-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ईरान: विरोध प्रदर्शनों के दौरान, आम नागरिकों को हताहत होने से रोकने का आग्रह

Source: UN News: बुधवार, 07 जनवरी 2026 00:00 AM (IST)
ईरान: विरोध प्रदर्शनों के दौरान, आम नागरिकों को हताहत होने से रोकने का आग्रह
बढ़ती आर्थिक कठिनाइयों और जीवन-व्यापन की क़ीमतों के संकट की वजह से, ईरान की राजधानी तेहरान में 9वें दिन भी लोगों द्वारा सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किए जाने की ख़बर है. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़पों में लोगों के हताहत होने पर गहरा दुख प्रकट किया है. यूएन के शीर्षतम अधिकारी के प्रवक्ता स्तेफ़ान दुजैरिक ने सोमवार को न्यूयॉर्क में पत्रकारों के साथ नियमित वार्ता में यह जानकारी दी है. समाचार माध्यमों में तेहरान और यसूज शहरों में सोमवार को फिर से प्रदर्शन होने के वीडियो सामने आए हैं. इससे पहले, पिछले सप्ताह मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के अनुसार ईरान के अनेक प्रान्तों व शहरों में लोग सड़कों पर उतरे थे.मानवाधिकार संगठनों ने बताया है कि सुरक्षा बलों ने इन विरोध प्रदर्शनों को कुचलने की कोशिश की है, जिनमें 3 बच्चों समेत कम से कम 20 लोग मारे गए हैं, और सैकड़ों को गिरफ़्तार कर लिया गया है, जिनमें बच्चे भी हैं. संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने बीते शुक्रवार को कहा था कि यदि ईरान की सरकार ने प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध घातक बल प्रयोग जारी रखा, तो उन्हें बचाने के लिए अमेरिका आगे आएगा. इसके जवाब में, ईरान ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश को पत्र लिखकर, तेहरान को दी जा रही इन ‘ग़ैरक़ानूनी धमकियों’ की निन्दा किए जाने का आग्रह किया था.आम नागरिकों की रक्षायूएन प्रवक्ता स्तेफ़ान दुजैरिक ने सोमवार को न्यूयॉर्क में एक पत्रकार द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि महासचिव ने विरोध प्रदर्शनों के दौरान आम नागरिकों को हताहत होने से बचाने पर बल दिया है.“उन्होंने प्रशासनिक एजेंसियों से अभिव्यक्ति की आज़ादी, एक दूसरे से जुड़ने और शान्तिपूर्ण ढंग से एकत्र होने के अधिकारों को बनाए रखने की अपील की है. सभी व्यक्तियों को शान्तिपूर्वक प्रदर्शन करने और अपनी पीड़ा को बयाँ करने की अनुमति होनी चाहिए.”महासचिव ने सचेत किया है कि ईरान और वृहद क्षेत्र में सभी पक्षों के लिए ऐसे किसी भी क़दम से बचा जाना अहम है, जिससे तनाव बढ़ता हो और अस्थिरता गहराए.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement