×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:02 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
भारत: लड़कियों की ख़ामोशी से निकलती आत्मविश्वास की राह
Source: UN News: बुधवार, 07 जनवरी 2026 00:00 AM (IST)
भारत में यूनीसेफ़ और उसके साझीदारों के समन्वित प्रयासों से, ओडिशा के कन्धमाल में स्कूलों के छोटे-छोटे कोने, लड़कियों के लिए गरिमा, शिक्षा और बाल विवाह से मुक्ति का माध्यम बन रहे हैं. इस बदलाव से लड़कियों में आत्मविश्वास बढ़ने की नई राह निकली है. भारत के पूर्वी घाट की पहाड़ियों में बसे ओडिशा के आदिवासी ज़िले कन्धमाल में बदलाव किसी बड़े अभियान या घोषणा के रूप में नहीं आया है. यह बदलाव स्कूलों के उन छोटे-छोटे कोनों से शुरू हुआ है, जहाँ लड़कियों को माहवारी के दौरान गरिमा और निजता मिली है - और वहीं से शिक्षा जारी रखने तथा बाल विवाह से बाहर निकलने का रास्ता भी खुला है.आज लड़कियाँ बिना झिझक, बिना डर और पूरे आत्मविश्वास के स्कूल आ रही हैं. इसके साथ ही, बाल विवाह की दर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है.इस परिवर्तन की नींव रखी - स्कूलों में शौचालय उपलब्ध कराने वाले स्वच्छ भारत मिशन ने. फिर प्रदेश सरकार की प्रमुख किशोर सशक्तिकरण पहल ‘एडविका’ (ADVIKA) ने इस प्रयास को आगे बढ़ाया. यूनीसेफ़ और
UNFPA
के सहयोग से चल रहा यह कार्यक्रम, अब ओडिशा के सभी 30 ज़िलों में 25 लाख से अधिक किशोर-किशोरियों तक पहुँच चुका है. © यूनीसेफ़/प्रियंका पराशर सुरक्षित स्थानकन्धमाल के आदिवासी समुदायों में माहवारी पर पीढ़ियों तक चुप्पी छाई रही है. इस दौरान बहुत सी लड़कियाँ स्कूल जाना छोड़ देती थीं. यौवन की शुरुआत से जुड़े पारम्परिक आयोजन, अक्सर विवाह की चर्चा की शुरुआत बन जाते थे.दुतिमेंडी पंचायत हाई स्कूल की कक्षा 9 की छात्रा पायल को आज भी याद है कि उनके लिए पहले माहवारी का क्या मतलब होता था.वो बताती हैं, “पहले मैं अपनी माहवारी के दौरान स्कूल नहीं जाती थी. बहुत झिझक होती थी. अब स्कूल में माहवारी प्रबन्धन (MHM) कोना है. वहाँ पैड हैं, बदलने की जगह है और शौचालय भी है. अब डर नहीं लगता.”लड़कियों के शौचालय के पास बना यह MHM कोना साफ़-सुथरा और निजी स्थान है. यहाँ सैनिटरी पैड, पानी, सुरक्षित निस्तारण के लिए डिब्बे और ओड़िया तथा स्थानीय आदिवासी भाषाओं में जानकारी देने वाले पोस्टर उपलब्ध हैं. यह सुविधा, यूनीसेफ़ के तकनीकी सहयोग से, स्कूल की दैनिक व्यवस्था का हिस्सा बन चुकी है.यूनीसेफ़ ओडिशा की WASH विशेषज्ञ शिप्रा सक्सेना ने बताया, “लड़कियों को जो निजता और गरिमा मिली है, वही इस पहल की सबसे बड़ी सफलता है. वे अब आत्मविश्वास के साथ स्कूल आ रही हैं. यह जगह उनकी अपनी जगह बन गई है.” © यूनीसेफ़/प्रियंका पराशर शिक्षकों से हुई शुरुआतदुतिपाड़ा सरकारी हाई स्कूल में प्रधानाध्यापिका अम्बिका प्रधान और शिक्षिका खुंटिया ने बदलाव की शुरुआत निर्माण से नहीं, बल्कि बातचीत से की.अम्बिका प्रधान कहती हैं, “केवल कोना बनाना पर्याप्त नहीं था. लड़कियों को यह महसूस होना ज़रूरी था कि यह जगह सुरक्षित है.”खुंटिया बताती हैं, “पहले लड़कियाँ, माहवारी के समय घर पर रहती थीं. अब वे स्कूल आती हैं, कक्षाओं में भाग लेती हैं और जो सीखती हैं, उसे दूसरों के साथ भी साझा करती हैं.”इस पहल का सीधा असर स्कूल उपस्थिति पर पड़ा है. जब लड़कियाँ नियमित रूप से स्कूल में बनी रहती हैं, तो न केवल शिक्षा छूटने की सम्भावना कम होती है, बल्कि बाल विवाह का जोखिम भी घटता है. © यूनीसेफ़/प्रियंका पराशर स्कूलों में उपस्थिति बढ़ने का असरदुबागड़ा गाँव की 14 वर्षीय साईस्मृति इस बदलाव की एक स्पष्ट मिसाल है. पारम्परिक रूप से, माहवारी की शुरुआत पर, अक्सर विवाह की बातचीत की शुरुआत के लिए 'बड़ा झिया हेला' अनुष्ठान किया जाता था.साईस्मृति कहती है, “एडविका कार्यक्रम से मुझे अपने अधिकारों के बारे में मालूम हुआ. इससे मुझे बाल विवाह के लिए ‘नहीं’ कहने की हिम्मत मिली. मैंने अपने परिवार से कहा कि मैं पहले शिक्षा हासिल करना चाहती हूँ.”उसकी माँ मेरुबासी बेहरा गर्व से बताती हैं, “पहले यह रस्म शादी की तैयारी मानी जाती थी. अब इसका मतलब है कि लड़की आगे की शिक्षा के लिए तैयार है.” © यूनीसेफ़/प्रियंका पराशर समन्वय से बना प्रभावी मॉडलकन्धमाल के ज़िला शिक्षा कार्यालय ने, यूनीसेफ़ के साथ मिलकर यह सुनिश्चित किया कि ये प्रयास केवल बुनियादी ढाँचे तक सीमित नहीं रहें, बल्कि माता-पिता की सोच और व्यवहार में भी बदलाव लाएँ. इसके तहत शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया, सहकर्मी नेतृत्व को बढ़ावा दिया गया और माहवारी प्रबन्धन को स्कूल स्वास्थ्य व जीवन-कौशल शिक्षा से जोड़ा गया.यूनीसेफ़ ओडिशा के फ़िल्ड कार्यालय प्रमुख विलियम जे हैनलन कहते हैं, “माहवारी स्वास्थ्य, शिक्षा और बाल संरक्षण को एक साथ जोड़कर हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि ओडिशा की हर लड़की आत्मविश्वास के साथ बड़ी हो सके और अपनी पूरी क्षमता को हासिल कर सके.”राज्यभर में एडविका कार्यक्रम के तहत एक लाख से अधिक सहकर्मी नेता तैयार किए गए हैं और 14 हज़ार गाँवों को बाल-विवाह मुक्त घोषित किया जा चुका है.कोनों से समुदाय तकदुतिमेंडी और दुतिपाड़ा के स्कूलों के जो कोने कभी ख़ामोश थे, वे अब बातचीत और सीख के केन्द्र बन गए हैं. लड़कियाँ मिलकर साबुन भरती हैं, शिक्षक स्वच्छता व अधिकारों पर चर्चा करते हैं और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नियमित रूप से किशोरियों से सम्वाद करती हैं.कन्धमाल में अब माहवारी स्वास्थ्य और बाल विवाह दो अलग-अलग विषय नहीं रहे. ये दोनों लड़कियों की शिक्षा, आत्मनिर्भरता और भविष्य को लेकर होने वाली बातचीत का हिस्सा बन चुके हैं.पायल और साईस्मृति, शाम होने पर, अपने स्कूल बैग कन्धे पर टाँगे घर लौटती हैं - इस भरोसे के साथ कि अब उनका भविष्य उनके अपने हाथों में है.यह लेख पहले
यहाँ
प्रकाशित हुआ.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की सियासी पारी का आगाज़, भाजपा में हुए शामिल : नेशनल OBC मोर्चा की नई कार्यकारिणी में बनाए गए विशेष आमंत्रित सदस्य
चिंता और गुस्से से आजादी चाहिए तो अपनी दिनचर्या में शामिल करें शशांकासन
नई Honda Avancier SUV पेश, हाइब्रिड तकनीक से लैस होगी 6-सीटर एसयूवी
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार
अंकिता को लेकर मां के रिएक्शन पर बोले विक्की जैन, कहा- लोगों ने उन्हें विलेन बना दिया था
'हनु-मान' के बाद अब आएगी 'हनुमान 2 - द राइज ऑफ वानरास', सामने आया धमाकेदार पोस्टर
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
वज्रासन : रोज 10 मिनट बैठने से मिलेगा फायदा, पाचन से लेकर मानसिक शांति तक बेहद कारगर
और खबरें
Features
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces