अधिक बच्चों पर असर हुआ है और देश के उत्तरी हिस्से में अनेक प्रान्तों में कुपोषण का स्तर घट रहा है.कैमरून में भी 5 लाख से अधिक बच्चों पर आगामी सप्ताहों में खाद्य सहायता से वंचित रह जाने का जोखिम है.तौर-तरीक़ों में बदलाव ज़रूरीयूएन खाद्य कार्यक्रम ने ज़ोर देकर कहा है कि सहायता प्रयासों के लिए पर्याप्त स्तर पर धनराशि की आवश्यकता है, जिससे क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा की स्थिति में सुधार लाया जा सकता है.उसकी टीमों ने 5 देशों में स्थानीय समुदायों के साथ मिलकर काम किया है, जिससे 3 लाख हैक्टेयर भूमि को पुनर्बहाल किया गया और जिससे 40 लाख लोगों को समर्थन दिया गया.इसके अलावा, बुनियादी ढाँचे के विकास, स्कूलों में आहार व पोषण, क्षमता निर्माण के प्रयास किए गए हैं, ताकि चरम मौसम स्थिति व सुरक्षा जोखिमों से निपटा जा सके.WFP क्षेत्रीय उप निदेशक ने सरकारों और साझेदार संगठनों से आपात तैयारी में निवेश बढ़ाने का आग्रह किया है, ताकि स्थानीय समुदायों का सशक्तिकरण किया जा सके.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement