×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:34 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच दक्षिण एशिया की आर्थिक वृद्धि जारी रहने की उम्मीद
Source: UN News: रविवार, 11 जनवरी 2026 00:01 AM (IST)
संयुक्त राष्ट्र की नई रिपोर्ट कहती है कि बढ़ती वैश्विक अनिश्चितताओं, व्यापार बाधाओं और ऊँचे क़र्ज़ के जोखिमों के बावजूद, दक्षिण और पूर्वी एशिया की अर्थव्यवस्थाओं में, आने वाले वर्षों में आर्थिक वृद्धि बनी रहने की उम्मीद है. घरेलू मांग को सहारा देने वाली नीतियाँ, इन क्षेत्रों को वैश्विक दबावों से निपटने में मदद कर रही हैं. विश्व आर्थिक स्थिति और सम्भावनाएँ 2026 रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण एशिया का सकल घरेलू उत्पाद 2026 में 5.6 प्रतिशत और 2027 में 5.9 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है. 2025 में यह वृद्धि दर लगभग 5.9 प्रतिशत रही थी. संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, मजबूत निजी उपभोग और सार्वजनिक निवेश इस क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को सहारा दे रहे हैं.वहीं, पूर्वी एशिया में 2026 के लिए आर्थिक वृद्धि 4.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जो 2025 में 4.9 प्रतिशत थी. रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका द्वारा शुल्क (Tarrif) बढ़ाए जाने से पहले निर्यात में आई अस्थाई तेज़ी अब कम हो रही है, लेकिन सहायक मौद्रिक और वित्तीय नीतियों के कारण घरेलू मांग के मज़बूत बने रहने की उम्मीद है.वैश्विक स्तर पर, 2026 में आर्थिक वृद्धि 2.7 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जो महामारी से पहले के औसत से काफ़ी कम है. रिपोर्ट में कहा गया है कि निवेश की धीमी गति और सीमित वित्तीय संसाधन, वैश्विक अर्थव्यवस्था पर दबाव डाल रहे हैं. इसके बावजूद, दक्षिण और पूर्वी एशिया अन्य क्षेत्रों की तुलना में अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन करते नज़र आ रहे हैं.
संयुक्त राष्ट्र महासचिव
एंतोनियो गुटेरेश के अनुसार, आर्थिक, भू-राजनैतिक और तकनीकी तनाव दुनिया भर में नई चुनौतियाँ पैदा कर रहे हैं, जिससे अनिश्चितता और सामाजिक असुरक्षा बढ़ रही है. उन्होंने कहा है कि कई विकासशील देश अब भी गम्भीर दबाव में हैं और सतत विकास लक्ष्यों की ओर बढ़ने की गति धीमी बनी हुई है. © UN India/Blassy Boben Jose भारत के लिए संयुक्त राष्ट्र के देशीय अर्थशास्त्री क्रिस्टोफ़र गैरोवे, विश्व आर्थिक स्थिति और सम्भावनाएँ 2026 रिपोर्ट के विमोचन पर. भारत, चीन और क्षेत्रीय परिदृश्यरिपोर्ट के अनुसार, भारत की आर्थिक वृद्धि 2025 में अनुमानित 7.4 प्रतिशत से घटकर वर्ष 2026 में 6.6 प्रतिशत रहने की सम्भावना है. घरेलू खपत, मज़बूत सार्वजनिक निवेश और ब्याज़ दरों में नरमी से, आर्थिक गतिविधियों को सहारा मिलने की उम्मीद है. हालाँकि, संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा लगाए गए कुछ व्यापार शुल्क भारत के कुछ निर्यात क्षेत्रों को प्रभावित कर सकते हैं, लेकिन अन्य बड़े बाज़ारों से मज़बूत मांग जारी रहने से, यह प्रभाव कुछ हद तक सन्तुलित हो सकता है.पूर्वी एशिया में, चीन की अर्थव्यवस्था 2026 में 4.6 प्रतिशत और 2027 में 4.5 प्रतिशत की दर से बढ़ने की सम्भावना है. अमेरिका के साथ व्यापार तनाव में अस्थाई कमी से कारोबारी भरोसा बेहतर हुआ है, जबकि सहायक नीतियाँ घरेलू मांग को बनाए रखने में मदद कर रही हैं.दक्षिण एशिया के कई देशों में महँगाई में साफ़ कमी देखी गई है. ज़्यादातर देशों में क़ीमतें केन्द्रीय बैंकों के तय लक्ष्यों या सामान्य स्तर के आसपास बनी हुई हैं. रिपोर्ट के अनुसार, पूरे क्षेत्र में औसत महँगाई 2026 में 8.7 प्रतिशत तक बढ़ सकती है. नेपाल में महँगाई 3.2 प्रतिशत और भारत में 4.1 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जबकि ईरान में यह बढ़कर 35.4 प्रतिशत तक पहुँच सकती है. © UNICEF/Kongchan Phiennachit दक्षिणपूर्व एशिया में हाल के समय में अच्छी आर्थिक व सामाजिक प्रगति हुई है, मगर बढ़ते समुद्री जल स्तर, बाढ़ों और मौसम की अत्यन्त चरम घटनाओं ने विपरीत प्रभाव भी डाला है. क़र्ज़, जलवायु और जोखिमरिपोर्ट में आगाह किया गया है कि दक्षिण एशिया के कई देशों में उच्च सरकारी क़र्ज़, नीतियाँ बनाने की क्षमता को सीमित कर रहा है. सरकारों के लिए, सीमित वित्तीय संसाधनों के कारण बाहरी झटकों से निपटना और विकास को सहारा देना चुनौतीपूर्ण हो सकता है. वैश्विक व्यापार नीतियों को लेकर अनिश्चितता और बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सम्भावित मन्दी भी क्षेत्र के लिए जोखिम बढ़ा सकती है.इसके अलावा, बाढ़, सूखा और चरम मौसम जैसी जलवायु परिवर्तन से जुड़ी आपदाएँ, दक्षिण एशिया की आर्थिक स्थिरता के लिए बढ़ता ख़तरा बनी हुई हैं. रिपोर्ट के अनुसार, इन जोखिमों से निपटने के लिए आर्थिक और विकास नीतियों के बीच बेहतर तालमेल ज़रूरी है.नीतिगत दिशा और सहयोगरिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण और पूर्वी एशिया के अधिकांश केन्द्रीय बैंकों ने 2025 में महँगाई कम होने के बाद मौद्रिक नीतियों में ढील दी है. यह रुझान 2026 में भी जारी रह सकता है, हालाँकि हर देश में इसका स्वरूप अलग होगा. साथ ही, कई देश सार्वजनिक वित्त को मज़बूत करने के लिए राजकोषीय सुधारों पर ध्यान दे रहे हैं.संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट ने देशों के बीच सहयोग को फिर से मज़बूत करने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया है. बदलते व्यापार हालात, जलवायु जोखिमों और वित्तीय दबावों के इस दौर में आपसी भरोसा बहाल करना और खुले, नियमों पर आधारित वैश्विक तंत्र को मज़बूत करना बेहद ज़रूरी बताया गया है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
सर्दियों में पक्षियों का स्वर्ग बन जाता है भरतपुर, प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहतरीन पर्यटन ठिकाना
एसआईआर ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल न होने वाले मतदाता फॉर्म-6 के जरिए आवेदन कर सकते हैं: ईसीआई
सोनिया गांधी की किताब पर बैन की मांग, भाजपा विधायक ने सीएम फडणवीस को लिखा पत्र
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा को बताया अपनी जिंदगी की खुशी, जन्मदिन पर लिखा प्यारा संदेश
21 नवंबर पंचांग: शनिवार को द्वादशी तिथि; सिद्धि योग में करें ये शुभ काम, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
देवउठनी एकादशी पर इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
अंकिता को लेकर मां के रिएक्शन पर बोले विक्की जैन, कहा- लोगों ने उन्हें विलेन बना दिया था
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
और खबरें
Features
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces