×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:44 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
भारत: एक सिलाई मशीन, एक सौर इकाई और नई उम्मीद
Source: UN News: रविवार, 11 जनवरी 2026 00:00 AM (IST)
भारत के दक्षिणी प्रदेश तमिलनाडु के कम आय वाले एक समुदाय में, सौर ऊर्जा से चलने वाली सिलाई मशीन, महिलाओं के लिए रोज़गार और आत्मनिर्भरता का साधन बन रही है. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNDP) की यह पहल दिखाती है कि स्वच्छ ऊर्जा, किस तरह सम्मानजनक आजीविका और नए अवसरों का रास्ता खोल सकती है. तमिलनाडु की नरिकुरावा कॉलोनी में 25 वर्षीय जयलक्ष्मी अपने दो बच्चों की देखभाल के बाद, घर की खिड़की के पास रखी सिलाई मशीन के पास बैठती हैं. उनकी पढ़ाई कम उम्र में ही छूट गई थी और वह, वर्षों तक हाथ से सिलाई करके, कुछ आमदनी करती रहीं. उनके पति को भी नियमित रूप से रोज़गार वाला काम नहीं मिलता था. किसी सप्ताह घर व बच्चों की शिक्षा का ख़र्च निकल आता था, जबकि कई बार परिवार को मुश्किलों का सामना करना पड़ता था. जयलक्ष्मी स्थाई काम चाहती थीं, लेकिन उनके सामने अवसर बहुत सीमित थे.एक-एक टाँके से बदलावयह स्थिति तब बदली जब संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की आजीविका और स्वच्छ ऊर्जा पहल उनके समुदाय तक पहुँची. इस पहल के तहत महिलाओं को सिलाई मशीनें, व्यावहारिक प्रशिक्षण और घर से काम शुरू करने के लिए ज़रूरी सहयोग दिया गया.यह पहल, भारत में विकेन्द्रित नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए, यूएनडीपी के व्यापक प्रयासों का हिस्सा है. यूएनडीपी, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के साथ मिलकर स्वच्छ ऊर्जा को कृषि, ग्रामीण विकास और जनजातीय क्षेत्रों से जोड़ने पर काम कर रहा है.जापान के बजट सहयोग से चल रही यह पहल, पाँच प्रान्तों में स्वच्छ ऊर्जा आधारित आजीविकाओं का विस्तार कर रही है. इसके तहत सूक्ष्म उद्यमों के लिए लगभग 500 सौर-आधारित प्रणालियाँ स्थापित की जा रही हैं. तमिलनाडु में इस कार्यक्रम को भारतीय विकास ट्रस्ट लागू कर रहा है, जो कौशल विकास और स्वच्छ ऊर्जा के माध्यम से ग्रामीण आजीविकाओं को मज़बूत करने पर काम करता है.नरिकुरावा कॉलोनी जैसे समुदायों में महिलाएँ इन प्रणालियों का उपयोग सिलाई का काम करने, उत्पादकता बढ़ाने और नियमित आय अर्जित करने के लिए कर रही हैं. व्यावहारिक प्रशिक्षण, स्थानीय साझेदारियों और भरोसेमन्द सौर ऊर्जा के ज़रिये, यह कार्यक्रम कम आय वाले परिवारों को स्थिरता और आत्मनिर्भरता की ओर ले जा रहा है. © UNDP India जयलक्ष्मी के लिए सौर पैनलों से मिलने वाली स्थिर बिजली का मतलब था बिना रुकावट काम और भरोसेमन्द आय. भरोसा और आत्मविश्वासशुरुआत में कई परिवारों को सन्देह था कि एक मशीन से कितना बदलाव आ सकता है. कुछ महिलाओं को डर था कि वे प्रशिक्षण पूरा नहीं कर पाएँगी. परियोजना टीम ने इन चिन्ताओं पर बात की, सवालों के जवाब दिए और भरोसा बनाया. धीरे-धीरे महिलाएँ आगे आने लगीं.जयलक्ष्मी कहती हैं, “जब टीम पहली बार आई, तो मुझे नहीं लगा था कि मैं यह सीख पाऊँगी. मैंने पहले कभी मशीन नहीं चलाई थी. लेकिन उन्होंने हौसला बढ़ाया, तो मैंने कोशिश करने का फ़ैसला किया.”प्रशिक्षण सरल और व्यावहारिक रखा गया. महिलाओं ने मशीन चलाना, छोटी मरम्मत करना और बुनियादी सिलाई सीखनी शुरू की. जो जल्दी सीख गईं, उन्होंने दूसरों की मदद भी की. © UNDP India यूएनडीपी की सौर कौशल पहल के तहत भारत में छत पर लगे सौर पैनल. सौर ऊर्जा से स्थिर आमदनीघर में मशीन लगने के बाद बिजली कटौती, सिलाई के काम में बाधा बन रही थी. सौर इकाई से यह समस्या दूर हो गई. अब जयलक्ष्मी बिना रुकावट काम कर पाती हैं.वह रोज़ क़रीब दो घंटे सिलाई करती हैं और 150 से 200 रुपये प्रतिदिन कमा लेती हैं. इससे बच्चों की पढ़ाई, बेहतर भोजन और थोड़ी बचत सम्भव हो पाई है. वह स्कूल यूनीफ़ॉर्म, बैग और साधारण कपड़े सिलती हैं, जबकि कपड़ों की मरम्मत से भी उन्हें नियमित आय मिलने लगी है.आर्थिक बदलाव के साथ-साथ उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है. अब लोग उन्हें एक दर्ज़ी और छोटे व्यवसाय की मालिक के रूप में पहचानते हैं.समुदाय में असरजयलक्ष्मी की प्रगति से कॉलोनी की अन्य महिलाएँ भी प्रेरित हुई हैं. अब वह नई महिलाओं को सिलाई की बुनियादी बातें सिखाने में मदद करती हैं.उनके परिवार की स्थिति बेहतर हुई है. बच्चे नियमित रूप से स्कूल जा रहे हैं और आर्थिक तनाव कम हुआ है. समुदाय में महिलाओं के काम और कमाई को लेकर सोच भी धीरे-धीरे बदल रही है. © UNDP India भारत में यूएनडीपी सौर कौशल विकास पहलः नवीकरणीय ऊर्जा से सशक्त परिवार. आगे की राहजयलक्ष्मी आगे चलकर फ़ैशन डिज़ाइन सीखना चाहती हैं और एक छोटा सिलाई केन्द्र खोलने का सपना देखती हैं, जहाँ महिलाएँ मिलकर काम कर सकें.“इस मशीन ने मुझे बच्चों की देखभाल करते हुए आय अर्जित करने का अवसर दिया,” वह कहती हैं. “जब ग्राहक मेरे काम से ख़ुश होते हैं, तो लगता है कि मैं कुछ अच्छा कर रही हूँ.”तमिलनाडु के इस छोटे से समुदाय में सौर ऊर्जा से चलने वाली एक सिलाई मशीन यह दिखाती है कि स्वच्छ ऊर्जा और स्थानीय कौशल मिलकर, किस तरह जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
सर्दियों में पक्षियों का स्वर्ग बन जाता है भरतपुर, प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहतरीन पर्यटन ठिकाना
अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच ईरान के राष्ट्रपति का दावा, नहीं रुका व्यापार और उत्पादन
एसआईआर ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल न होने वाले मतदाता फॉर्म-6 के जरिए आवेदन कर सकते हैं: ईसीआई
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
देवउठनी एकादशी पर इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
मुंबईकरों की फैन हुईं माधुरी दीक्षित, बोलीं- यहां के लोग मदद के लिए तुंरत आते हैं आगे
ओएम: ऑपरेशन मोल में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी
और खबरें
Features
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces