-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

10 जनवरी: विश्व हिन्दी दिवस, सीमाओं से परे सांस्कृतिक जुड़ाव की माध्यम

Source: UN News: मंगलवार, 13 जनवरी 2026 00:00 AM (IST)
10 जनवरी: विश्व हिन्दी दिवस, सीमाओं से परे सांस्कृतिक जुड़ाव की माध्यम
हर वर्ष 10 जनवरी को विश्व हिन्दी दिवस, दुनिया भर में स्थित हिन्दी भाषा प्रेमियों के लिए, वैश्विक मंचों पर हिन्दी की लोकप्रियता और प्रयोग बढ़ाने का अवसर प्रदान करता है जिनमें कूटनीति, शिक्षा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान शामिल हैं. हिन्दी एक भाषा के रूप में विश्व स्तर पर समुदायों को जोड़ती है और सीमाओं से परे लोगों को एक पहचान से जोड़ती है.हिन्दी, विश्व स्तर पर तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है. प्रथम स्थान पर अंग्रेज़ी और चीनी भाषा हैं.अनुमानों के अनुसार दुनिया भर में लगभग 60 करोड़ लोग हिन्दी भाषी हैं. संयुक्त राष्ट्र के शैक्षणिक व सांस्कृतिक संगठन - UNESCO ने 1948 में हिन्दी को अपनी आधिकारिक भाषाओं की सूची में शामिल किया था. तभी से भारत व पड़ोसी देशों में यूनेस्को का बहुत सारा काम हिन्दी में किया जाता है. संयुक्त राष्ट्र महासभा में, पहली बार 1949 में हिन्दी भाषा का प्रयोग हुआ था. भारत में प्रथम हिन्दी दिवस वर्ष 2006 में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह ने 10 जनवरी को मनाया था, तभी से यह दिवस विश्व हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता रहा है.भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व हिन्दी दिवस पर अपने सन्देश में कहा है कि लोग भारत की बढ़ती प्रगति और बढ़ते वैश्विक प्रभाव के कारण, भारत में और हिन्दी भाषा में रुचि बढ़ा रहे हैं.यूएन मंचों पर हिन्दी:पूरे विश्व में संयुक्त राष्ट्र के कार्य के बारे में हिन्दी में जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे साथ जुड़ें:यूएन समाचार- https://news.un.org/hi/व्हाट्सएप्प: https://whatsapp.com/channel/0029Vb618de9Bb5q0kXEM92yX- https://x.com/UNinHindiफ़ेसबुक- https://www.facebook.com/UnitedNationsHindiइंस्टाग्राम- https://www.instagram.com/unitednationshindi/

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement