-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूक्रेन: रूसी सैन्य हमलों और जानलेवा सर्दी में, किसी तरह जीवित रहने की कोशिश

Source: UN News: रविवार, 18 जनवरी 2026 00:00 AM (IST)
यूक्रेन: रूसी सैन्य हमलों और जानलेवा सर्दी में, किसी तरह जीवित रहने की कोशिश
यूक्रेन में रूसी सैन्य बलों के सिलसिलेवार ड्रोन व मिसाइल हमलों से देश के अनेक हिस्सों में बिजली आपूर्ति और तापन (heating) व्यवस्था ठप हो रही है, जबकि कड़ाके की सर्दी में पारा घातक स्तर तक लुढ़क रहा है. संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) ने शुक्रवार को क्षोभ जताया है कि इन परिस्थितियों में स्थानीय परिवार, निरन्तर, बस किसी तरह जीवित रहने की कोशिशों में जुटे हैं. यूक्रेन में यूनीसेफ़ के देशीय प्रतिनिधि मुनीर मम्मादज़ादे ने बताया कि परिवार, अपनी खिड़कियों में नरम खिलौने तक ठूंस रहे हैं, ताकि जमा देने वाली ठंड से बचाव हो सके.यूक्रेन के ज़ैपोरिझझिया और ख़ारकीव क्षेत्रों में ऊर्जा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर फिर से हमलों की एक और रात के बाद, यूनीसेफ़ ने यह ऐलर्ट जारी किया है. इन हमलों के बाद बड़ी संख्या में रिहायशी इलाक़े बिजली और हीटिंग के अभाव में है. Tweet URL यूनीसेफ़ प्रतिनिधि ने जिनीवा में पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि ऊर्जा नैटवर्क पर हमलों की वजह से जानेलवा ठंड की चपेट में आने का ख़तरा, राष्ट्रीय स्तर पर एक आपात स्थिति बनता जा रहा है, पहले से जारी युद्ध के अलावा.यूक्रेन की राजधानी कीव में शुक्रवार को -15°C तापमान दर्ज किया गया, और अगला सप्ताह इससे भी अधिक ठंडा होने की आशंका है, जबकि लाखों परिवारों के पास घरों के भीतर निवाच के लिए ज़रूरी व्यवस्था नहीं है.“इस वजह से बच्चे और परिवार, निरन्तर, बस किसी तरह जीवित रहने की कोशिशों की अवस्था में हैं.”परिवारों के लिए जटिल स्थितियूक्रेन में अभी तक मानवीय सहायता प्रयासों के तहत मुख्य रूप से ध्यान, लड़ाई के अग्रिम मोर्चे वाले इलाक़ों पर किया गया है. मगर, शहरों के बुनियादी ढाँचों व प्रतिष्ठानों, रिहायशी इलाक़ों पर रूसी हमलों की वजह से बहुमंज़िला अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों की बढ़ती आवश्यकताओं से स्थिति और जटिल हुई है.इनमें कीव की निवासी स्विताला भी हैं, जिनका एक इमारत की 10वीं मंज़िल पर अपार्टमेंट है. वह अपनी तीन वर्षीय बेटी अडीना की देखभाल के लिए हरसम्भव कोशिश कर रही हैं.यूनीसेफ़ प्रतिनिधि के अनुसार, “उन्होंने हमें बताया कि तीन दिनों से अधिक समय से वहाँ कोई हीटिंग या बिजली नहीं थी और यह आपूर्ति व्यवधान के पहले सप्ताह में था. अब हम दूसरे या लगभग तीसरे सप्ताह में हैं और अनेक परिवार इसके बिना ही गुज़ारा कर रहे हैं.”बताया गया है कि ख़ारकीव और ओडेसा में पहले हुए हमलों के कुछ ही दिन बाद, बिजली आपूर्ति को बहाल कर दिया गया था, लेकिन राजधानी कीव में हालात और कठिन है, जहाँ लम्बे समय से यह समस्या बनी हुई है और अधिक संख्या में लोग प्रभावित हैं. यूक्रेन पर रूसी सैन्य बलों के पूर्ण स्तर पर आक्रमण को चार वर्ष पूरे हो रहे हैं. मुनीर मम्मादज़ादे ने कहा कि इस युद्ध की वजह से बच्चों का पूरा ध्यान अपने बचपन के बजाय, किसी तरह जीवित रहने के बारे में सोचने तक सीमित हो गया है. © UNICEF/Oleksii Fili यूक्रेन की राजधानी कीव में सर्दी के मौसम में बिजली कटौती के दौरान परिवार एक अस्थाई टैंट में हैं, जहाँ उचित तापमान की व्यवस्था है. युद्ध के साए में बचपनवर्ष 2025 में, 2024 की तुलना में, बाल हताहतों की संख्या में 11 प्रतिशत की वृद्ध दर्ज की गई थी. संयुक्त राष्ट्र बाल कोष ने, यूक्रेनी शहरों में विकट परिस्थितियों में रह रहे परिवारों के लिए सामुदायिक टैंट की व्यवस्था की है, जहाँ उचित तापमान बनाए रखने और बच्चों के लिए खेलने की व्यवस्था है.इतनी सर्दी में अभिभावकों के लिए अपने बच्चों को नहला पाना या फिर गर्म भोजन तैयार कर पाना कठिन है. उन्हें कपड़ों की कई परतें पहनाई जाती हैं, और फिर सीढ़ियों के ज़रिए वे इस टैंट तक पहुँचते हैं. यहाँ उन्हें निवाच, गर्म भोजन, मोबाइल चार्ज करने की व्यवस्था मिलती है और वे मनोवैज्ञानिक से भी बात कर सकते हैं. यूनीसेफ़ ने आगाह किया है कि अंधेरे, जमा देने वाली तापमान में निरन्तर दिन गुज़ारने से बच्चों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर होने का जोखिम है, और यह उनमें भय व तनाव को बढ़ा सकता है. इससे उनके श्वसन तंत्र की बीमारी की चपेट में आने, ऐसा रोग गहन होने या अन्य स्वास्थ्य अवस्थाएँ और बिगड़ने का ख़तरा है.यूनीसेफ़ प्रतिनिधि ने चिन्ता जताई कि छोटे बच्चों पर सबसे अधिक जोखिम है. नवजात शिशु और नए जन्मे बच्चों के शरीर का तापमान तेज़ी से गिरता है और इस वजह से वे हाइपोथर्मिया का शिकार हो सकते हैं, और बिना निवाच या देखभाल के यह उनके जीवन पर जोखिम पैदा कर सकती है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement