×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:38 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
यूएन संगठनों से अमेरिका की वापसी, जलवायु, व्यापार और विकास कैसे प्रभावित
Source: UN News: बुधवार, 14 जनवरी 2026 00:01 AM (IST)
संयुक्त राज्य अमेरिका ने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र के दर्जनों निकायों के साथ साझेदारी और भागेदारी से क़दम पीछे हटाने की घोषणा की है. इन यूएन निकायों के अन्तर्गत जलवायु संकट, व्यापार, लैंगिक समानता और विकास समेत कई अहम क्षेत्रों पर केन्द्रित कार्यक्रम और पहलें शामिल हैं. इन सब पर क्या होंगे प्रभाव! संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्तेफ़ान दुजैरिक ने, अमेरिका की इस आधिकारिक घोषणा के बाद, पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र अपने सदस्य देशों द्वारा, सौंपे गए शासनादेशों (Mandates) को ‘दृढ़ संकल्प’ के साथ आगे भी पूरा करता रहेगा.अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा गत बुधवार (7 जनवरी) को जारी यानि ज्ञापन में कहा गया है कि देश, क़ानून के तहत अनुमत सीमा तक, सूचीबद्ध संस्थाओं में अपनी भागेदारी और उन्हें दी जाने वाली वित्तीय सहायता समाप्त कर रहा है.इस ज्ञापन में शामिल अनेक निकायों को, संयुक्त राष्ट्र के नियमित बजट से पूर्ण या आंशिक रूप से वित्त पोषण मिलता है. इससे संकेत मिलता है कि स्वैच्छिक वित्तीय योगदान प्रभावित होंगे, हालाँकि केन्द्रीय वित्तपोषण जारी रहेगा.हालाँकि, अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय - White House ने स्पष्ट किया है कि अन्तरराष्ट्रीय संगठनों के लिए अमेरिकी वित्तपोषण की समीक्षा प्रक्रिया अब भी जारी है, और फ़िलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि इस घोषणा का वास्तविक प्रभाव क्या होगा.आइए, इस ज्ञापन में, संयुक्त राष्ट्र के 31 निकायों के बारे में कुछ और अधिक जानने की कोशिश करते हैं कि वे, दुनिया भर में लोगों, समुदायों और देशों के जीवन में किस तरह सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं.अफ़्रीका से जुड़े मामलेअफ़्रीका पर विशेष सलाहकार का कार्यालय: यह कार्यालय अफ़्रीकी महाद्वीप से जुड़े मामलों पर तथ्यपूर्ण और सूचित सलाह प्रदान करता है. साथ ही, यह सुनिश्चित करता है कि महाद्वीप में संयुक्त राष्ट्र की कार्रवाइयाँ आपस में समन्वित हों और लोगों की ज़रूरतों के अनुरूप हों.अफ़्रीकी मूल के लोगों पर स्थाई मंच: इस मंच का उद्देश्य अफ़्रीकी मूल के लोगों की सुरक्षा, जीवन की गुणवत्ता और विकास में सुधार लाना है. यह संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद को नीतिगत सलाह भी प्रदान करता है. © UNICEF/Raphael Pouget जलवायु और पर्यावरणवनों की कटाई और क्षरण से उत्सर्जन घटाने पर संयुक्त राष्ट्र का सहयोगी कार्यक्रम (UN-REDD): यह कार्यक्रम विकासशील देशों में टिकाऊ वन प्रबन्धन को बढ़ावा देने के लिए तकनीकी सहायता, नीतिगत मार्गदर्शन और वित्तीय सहयोग प्रदान करता है.यूएन ऊर्जा: यह पहल, 30 संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों और अन्तरराष्ट्रीय संगठनों के कार्यों का समन्वय करती है, ताकि सभी के लिए किफ़ायती, विश्वसनीय, सतत और आधुनिक ऊर्जा तक पहुँच को बढ़ावा दिया जा सके.संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन फ़्रेमवर्क कन्वेंशन (
UNFCCC
): यह फ़्रेमवर्क कन्वेंशन, जलवायु COPs या शिखर सम्मेलनों का आयोजन करता है और अन्तरराष्ट्रीय सहयोग को सशक्त बनाने तथा जलवायु परिवर्तन से निपटने में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने में केन्द्रीय भूमिका निभाता है.यूएन महासागर (UN Oceans): यह पहल महासागरीय पारिस्थितिकी तंत्र की सुरक्षा, महासागर के सतत प्रयोग को बढ़ावा देने और वैश्विक महासागर शासन को सुदृढ़ करने जैसे महासागरीय मुद्दों पर संयुक्त राष्ट्र सहयोग को मज़बूत बनाती है.यूएन जल (UN Water): यह निकाय, जल और स्वच्छता से जुड़े कार्यों का समन्वय करता है और जल संसाधनों के सतत प्रबन्धन को बढ़ावा देता है. © WMO/Teguh Prihatna समन्वय और विकास पहलेंयूएन प्रणाली का प्रमुख कार्यकारी समन्वय बोर्ड (UN System Chief Executives Board for Coordination): यह बोर्ड संयुक्त राष्ट्र के सभी संगठनों के प्रमुखों को एकत्र करता है ताकि वैश्विक चुनौतियों पर एकीकृत कार्रवाई सुनिश्चित हो ,और यूएन शासनादेशों का प्रभावी कार्यान्वयन हो सके.यूएन पर्यावास (
UN-Habitat
): यह कार्यक्रम, सतत शहरों और नगरों को बढ़ावा देता है तथा जीवन स्तर सुधारने और शहरी ग़रीबी घटाने के लिए तकनीकी और नीतिगत सलाह प्रदान करता है.शिक्षा और प्रशिक्षणयूएन प्रशिक्षण एवं अनुसन्धान संस्थान (UNITAR): यह संस्थान व्यक्तियों, संगठनों और देशों (विशेषकर विकासशील देशों) को कूटनीति, सतत विकास, जलवायु परिवर्तन और संकट प्रबन्धन जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण देता है, और क्षमता निर्माण में मदद प्रदान करता है.यूएन प्रणाली स्टाफ़ कॉलेज (UN System Staff College): यह संस्थान, यूएन कर्मचारियों को सीखने, प्रशिक्षण और सलाहकार सेवाएँ प्रदान करता है ताकि एक सक्षम, अनुकूलनीय और सहयोगी यूएन कार्यबल सुनिश्चित किया जा सके.यूएन विश्वविद्यालय (UN University): यह यूएन का वैश्विक थिंक टैंक और स्नातकोत्तर शिक्षण संगठन है, जो महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर शोध करता है और नीति-सुझाव प्रदान करता है.शिक्षा प्रतीक्षा नहीं कर सकती है (Education Cannot Wait): यह संगठन, आपात और लम्बी अवधि के संकटों में, शिक्षा के लिए यूएन का वैश्विक कोष है, जो यह सुनिश्चित करता है कि युद्ध, विस्थापन और आपदाओं से प्रभावित बच्चों और युवाओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुँच मिले.लैंगिक समानता और महिलाओं सशक्तिकरण के लिए संस्था (
UN Women
): यह संस्था महिलाओं और लड़कियों के ख़़िलाफ़ भेदभाव समाप्त करने, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने और वैश्विक स्तर पर महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कार्य करती है. © UNICEF/Biju Boro स्वास्थ्यसंयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (
UNFPA
): यह संस्था सभी के लिए यौन और प्रजनन स्वास्थ्य एवं अधिकारों को बढ़ावा देती है, लैंगिक समानता को प्रोत्साहित करती है और विकास के लिए जनसंख्या आँकड़े एकत्रित करती है. इसके माध्यम से, मातृ मृत्यु दर कम करने और परिवार नियोजन तक पहुँच बढ़ाने में मदद मिलती है.अन्तरराष्ट्रीय क़ानूनअन्तरराष्ट्रीय क़ानून आयोग (International Law Commission): इसका कार्य अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के विकास और संहिताकरण का है, जिसमें क़ानूनी दस्तावेज़ तैयार करना, सिद्धान्तों को स्पष्ट करना, क़ानून के शासन को बढ़ावा देना और देशों के बीच शान्तिपूर्ण सम्बन्धों का समर्थन करना शामिल है.अन्तरराष्ट्रीय अवशिष्ट तंत्र न्यायाधिकरण (International Residual Mechanism for Criminal Tribunals): यह तंत्र, रवांडा और पूर्व यूगोस्लाविया के लिए पूर्व अन्तरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायाधिकरणों के महत्वपूर्ण कार्यों को जारी रखता है. इसमें चल रहे मामलों को पूरा करना, गवाहों की सुरक्षा करना और अभिलेखों का संरक्षण शामिल है, ताकि गम्भीर अन्तरराष्ट्रीय अपराधों के लिए जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके. © UNFCCC/Diego Herculano युद्ध और हिंसा में कमी लानासशस्त्र युद्ध में बच्चों के लिए महासचिव के विशेष प्रतिनिधि का कार्यालय: यह कार्यालय, सशस्त्र युद्ध में प्रभावित बच्चों की सुरक्षा के लिए वैश्विक पैरोकारी और निगरानी का नेतृत्व करता है.बच्चों के ख़िलाफ़ हिंसा पर महासचिव के विशेष प्रतिनिधि का कार्यालय: यह कार्यालय, बच्चों के ख़िलाफ़ सभी प्रकार की हिंसा को रोकने और समाप्त करने के लिए वैश्विक स्तर पर पैरोकारी करता है.युद्ध में यौन हिंसा पर महासचिव के विशेष प्रतिनिधि का कार्यालय: इसके माध्यम से, युद्ध से सम्बन्धित यौन हिंसा को रोकने और उस पर प्रतिक्रिया देने के लिए संयुक्त राष्ट्र के प्रयासों का नेतृत्व किया जाता है. इसमें पीड़ितों के समर्थन, सरकारों और सशस्त्र समूहों के साथ जुड़ाव, उल्लंघनों को समाप्त करना और जवाबदेही बढ़ाना शामिल है.शान्ति स्थापना आयोग (Peacebuilding Commission): यह निकाय, युद्ध से उबर रहे देशों में, शान्ति प्रयासों का समर्थन करता है, संसाधनों का समन्वय करता है, रणनैतिक सलाह प्रदान करता है और साझेदारी को बढ़ावा देता है.शान्ति स्थापना कोष (Peacebuilding Fund): यह कोष, शान्ति स्थापना पहलों के लिए सहनशील वित्तीय समर्थन प्रदान करता है, ताकि हिंसा की पुनरावृत्ति को रोका जा सके और दीर्घकालिक स्थिरता और विकास स्थापित हो सके.संयुक्त राष्ट्र सभ्यताओं का गठबन्धन (UN Alliance of Civilizations): यह गठबन्धन राष्ट्रों, संस्कृतियों और धर्मों के बीच सम्वाद और सहयोग को बढ़ावा देता है, ताकि ध्रुवीकरण और उग्रवाद को कम किया जा सके.संयुक्त राष्ट्र का पारम्परिक हथियार रजिस्टर (UN Register of Conventional Arms): यह संगठन, यूएन के सदस्य देशों को प्रमुख पारम्परिक हथियारों के आयात, निर्यात और भंडार की वार्षिक रिपोर्ट देने का आमंत्रण देता है, ताकि हथियारों के लेन-देन में पारदर्शिता बढ़ाकर सशस्त्र युद्ध का जोखिम कम किया जा सके. © UNICEF/Mackenzie Knowles-Coursin व्यापार और अर्थव्यवस्थाआर्थिक और सामाजिक मामलों का विभाग (Department of Economic and Social Affairs): यह विभाग आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय आँकड़े तैयार करता है और उसका विश्लेषण करता है, जिससे देशों को तत्काल विकास सम्बन्धी चुनौतियों का सामना करने में मदद मिलती है.अफ़्रीका, लातीनी अमेरिका और कैरीबियाई, एशिया और प्रशान्त, और पश्चिमी एशिया के लिए आर्थिक आयोग (Economic Commissions): ये निकाय, क्षेत्रीय आयोग नीति मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, अन्तर-सरकारी सम्वाद को सुविधाजनक बनाते हैं और सतत एवं समावेशी विकास के लिए क्षमता निर्माण करते हैं.अन्तरराष्ट्रीय व्यापार केन्द्र (ITC): विकासशील और संक्रमणशील अर्थव्यवस्थाओं में छोटे और मध्यम उद्यमों को व्यापार और बाज़ार सम्बन्धी जानकारी, तकनीकी सहायता और क्षमता निर्माण के माध्यम से सशक्त बनाता है.संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन (
UNCTAD
): विकासशील देशों को वैश्विक अर्थव्यवस्था में एकीकृत करने में मदद करता है, और व्यापार, निवेश, वित्त और तकनीक पर शोध, नीति विश्लेषण और तकनीकी सहायता प्रदान करता है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच ईरान के राष्ट्रपति का दावा, नहीं रुका व्यापार और उत्पादन
एसआईआर ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल न होने वाले मतदाता फॉर्म-6 के जरिए आवेदन कर सकते हैं: ईसीआई
फिनलैंड की खाड़ी में कार्गो जहाज पर ड्रोन हमला, चालक दल को बचाने का अभियान जारी
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
अंकिता को लेकर मां के रिएक्शन पर बोले विक्की जैन, कहा- लोगों ने उन्हें विलेन बना दिया था
ओरी को मिला सबसे मजेदार रियलिटी चेक! फैन ने पहचाना तो सही, लेकिन कर दी जान्हवी कपूर के साथ फोटो खिंचवाने की डिमांड
ओएम: ऑपरेशन मोल में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
'हनु-मान' के बाद अब आएगी 'हनुमान 2 - द राइज ऑफ वानरास', सामने आया धमाकेदार पोस्टर
देवउठनी एकादशी पर इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
और खबरें
Features
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces