×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:49 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
ईरान: इंटरनैट सेवा की बहाली और प्रदर्शनकारियों पर हिंसा रोकने की अपील
Source: UN News: सोमवार, 12 जनवरी 2026 00:00 AM (IST)
संयुक्त राष्ट्र द्वारा ईरान में मानवाधिकारों की स्थिति की जाँच के लिए नियुक्त स्वतंत्र तथ्य-खोजी मिशन ने, देशभर में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच. देश की सरकार से इंटरनैट सेवाएँ तुरन्त बहाल करने और प्रदर्शनकारियों पर हिंसक कार्रवाई को रोके जाने की अपील की है. मिशन ने शनिवार को कहा कि देशभर में जारी प्रदर्शनों के तीसरे सप्ताह में प्रवेश करने के साथ, सुरक्षा बलों को बिना किसी संयम के ‘निर्णायक’ दमन कार्रवाई करने के आदेश दिए जाने की विश्वसनीय ख़बरों से, वह गम्भीर रूप से चिन्तित है.ख़बरों के मुताबिक़, 8 जनवरी की शाम को इंटरनैट और मोबाइल सम्पर्क बन्द कर दिए गए, जिससे सूचना व जानकारी तक लोगों की पहुँच गम्भीर रूप से सीमित हो गई.ये विरोध प्रदर्शन 28 दिसम्बर को, ईरान की राष्ट्रीय मुद्रा के अचानक गिरने के बाद शुरू हुए थे, और तब से देश के कम से कम 46 शहरों तक फैल चुके हैं.7 जनवरी तक मिली जानकारी के अनुसार, ईरान के क़ोम, यासूज, केरमानशाह, ईलाम और लोरेस्तान समेत अनेक प्रान्तों में, कम से कम 40 लोगों की मौतें होने की ख़बरें सामने आई हैं, जिनमें कम से कम 5 बच्चे भी शामिल हैं.वहीं, ईरान की संसद ने सुरक्षा बलों के कुछ सदस्यों की मौत होने की भी पुष्टि की है.मूल अधिकारों का पूरा सम्मान होतथ्य-खोजी मिशन ने साथ ही यह भी दोहराया है कि ईरान की महिलाएँ, पुरुष और बच्चे, सुरक्षा और गरिमा के साथ जीवन जीने के हक़दार हैं, और उनके मूल अधिकारों का पूरा सम्मान होना चाहिए, जिनमें शान्तिपूर्ण तरीके़ से विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार भी शामिल है.मिशन ने इस बात पर ज़ोर दिया कि ईरान सरकार द्वारा, इन प्रदर्शनकारी लोगों पर किसी भी तरह की दमनकारी हिंसा, धमकी या उत्पीड़न स्वीकार्य नहीं है.साथ ही, मिशन ने इस बात का भी ज़िक्र किया कि किसी तीसरे देश द्वारा एकतरफ़ा सैन्य हस्तक्षेप की धमकियाँ या ऐसे किसी भी प्रकार के क़दम अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के विरुद्ध हैं.तथ्य-खोजी मिशन ने, ईरानी अधिकारियों से अपील की है कि वे शान्तिपूर्ण सभा करने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकारों का सम्मान करें. मिशन ने साथ ही, उन सभी लोगों को बिना शर्त रिहा किए जाने का आहवान भी किया है, जिन्हें अपने संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग करने के कारण मनमाने ढंग से हिरासत में लिया गया है. © Unsplash/Hosein Charbaghi ईरान की राजधानी तेहरान का एक दृश्य. वहीं, मिशन ने यह भी बताया कि वह उन वीडियो फुटेज और तस्वीरों की समीक्षा कर रहा है, जिनमें सुरक्षा बलों को प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाते हुए देखा गया है.वीडियो में कुछ व्यक्ति को सार्वजनिक सड़कों पर भवनों और वाहनों में आग लगाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं.मिशन ने, नस्लीय अल्पसंख्यक क्षेत्रों में बल प्रयोग किए जाने पर भी चिन्ता जताई, जहाँ ख़बरों के अनुसार प्रतिक्रिया विशेष रूप से क्रूर रही है.एक घटना में, सुरक्षा बलों पर आरोप है कि उन्होंने ईलाम के एक अस्पताल पर छापा मारा, आँसू गैस का प्रयोग किया और मरीज़ो व चिकित्सा कर्मचारियों को पीटा.मिशन के अनुसार, मौजूदा दमन की कार्रवाई 2022 में हुई ‘महिला, जीवन, स्वतंत्रता’ विरोध प्रदर्शनों की प्रवृत्ति को दोहराती है. वह प्रदर्शन तब भड़के थे, जब 22 वर्षीय कुर्द महिला महसा अमीनी को अनिवार्य हिजाब क़ानूनों के कथित उल्लंघन के लिए गिरफ़्तार किया गया था. इस दौरान महिला की मौत हो गई थी.ग़ौरतलब है कि उन प्रदर्शनों के दौरान गम्भीर मानवाधिकार उल्लंघनों और प्रणालीगत जवाबदेही की कमी के आरोप लगाए गए थे.तथ्य-खोजी मिशन का कार्यसंयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने, 2022 में स्थापित हुए तथ्य-खोजी मिशन को, ईरान में सितम्बर 2022 से शुरू हुए विरोध प्रदर्शनों के सम्बन्ध में कथित मानवाधिकार उल्लंघनों की जाँच करने का कार्य सौंपा था, विशेष रूप से उन मामलों की जिनमें महिलाएँ और बच्चे प्रभावित हुए हैं.इस मिशन के कार्यकाल को, अप्रैल 2025 में एक वर्ष के लिए और बढ़ाया गया, ताकि हाल के समय में हुए गम्भीर मानवाधिकार उल्लंघनों के आरोपों की जाँच की जा सके.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
सोना खरीदने से बचने की अपील का लोगों ने किया पालन, कीमतों में गिरावट से बचा पैसा : पीएम मोदी
सर्दियों में राजस्थान: कहीं झीलों का सुकून, कहीं रेगिस्तान की सुनहरी शाम; ये खूबसूरत जगहें बुला रही हैं आपको
नीदरलैंड के विदेश मंत्री का भारत दौरा 22-23 नवंबर को, जयशंकर और अश्विनी वैष्णव से करेंगे मुलाकात
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
केएल राहुल ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ जड़ा शतक, बनाया नया रिकॉर्ड
मुंबईकरों की फैन हुईं माधुरी दीक्षित, बोलीं- यहां के लोग मदद के लिए तुंरत आते हैं आगे
रवि किशन जुड़े विंडोज़ प्रोडक्शन और निर्माता रघुवेन्द्र सिंह की अनटाइटल्ड फ़िल्म से, नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी करेंगे निर्देशन
अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा को बताया अपनी जिंदगी की खुशी, जन्मदिन पर लिखा प्यारा संदेश
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
और खबरें
Features
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces