×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:10 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
संक्षेप में: ग़ाज़ा में परिवारों को नक़दी सहायता, सीरिया में आम नागरिकों की रक्षा का आग्रह
Source: UN News: सोमवार, 12 जनवरी 2026 00:00 AM (IST)
संयुक्त राष्ट्र और उसके साझीदार संगठन, ग़ाज़ा पट्टी में ज़रूरतमन्द फ़लस्तीनी परिवारों तक सहायता पहुँचाने के लिए अपने प्रयास जारी रखे हुए हैं. उधर, सीरिया के अलेप्पो में भड़की लड़ाई पर विराम लगाने के प्रयासों के बावजूद, हालात बद से बदतर हो रहे हैं, जिसका ख़ामियाज़ा आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है. यूएन मानवतावादी कार्यालय (
OCHA
) के अनुसार, सोमवार व बुधवार के दौरान, ग़ाज़ा में 5 हज़ार से अधिक परिवारों को आपात नक़दी सहायता मुहैया कराई गई है, ताकि वे अति-आवश्यक सामान ख़रीद सकें.वर्ष 2025 में, ग़ाज़ा पट्टी में 3.40 लाख परिवारों को कम से कम एक बार यह सहायता प्रदान की गई थी. उधर, क़ाबिज़ पश्चिमी तट में, जेरिचो गवर्नरेट के ‘एरिया C’ में एक चरवाहा समुदाय के 20 फ़लस्तीनी परिवारन विस्थापित होने के लिए मजबूर हुए हैं. उन्होंने इसराइली बस्तियों के निवासियों द्वारा किए गए हमलों और डराए-धमकाए जाने की घटनाओं के बाद यह इलाक़ा छोड़ा है. बताया गया है कि इन धमकियों के साथ इन फ़लस्तीनी परिवारों के लिए जल आपूर्ति व बिजली नैटवर्क को ठप कर दिया गया था. पश्चिमी तठ के उत्तरी हिस्से में, इसराइली बस्तियों के निवासियों ने गुरुवार को कथित रूप से वाहनों, एक स्कूल, एक नर्सरी समेत अन्य सम्पत्तियों में आगज़नी को अंजाम दिया था. नबलूस गवर्नरेट के कुछ इलाक़ों में इन घटनाओं में कुछ लोगों के घायल होने की ख़बर है.पिछले वर्ष, यूएन कार्यालय ने फ़लस्तीनियों के विरुद्ध ऐसे 1,800 हमले होने की पुष्टि की थी, जिनमें 280 समुदायों के आम लोग हताहत हुए और उनकी सम्पत्तियों को नुक़सान पहुँचा. वर्ष 2006 के बाद पहली बार इतने बड़े स्तर पर ये घटनाएँ हुई हैं.सीरिया: अलेप्पो में नए सिरे से भड़की झड़पों पर चिन्ता © UNOCHA/Ali Haj Suleiman सीरिया के अलेप्पो शहर में लड़ाई भड़कने की वजह से परिवार, सुरक्षित आश्रय की तलाश में जा रहे हैं. संयुक्त राष्ट्र ने सीरिया के दूसरे सबसे बड़े शहर, अलेप्पो में भड़की लड़ाई में तेज़ी आने और उससे आम नागरिकों की सुरक्षा पर मंडराते जोखिम पर चिन्ता जताई है.यूएन प्रवक्ता स्तेफ़ान दुजैरिक ने शुक्रवार को बताया कि लड़ाई पर विराम लगाने के प्रयासों के बावजूद, हालात बद से बदतर हो रहे हैं, और आम नागरिक इस लड़ाई का ख़ामियाज़ा भुगत रहे हैं.ग़ौरतलब है कि सीरिया में क़रीब एक वर्ष पहले पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद के शासन के पतन के बाद, मौजूदा संक्रमणकालीन सरकार के सुरक्षा बलों और कुर्द मिलिशिया के लड़ाकों के बीच झड़पें हो रही हैं. समाचार माध्यमों के अनुसार, इन मिलिशिया को केन्द्रीय प्रशासन के अन्तर्गत लाए जाने की कोशिशों पर मतभेदों की वजह से यह लड़ाई भड़की है. शहर में व्याप्त असुरक्षा के बीच हज़ारों आम लोग विस्थापित होने के लिए मजबूर हुए हैं और शहर के मुख्य सड़क मार्गों पर आवाजाही सीमित है, जिससे मानवीय सहायता प्रयासों पर असर हुआ है.यूएन प्रवक्ता ने ज़ोर देकर कहा कि सभी पक्षों को अन्तरराष्ट्रीय मानवतावादी क़ानून का पालन करना होगा, और आम लोगों व नागरिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी. स्तेफ़ान दुजैरिक ने टकराव में कमी लाने, संयम बरतने और आम लोगों की सुरक्षा के लिए ठोस क़दम उठाए जाने की अपील की है.यूएन ने सभी पक्षों से लचीले रुख़ व सदभाव का परिचय देने का आग्रह किया है, ताकि पिछले वर्ष 10 मार्च को संक्रमणकालीन सरकार और कुर्द मिलिशिया के बीच हुए समझौते को पूर्ण रूप से लागू किया जा सके. स्थाई युद्धविराम को लागू किए जाने और एकीकृत सैन्य व सुरक्षा बलों के गठन के लिए यह आवश्यक बताया गया है.युगांडा: विरोधी दलों व नागरिक समाज के दमन पर चेतावनी © Unsplash/Keith Kasaija युगांडा की राजधानी कम्पाला का एक दृश्य. संयुक्त राष्ट्र ने युगांडा में 15 जनवरी के लिए निर्धारित चुनावों से ठीक पहले, देश में दमनपूर्ण कार्रवाई, नागरिक समाज के लिए सिकुड़ते स्थान और लोगों को डराए-धमकाए जाने की घटनाओं पर गहरा क्षोभ व्यक्त किया है.यूएन मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय (
OHCHR
) ने शुक्रवार को जारी अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि 2021 में हुए चुनावों के बाद से, स्थानीय प्रशासन ने ऐसे क़ानून लागू या उनमें संशोधन किया है, जिनसे राजनैतिक विरोधियों, पत्रकारों, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और असहमति जताने वाले लोगों को दबाए जाने की कोशिशें हो रही हैं. ऐसे मामलों में दंडमुक्ति की भावना भी व्याप्त है.उच्चायुक्त वोल्कर टर्क ने युगांडा प्रशासन से आग्रह किया है कि यह ज़रूरी है कि तयशुदा अन्तरराष्ट्रीय दायित्वों को निभाया जाए और सभी नागरिक आज़ादी व सुरक्षा के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें.यूएन कार्यालय ने विरोधी नेताओं व कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने, उनकी गिरफ़्तारियों, विरोधी दलों के कार्यालयों पर छापेमारी, सम्पत्तियों की ज़ब्त करने, रेडियो स्टेशन में प्रसारण रोकने, ब्लॉगर को गिरफ़्तार किए जाने और ग़ैर-सरकारी संगठनों पर सख़्त नियंत्रण के मामलों पर जानकारी जुटाई है. रिपोर्ट दर्शाती है कि शान्तिपूर्ण सभाओं को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों ने गोलीबारी की और बिना पहचान की गाड़ियों में विरोधी दलों के समर्थकों को अगवा किए जाने के मामले भी सामने आए.OHCHR ने ज़ोर देकर कहा है कि चुनाव-सम्बन्धी, मानवाधिकार के सभी उल्लंघन मामलों की जाँच कराए जाने और दोषियों को न्याय के कटघरे में लाए जाने की आवश्यकता है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
गहलोत का सरकार पर सवाल, दो बजट और 100 करोड़ की घोषणाओं के बावजूद नहीं हुए यूथ गेम्स
अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच ईरान के राष्ट्रपति का दावा, नहीं रुका व्यापार और उत्पादन
सर्दियों में राजस्थान: कहीं झीलों का सुकून, कहीं रेगिस्तान की सुनहरी शाम; ये खूबसूरत जगहें बुला रही हैं आपको
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
वज्रासन : रोज 10 मिनट बैठने से मिलेगा फायदा, पाचन से लेकर मानसिक शांति तक बेहद कारगर
केएल राहुल ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ जड़ा शतक, बनाया नया रिकॉर्ड
'ढिंढोरा 2' में स्पेशल अपीयरेंस पर हेली दारूवाला ने लुटाया प्यार, भुवन बाम को बताया बेहतरीन इंसान
विजय वर्मा ने शेयर की सिक्किम ट्रिप की झलकियां, खूबसूरत वादियों की तारीफ कर जीता दिल
और खबरें
Features
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces