Advertisement
संक्षेप में: सीरिया में बर्फ़ीले तूफ़ान से बढ़ी मुसीबत, नाइजीरिया में स्कूलों की सुरक्षा का आग्रह

मानवीय सहायता साझेदार संगठनों के अनुसार, उत्तरी इदलिब के हरीम इलाक़े में भीषण ठंड के कारण दो नवजात शिशुओं की मौत हो गई.इसके अलावा, लगभग 5 हज़ार आश्रय स्थल पूरी तरह या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिससे परिवारों को कठोर सर्दी का सामना करना पड़ रहा है. इन हालात में, लोगों में अत्यधिक ठंड यानि हाइपोथर्मिया और श्वसन सम्बन्धी बीमारियों का ख़तरा बढ़ गया है.ईंधन की कमीईंधन की आपूर्ति समाप्त होने के कारण हालात और बिगड़ते जा रहे हैं. अल-हसाकेह शहर के विस्थापन स्थलों और अल-राक्क़ा के सामूहिक आश्रय शिविरों में, ईंधन पूरी तरह समाप्त हो चुका है. दरअसल, वित्तीय संकट की वजह से दिसम्बर में सहायता रोक दी गई थी.इस तूफ़ान के बाद से राहतकर्मियों ने 10 हज़ार से अधिक विस्थापित लोगों को हीटर और ईंधन मुहैया कराया है.संयुक्त राष्ट्र के अनुमान के अनुसार, सीरिया में मार्च 2026 तक, जीवनरक्षक शीतकालीन सहायता के लिए 11.2 करोड़ डॉलर की ज़रूरत है, लेकिन अब तक केवल 2.9 करोड़ डॉलर ही जुट पाए हैं.इससे 74 प्रतिशत सहायता धनराशि की कमी बनी हुई है.नाइजीरिया: स्कूल पर हमला, ख़तरे में शिक्षा नाइजीरिया में संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष अधिकारी ने देश के उत्तरी-मध्य हिस्से में स्थित नाइजर प्रान्त में हुई हिंसक घटनाओं के बाद, आम नागरिकों और स्कूलों की बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की अपील की है.गत शनिवार को, स्थानीय प्रशासनिक क्षेत्र (LGA) बोगुरा के कसुवान दाजी गाँव में एक बाज़ार पर हुए हमले में, 30 से अधिक लोगों के मारे जाने की जानकारी मिली. इस दौरान, हमलावरों ने अनेक लोगों का अपहरण भी किया और बाज़ार में दुकानों तथा आसपास के घरों में आगजनी की.बीते वर्ष नवम्बर में, सेंट मैरी कैथोलिक स्कूल पर हुए हमले के बाद, वहाँ सामूहिक रूप से अगवा किए जाने की घटना हुई थी, जिसमें 300 से अधिक लोगों का अपहरण कर लिया गया था, जिसमें अधिकतर छात्र शामिल थे. हालाँकि, इन सभी को बाद में रिहा कर दिया गया था.संयुक्त राष्ट्र के मानवतावादी समन्वयक मोहम्मद मलिक फ़ॉल ने अपने वक्तव्य में कहा, “ये हमले जीवन के अधिकार और नागरिकों - ख़ासकर महिलाओं और बच्चों - की सुरक्षा सहित मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन हैं, और शिक्षा के अधिकार को कमज़ोर करते हैं.”उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि, “छात्रों, स्कूल और शिक्षा से जुड़े कर्मचारियों को हर तरह के हमलों से सुरक्षित रखा जाना चाहिए. शिक्षा हासिल करते समय किसी भी बच्चे की जान जोखिम में नहीं होनी चाहिए…यह सभी बच्चों का बुनियादी अधिकार है.”उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने नाइजीरिया में सुरक्षित स्कूल घोषणापत्र (Safe Schools Declaration) को लागू किए जाने की ज़रूरत पर बार-बार बल दिया है. वर्ष 2015 में अपनाई गई इस घोषणा को, अब तक 120 से अधिक देशों ने समर्थन दिया है. इसमें सशस्त्र युद्ध के दौरान शिक्षा संस्थानों को हमलों से बचाने और स्कूलों व विश्वविद्यालयों के सैन्य प्रयोग पर रोक लगाने से जुड़े अहम प्रतिबद्धताओं का ज़िक्र किया गया है.लेबनान: इसराइली हवाई हमलों और गोलाबारी की रिपोर्टलेबनान में यूएन अन्तरिम बल (UNIFIL) शान्तिरक्षा मिशन ने सोमवार को अपने अभियान संचालन क्षेत्र में तीन हवाई हमलों की जानकारी दी.यूएन मिशन ने इस दौरान लड़ाकू विमानों की गतिविधियों से अवगत कराने के साथ ही बताया कि इसराइली सुरक्षा बलों (IDF) की चौकियों से 'ब्लू लाइन' सीमा रेखा के नज़दीकी इलाक़े में छोटे हथियारों और टैंकों से गोलाबारी की गई है.ब्लू लाइन, इसराइल और दक्षिणी लेबनान को अलग करने वाली सीमा रेखा है, जहाँ शान्तिरक्षक बलों द्वारा निगरानी की जाती है.इस स्थिति को और बिगड़ने से रोकने के लिए, मिशन अपने कार्यों समेत देश में यूएन विशेष समन्वयक (UNSCOL) के माध्यम से दोनों पक्षों के सम्पर्क में बना हुआ है.यूएन शान्ति अभियानों के प्रमुख, ज्याँ-पिएर लाक्रोआ फ़िलहाल इस क्षेत्र के दौरे पर हैं और UNIFIL मुख्यालय तथा ब्लू लाइन में हालात का जायज़ा ले रहे हैं.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


