×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:53 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
हेती: तूफ़ान प्रभावितों के लिए खाद्य सहायता से, स्थानीय परिवारों को मिला सहारा
Source: UN News: गुरुवार, 15 जनवरी 2026 00:00 AM (IST)
हेती के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में, कई रंगों से सजी एक इमारत में स्थित ‘गॉड्स विल डिपो’ नामक एक दुकान में चहल-पहल है. यहाँ खाने-पीने के सामान से भरे बोरे छत तक लगे हुए हैं. इस दुकान के प्रवेश द्वार पर, केटिया नाम की एक महिला अपने परिवार के लिए ख़रीदे गए ज़रूरी सामान का एक बार निरीक्षण कर रही हैं: आटे की एक बड़ी बोरी, पास्ता के पैकेट, डिब्बाबन्द दूध और साबुन की कुछ टिकियाँ. केटिया और उनके पति दोनों पेशे से शिक्षक हैं. पिछले वर्ष अक्टूबर में, कैरीबियाई क्षेत्र में अपने साथ बर्बादी लाने वाले तूफ़ान 'मेलिसा' से पहले तक, वे अपने तीन बच्चों का पालन-पोषण करने में सक्षम थे.लेकिन जब यह तूफ़ान आया, तो उनका तटीय समुदाय 'पेटी गोआव' (Petit Goâve) सबसे ज़्यादा प्रभावित इलाक़ों में था. केटिया बताती है, “मैंने अपने जीवन की हर वस्तु खो दी…फ़र्नीचर, कार, घर में मौजूद सब कुछ…” तूफ़ान के बाद, केटिया और उनका परिवार उन 2.25 लाख लोगों में शामिल हैं, जिन्हें संयुक्त राष्ट्र के
विश्व खाद्य कार्यक्रम
(
WFP
) से सहायता मिल रही है.उन्हें वाउचर प्रणाली के तहत मदद दी जा रही है, जिसके ज़रिए प्रभावित परिवार चुनिन्दा दुकानों से ज़रूरी सामान ख़रीद सकते हैं. यह कार्यक्रम न सिर्फ़ तूफ़ान से प्रभावित लोगों की मदद करता है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी सहारा देता है. © WFP/Sylvain Barral केटिया, वाउचर द्वारा भुगतान की जाने वाली खाद्य सहायता ले रही हैं. हेती में WFP के लिए सप्लाई चेन प्रमुख, शैनन हचांडी ने बताया कि “दुकान में एक इलैक्ट्रॉनिक प्रणाली का प्रयोग किया जा रहा है, जो वहाँ होने वाले सभी लेनदेन को दर्ज करती है, और WFP सीधे दुकानदार को भुगतान करता है.”उन्होंने कहा, “यह प्रभावित परिवारों की मदद करने का एक अच्छा तरीक़ा है, क्योंकि सहायता लेने के लिए किसी वितरण केन्द्र पर जाने के बजाय, सहायता पाने वाले लोग एक सामान्य ग्राहक की तरह बाज़ार जाकर ख़रीदारी कर सकते हैं.”गम्भीर खाद्य असुरक्षा तूफ़ान मेलिसा से पहले ही, सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले आधे से ज़्यादा लोग गम्भीर खाद्य असुरक्षा का सामना कर रहे थे. यह स्थिति उस गहरे मानवीय संकट को दर्शाती है, जिससे हेती पिछले अनेक वर्षों से जूझ रहा है.इस तूफ़ान में 40 से अधिक हेती नागरिकों की मौत हो गई, जबकि अनेक लोगों ने अपने घर, व्यवसाय और निजी सामान खो दिए. छोटे स्तर की खेती पर निर्भर इस क्षेत्र में, कृषि भूमि को भारी नुक़सान पहुँचा और फ़सलें लगभग पूरी तरह नष्ट हो गईं.WFP की खाद्य सहायता यूएन खाद्य एजेंसी ने तूफ़ान से पहले, उसके दौरान और बाद में भी खाद्य सहायता मुहैया कराई है.WFP ने हेती सरकार के साथ मिलकर, मोबाइल फ़ोन के ज़रिये 35 लाख लोगों तक, पूर्व-चेतावनी सन्देश भेजे और लोगों को नकद सहायता दी, ताकि वे तूफ़ान के प्रभाव से निपटने की तैयारी कर सकें और नुक़सान को कम किया जा सके.साथ ही, तूफ़ान के दौरान अस्थाई आश्रय स्थलों में पहुँचे परिवारों को खाद्य राशन उपलब्ध कराए गए. इसके तुरन्त बाद, जब परिवारों ने हुए व्यापक नुक़सान का आकलन करना शुरू किया, तब 15 दिनों के लिए भोजन सामग्री का वितरण भी किया गया.फ़िलहाल, तूफ़ान मेलिसा के बाद सहायता प्राप्त कर रहे हेती के लगभग 10 प्रतिशत आम नागरिक, वाउचर कार्यक्रम से मदद पा रहे हैं, और WFP का लक्ष्य इस पहल का और अधिक विस्तार करना है. © WFP/Sylvain Barral पिछले वर्ष अक्टूबर में, कैरेबियन क्षेत्र से तूफ़ान मेलिसा होकर गुज़ारा था 'जीवन पटरी पर लाने का अवसर'हेती में WFP के कार्यक्रम प्रमुख विल्फ्रेड नक्वाम्बी ने ज़ोर देकर कहा कि वाउचर सिर्फ़ लोगों को भोजन उपलब्ध कराने का ज़रिया नहीं हैं, बल्कि ये स्थानीय अर्थव्यवस्था में एक नई ऊर्जा का संचार कर रहा है.उन्होंने बताया, “केवल इसी दुकान में, इन कार्यों के लिए यहाँ के मालिक ने 8 अन्य लोगों को रोज़गार दिया है. पेटी गोआव के इस हिस्से में ऐसी 5 और दुकानें हैं, जहाँ कुल मिलाकर 40 लोगों को काम मिला है, जिनमें ज़्यादातर महिलाएँ और युवा हैं.” प्रमुख विल्फ्रेड नक्वाम्बी ने कहा कि यह न सिर्फ़ सहायता पाने वालों के हित में है, बल्कि शहर के व्यापारियों और स्थानीय उत्पादकों के लिए भी सहायक है.साथ ही, WFP, लॉजिस्टिक्स के लिए दैनिक मज़दूरों को काम पर रखता है, जिससे स्थानीय परिवारों के लिए अतिरिक्त आय उत्पन्न होती है, जिससे सहायता के साथ ही आर्थिक सुधार की ओर एक क़दम बढ़ाया गया है.केटिया कहती हैं, “खाद्य वाउचर वितरण की वजह से, आने वाले सप्ताहों में हमें भूख से नहीं जूझना पड़ेगा, और हमारे पास अपना जीवन फिर से बनाने का अवसर है.”
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
संसद भवन में पीएम मोदी से मिले डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़: आधे घंटे हुई चर्चा, प्रधानमंत्री को दिया उदयपुर आने का न्यौता
सर्दियों में राजस्थान: कहीं झीलों का सुकून, कहीं रेगिस्तान की सुनहरी शाम; ये खूबसूरत जगहें बुला रही हैं आपको
2027 में दस्तक देगी लैंड रोवर की नई Range Rover GT EV, लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों को देगी चुनौती
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
टाटा समूह की तकनीक और वाहनों में होंडा-हुंडई की दिलचस्पी, साझेदारी को लेकर चल रही बातचीत
ओरी को मिला सबसे मजेदार रियलिटी चेक! फैन ने पहचाना तो सही, लेकिन कर दी जान्हवी कपूर के साथ फोटो खिंचवाने की डिमांड
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
आईएफएफआई फिल्म फेस्टिवल में 'धुरंधर' क्यों बनी ओपनिंग फिल्म? मधुर भंडारकर ने बताई वजह
'हनु-मान' के बाद अब आएगी 'हनुमान 2 - द राइज ऑफ वानरास', सामने आया धमाकेदार पोस्टर
और खबरें
Features
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces