×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:10 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
सीरिया: अलेप्पो में हुई झड़पों में 5 आम नागरिकों की मौत, 30 हज़ार विस्थापित
Source: UN News: शुक्रवार, 09 जनवरी 2026 00:00 AM (IST)
सीरिया के अलेप्पो शहर में फिर से लड़ाई भड़कने की वजह से कम से कम 5 आम नागरिकों की मौत हुई है और लगभग 30 हज़ार लोग विस्थापित होने के लिए मजबूर हुए हैं. संयुक्त राष्ट्र ने लड़ाई को तुरन्त रोकने और राजनैतिक वार्ता फिर से शुरू करने की अपील जारी की है. सीरिया में संक्रमणकालीन सरकार के सुरक्षा बलों और मुख्यतः कुर्द सशस्त्र सीरियाई लोकतांत्रिक बल (SDF) के बीच मंगलवार को झड़पें फिर शुरू हुईं. इससे पहले भी झड़पें हुईं थी, मगर दिसम्बर 2025 के अन्तिम दिनों में युद्धविराम की घोषणा के बाद इन पर विराम लग गया था.ग़ौरतलब है कि सीरिया, दिसम्बर 2024 में पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को सत्ता से हटाए जाने के बाद, राजनैतिक परिवर्तन के दौर से गुज़र रहा है, और देश में अब भी साम्प्रदायिक व अन्य प्रकार की हिंसा जारी है.नए सिरे से भड़की लड़ाई की वजह से घरों, स्वास्थ्य देखभाल केन्द्रों व सार्वजनिक प्रतिष्ठानों को नुक़सान पहुँचा है. कम से कम तीन अस्पतालों में कामकाज रुकने की जानकारी मिली है और अलेप्पो अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानें रोक दी गई हैं.लड़ाई रोकने की अपीलसंयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्तेफ़ान दुजैरिक ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि अलेप्पो के कुछ इलाक़ो में, इस सप्ताह फिर शुरू हुई झड़पों में आम नागरिकों के हताहत होने की ख़बरों से महासचिव चिन्तित हैं.संयुक्त राष्ट्र ने दोहराया है कि अन्तरराष्ट्रीय मानवतावादी क़ानून के तहत सभी पक्षों का यह स्पष्ट दायित्व है कि आम नागरिकों और नागरिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा की जाए.यूएन प्रवक्ता ने सभी पक्षों से तुरन्त लड़ाई रोकने, अधिकतम संयम बरतने और आम नागरिकों को और नुक़सान से बचाने के लिए सभी आवश्यक क़दम उठाने का आग्रह किया. © UNICEF/Muhannad Al-Asadi सीरिया की राजधानी दमिश्क में खड़ा किया गया एक सैन्य वाहन. देश में अतीत के हिंसक टकराव के निशान सड़कों पर देखे जा सकते हैं. मानवीय सहायता मामलों में समन्वय के लिए यूएन कार्यालय (
OCHA
) के अनुसार, लगभग 30 हज़ार लोग विस्थापन के लिए विवश हुए हैं, जिनमें 2 हज़ार से अधिक परिवारों ने अफ़्रिन ज़िले में पलायन किया है. एक हज़ार से अधिक लोगों ने अलेप्पो के 9 सामूहिक आश्रय केन्द्रों में शरण ली है.स्थानीय अधिकारियों ने कुछ उपासना स्थलों को अस्थाई आश्रय स्थल घोषित किया है और आम नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए मानवतावादी गलियारों की व्यवस्था की है. विस्थापित परिवारों को बसों से स्थानांतरित करने का प्रबन्ध भी किया गया है.शान्ति पर बल
यूएन महासचिव
ने सभी पक्षों से सैन्य और राजनैतिक, दोनों स्तरों पर लचीलापन और आपसी सदभाव दिखाने और पहले हुए समझौते को पूरी तरह लागू करने के लिए वार्ता फिर से शुरू करने की अपील की है.प्रवक्ता दुजैरिक ने इस संकट से निपटने के उपायों पर बात करते हुए कहा कि सरकार और कुर्दिश बलों के बीच यह तय करना एक अहम क़दम होगा कि सुरक्षा बल एकीकृत राष्ट्रीय कमान के तहत काम करें.इसके साथ ही, उन्होंने ऐसी परिस्थितियों को सुनिश्चित किए जाने पर बल दिया, जिसमें सभी सीरियाई नागरिक सुरक्षित और संरक्षित महसूस करें.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
नीदरलैंड के विदेश मंत्री का भारत दौरा 22-23 नवंबर को, जयशंकर और अश्विनी वैष्णव से करेंगे मुलाकात
सोनिया गांधी की किताब पर बैन की मांग, भाजपा विधायक ने सीएम फडणवीस को लिखा पत्र
सोना खरीदने से बचने की अपील का लोगों ने किया पालन, कीमतों में गिरावट से बचा पैसा : पीएम मोदी
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
आईएफएफआई फिल्म फेस्टिवल में 'धुरंधर' क्यों बनी ओपनिंग फिल्म? मधुर भंडारकर ने बताई वजह
रवि किशन जुड़े विंडोज़ प्रोडक्शन और निर्माता रघुवेन्द्र सिंह की अनटाइटल्ड फ़िल्म से, नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी करेंगे निर्देशन
21 नवंबर पंचांग: शनिवार को द्वादशी तिथि; सिद्धि योग में करें ये शुभ काम, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
और खबरें
Features
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces