×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:16 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
वेनेज़ुएला में उथलपुथल के बीच, आम नागरिकों की सहायता के लिए यूएन प्रतिबद्ध
Source: UN News: गुरुवार, 08 जनवरी 2026 00:00 AM (IST)
वेनेज़ुएला में पिछले कुछ दिनों के घटनाक्रम ने दुनिया का ध्यान एक ऐसे देश पर केन्द्रित कर दिया है, जोकि लम्बे समय से एक गहरे मानवीय और विस्थापन संकट के दौर से गुज़र रहा है. इस पृष्ठभूमि में, संयुक्त राष्ट्र ने वेनेज़ुएला की जनता और क्षेत्र में स्थित अन्य देशों में रह रहे उसके नागरिकों के लिए अपना समर्थन जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया है. उसकी अहम प्राथमिकताएँ हैं: आम लोगों के जीवन की रक्षा, बुनियादी सेवाओं की निरन्तर उपलब्धता, और ज़रूरतमन्द आबादी के लिए समर्थन. गत शनिवार को, अमेरिकी सुरक्षा बलों द्वारा वेनेज़ुएला में सैन्य कार्रवाई के दौरान राष्ट्रपति निकोलस मदूरो को हिरासत में लेने और फिर न्यूयॉर्क लाए जाने की घटना ने विश्व भर में उथलपुथल मचा दी है. वेनेज़ुएला लम्बे समय से ढाँचागत आर्थिक बदहाली से जूझ रहा है, जिसके लिए राजनैतिक अस्थिरता, अमेरिका द्वारा थोपे गए आर्थिक प्रतिबन्ध, व महंगाई एक बड़ी वजह हैं.वेनेज़ुएला में आम नागरिकों के लिए अपनी बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा कर पाना एक बड़ी चुनौती है और बाढ़ व भूस्खलन जैसी चरम मौसम घटनाओं से उनके लिए स्थिति और कठिन हुई है.आपात राहत मामलों में समन्वय के लिए यूएन कार्यालय (
OCHA
) के अनुसार, वेनेज़ुएला के 79 लाख नागरिकों को तत्काल मानवीय सहायता की आवश्यकता है, जोकि देश की कुल आबादी के एक-चौथाई से अधिक है. © UNHCR/Jaime Giménez पेरू में वेनेज़ुएला के शरणार्थियों को, यूएन शरणार्थी एजेंसी द्वारा क़ानूनी व स्वास्थ्य सम्बन्धी सहायता प्रदान की जा रही है. यूएन की उपस्थितिवेनेज़ुएला में संयुक्त राष्ट्र नेतृत्व ने बताया कि देश में उपजी स्थिति का आकलन किया जा रहा है, विशेष रूप से मानवीय आवश्यकताओं व उनके लिए ज़रूरी समर्थन का.वेनेज़ुएला में मानवीय संकट के दौरान, संयुक्त राष्ट्र ने देश में अपनी उपस्थिति बनाए रखी है और लगभग सभी एजेंसियाँ व संस्थाएँ यहाँ उपस्थित हैं, जो खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, लैंगिक समानता, उपयुक्त व शिष्ट रोज़गार, स्वच्छ जल, व शान्तिनिर्माण समेत अन्य क्षेत्रों में सक्रिय हैं.
विश्व खाद्य कार्यक्रम
,
विश्व स्वास्थ्य संगठन
, यूएन जनसंख्या कोष, ज़रूरतमन्द आबादी तक जीवनरक्षक सहायता पहुँचाने के लिए प्रयासरत हैं, जिसके तहत खाद्य सामग्री वितरण, मातृत्व एवं बाल स्वास्थ्य कार्यक्रमों, पोषण जाँच और जल व साफ़-सफ़ाई परियोजनाओं को संचालित किया जाता है. मानवाधिकारों का उल्लंघन वेनेज़ुएला में मानवाधिकारों की स्थिति संयुक्त राष्ट्र के लिए लम्बे समय से एक बड़ी चिन्ता का विषय रही है, जिसके मद्देनज़र, यूएन मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय (
OHCHR
) द्वारा देश में मानवाधिकारों की स्थिति पर नज़र रखी जाती है. यूएन कार्यालय उच्चायुक्त वोल्कर टर्क ने कुछ सप्ताह पहले मानवाधिकार परिषद को सम्बोधित करते हुए बताया था कि वेनेज़ुएला में अधिकारों का दमन किया जा रहा है, समाज का सैन्यीकरण बढ़ रहा है और पत्रकारों व मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को धमकियाँ दी जा रही हैं.मानवाधिकार उच्चायुक्त और स्वतंत्र विशेषज्ञों द्वारा अनेक अवसरों पर चिन्ता जताई गई है कि अर्थव्यवस्था के नज़रिए से सम्वेदनशील सैक्टर पर थोपे गए व्यापक प्रतिबन्धों का भीषण असर हो रहा है और इस वजह से उनका फिर से आकलन किए जाने और उन्हें हटाए जाने की आवश्यकता है.अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के तुरन्त बाद, वेनेज़ुएला पर यूएन के स्वतंत्र, अन्तरराष्ट्रीय तथ्य-खोजी मिशन ने सचेत किया था कि लम्बे समय से अंजाम दिए गए दुर्व्यवहार मामलों के लिए जवाबदेही को इस नवीनतम संकट के कारण अनदेखा नहीं किया जा सकता है.स्वतंत्र मिशन ने न्यायेतर हत्याओं, मनमाने ढंग से लोगों को हिरासत में लेने, उनके जबरन ग़ायब होने, यातना व बुरा बर्ताव किए जाने समेत यौन और लिंग-आधारित हिंसा के अनेक मामलों में जानकारी जुटाई है. © IOM/Gema Cortés पनामा के डेरियन में स्थित अन्तरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (IOM) के एक आगन्तुक केन्द्र में वेनेज़ुएला से आने वाले प्रवासी पहुँच रहे हैं. लम्बे समय से शरणार्थी संकटअभी यह स्पष्ट नहीं है कि राष्ट्रपति निकोलस मदूरो को हिरासत में लिए जाने और उन पर मुक़दमा चलाए जाने से, वेनेज़ुएला के शरणार्थी संकट पर किस तरह से असर होगा. बिगड़ते हालात, दमन, अस्थिरता और आर्थिक कठिनाइयों की वजह से पिछले कई वर्षों में लाखों नागरिक देश छोड़कर जा चुके हैं. प्रवासियों व शरणार्थियों की लगभग आधी संख्या अनौपचारिक रूप से कम आय वाले रोज़गारों का हिस्सा हैं. उनकी 42 प्रतिशत आबादी के पास पर्याप्त मात्रा में भोजन नहीं है और 23 प्रतिशत भीड़भाड़ वाले आश्रय स्थलों में रहने के लिए मजबूर हैं.इस संकट की गम्भीरता के मद्देनज़र, संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (
UNHCR
) और अन्तरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (
IOM
) समन्वित रूप से अपने सहायता प्रयासों में जुटी है, जिन्हें 17 देशों में लागू किया जाता है.इसके तहत, लातिन अमेरिका और कैरीबियाई क्षेत्र में वेनेज़ुएला के 45 लाख नागरिकों को मदद मुहैया कराई जाती है, ताकि उनके पास क़ानूनी दस्तावेज़ उपलब्ध हो सकें. उनके संरक्षण व अति-आवश्यक सेवाओं तक उनकी पहुँच के लिए यह ज़रूरी है.इस क्रम में, नई सहायता योजना के लिए 1.4 अरब डॉलर की धनराशि की अपील की गई है, जिसके ज़रिए सम्वेदनशील परिस्थितियों में रह रहे 23 लाख लोगों के लिए रोज़गार, शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, दस्तावेज़ हासिल करने के लिए ज़रूरी सेवाओं को सुलभ बनाया जाएगा. © IOM/Gema Cortés ट्रिनिडाड एंट टोबैगो के इकाकोस में कुछ लोग एक स्थानीय चर्च जा रहे हैं, जहाँ उन्हें सहायता प्रदान की जाएगी. धनराशि का अभाव, एक बड़ी चुनौतीवेनेज़ुएला में मौजूदा राजनैतिक संकट के बीच, संयुक्त राज्य अमेरिका ने देश में शासन चलाने की मंशा भी ज़ाहिर की है. इस पृष्ठभूमि में, संयुक्त राष्ट्र ने वेनेज़ुएला के आम नागरिकों की सहायता के लिए अपने संकल्प को फिर से दोहराया है, जोकि देश की सीमाओं के भीतर और सीमाओं से परे अन्य देशों में रह रहे शरणार्थियों के कल्याण, गरिमा व संरक्षण पर आधारित है.मगर, मानवतावादी योजना व सहायता प्रयासों के लिए फ़िलहाल धनराशि का अभाव एक बड़ी चुनौती है. पिछले वर्ष, 60 करोड़ डॉलर की अपील जारी की गई थी, जिसमें से केवल 17 प्रतिशत रक़म को जुटा पाना ही सम्भव हो पाया.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
चिंता और गुस्से से आजादी चाहिए तो अपनी दिनचर्या में शामिल करें शशांकासन
मणिपुर में जहरीली शराब त्रासदी: मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हुई, करीब 600 लोग बीमार
सर्दियों में राजस्थान: कहीं झीलों का सुकून, कहीं रेगिस्तान की सुनहरी शाम; ये खूबसूरत जगहें बुला रही हैं आपको
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
केएल राहुल ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ जड़ा शतक, बनाया नया रिकॉर्ड
वज्रासन : रोज 10 मिनट बैठने से मिलेगा फायदा, पाचन से लेकर मानसिक शांति तक बेहद कारगर
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार
टाटा समूह की तकनीक और वाहनों में होंडा-हुंडई की दिलचस्पी, साझेदारी को लेकर चल रही बातचीत
और खबरें
Features
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces