×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 1:16 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
संक्षेप में: भीषण बारिश के बीच ग़ाज़ा में सहायता प्रयास, सूडान में मानवीय ज़रूरतों में उछाल
Source: UN News: शनिवार, 03 जनवरी 2026 00:01 AM (IST)
मानवीय सहायता मामलों के लिए यूएन कार्यालय (OCHA) के अनुसार, ग़ाज़ा में लगातार हो रही तेज़ बारिश के बीच मानवीय राहत समुदाय ज़रूरतमन्दों तक आपात सहायता पहुँचाने में जुटे हैं. युद्ध से क्षतिग्रस्त इमारतों के ढहने, अस्थाई आश्रय स्थलों में जलभराव और आम लोगों के निजी सामान भीग जाने से हालात और अधिक गम्भीर हो गए हैं. उधर, युद्धग्रस्त सूडान में संयुक्त राष्ट्र मानवतावादी टीम ने अल फ़शर शहर में ज़मीनी स्तर पर सुरक्षा परिस्थितियों का आकलन किया है. ग़ाज़ा पट्टी में बीते 24 घंटों में मौसम की स्थिति में कोई सुधार नहीं देखा गया है, जिसके कारण हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है. इसके साथ ही स्वास्थ्य से जुड़े जोखिम भी बढ़ गए हैं. इनमें नवजात शिशुओं में हाइपोथर्मिया यानि अत्यधिक ठंड लगना और सीवर के उफ़नने से फैलने वाली बीमारियों समेत अन्य समस्याएँ हैं.संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों और गै़र-सरकारी संगठनों के बीच, बाढ़ से सम्बन्धित चेतावनियों पर त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए एक समन्वित तंत्र स्थापित किया गया है.इसके तहत ग़ाज़ा में तम्बू, तिरपाल, गर्म कपड़े और कम्बल वितरित किए जा रहे हैं, और आवासीय क्षेत्रों में उफ़नते सीवर का पानी निकालने के लिए, संयुक्त राष्ट्र और उसके साझीदार संगठन मिलकर काम कर रहे हैं.इस बीच, हाल ही में सैन्य कार्रवाई के कारण ग़ाज़ा सिटी के अत-तुफ़ाह मोहल्ले से विस्थापित हुए सैकड़ों लोगों को भी मानवीय सहायता प्रदान की जा रही है.बीते सप्ताह, संयुक्त राष्ट्र के साझेदार संगठनों ने ग़ाज़ा में, लगभग 1.5 लाख ज़रूरतमन्द लोगों तक गरिमा किट और स्वच्छता किट के ज़रिए सहायता प्रदान की है.ग़ाज़ा में खाद्य असुरक्षा से निपटने के लिए दिसम्बर में 60 वितरण केन्द्रों के माध्यम से मदद पहुँचाई गई, जिससे वहाँ लगभग आधी आबादी यानि 10 लाख से अधिक लोगों को राहत हासिल हुई है.इसके अलावा, स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा देने और मानवीय सहायता पर निर्भरता कम करने के उद्देश्य से 2 हज़ार से अधिक पशुपालक परिवारों को पशु-चिकित्सा किट और चारा भी वितरित किया गया है.सूडान: अल-फ़शर में सुरक्षा हालात का आकलन © UNICEF/Shehzad Noorani सूडान के उत्तरी दारफ़ूर प्रान्त की राजधानी अल-फ़शर शहर में, लाखों विस्थापित लोग रह रहे हैं. (फ़ाइल) संयुक्त राष्ट्र ने व्यापक स्तर पर हुई वार्ताओं के बाद, 26 दिसम्बर को सूडान के नॉर्थ दारफ़ूर प्रान्त की राजधानी अल-फ़शर में पहली बार सुरक्षा परिस्थितियों का आकलन मिशन संचालित किया. सूडान की सशस्त्र सेना और अतीत में उसके सहयोगी रहे अर्द्धसैनिक बल (RSF) के बीच अप्रैल 2023 में, देश पर नियंत्रण के मुद्दे पर मतभेदों के बीच हिंसक टकराव भड़क उठा था.इस वर्ष 26 अक्टूबर को, 1.5 साल की घेराबन्दी के बाद RSF ने अल फ़शर पर अपना क़ब्ज़ा किया, जहाँ बड़े पैमाने पर विस्थापन और अत्याचार को अंजाम दिए जाने के आरोप सामने आए, और विशाल मानवीय सहायता आवश्यकताएँ उपजी हैं. हाल के महीनों में हिंसा अब कोर्दोफ़ान क्षेत्र में केन्द्रित हो गई है.यूएन टीम ने अपने मिशन के तहत, धरातल पर हालात का जायज़ा लिया. इस दौरान उन्होंने सऊदी अस्पताल का दौरा किया और शहर में फँसे लोगों से बातचीत की.संयुक्त राष्ट्र कर्मचारियों ने बताया कि अल-फ़शर में, बुनियादी ज़रूरतों की सामग्री और आवश्यक सेवाओं की भारी कमी है.पिछले कई महीनों से खाद्य सामग्री और अन्य जीवनरक्षक सहायता लेकर जा रहे मानवीय काफ़िलों को शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है. वहीं, हाल के महीनों में इस शहर और आसपास के इलाक़ों से लाखों नागरिक पलायन करने पर मजबूर हुए हैं.सूडान में व्यापक हिंसा और तबाही के कारण आम नागरिक गहरी पीड़ा झेल रहे हैं. युद्ध में हथियारों की निरन्तर आपूर्ति और ड्रोन हमलों ने स्थिति को और जटिल बना दिया है. संयुक्त राष्ट्र और मानवीय सहायताकर्मी, जबरन विस्थापन का शिकार हुए लोगों को जीवनरक्षक सहायता मुहैया कराने के प्रयास जारी रखे हुए हैं. कम्बोडिया-थाईलैंड के बीच युद्धविराम का स्वागत © Wikimedia/Albeiro Rodas पदयात्री, कम्बोडिया और थाईलैंड की सीमा पर स्थित एक अन्तरराष्ट्रीय पुल को पार कर रहे हैं.
संयुक्त राष्ट्र महासचिव
एंतोनियो गुटेरेश ने, कम्बोडिया और थाईलैंड के बीच युद्धविराम समझौते का स्वागत किया है. उन्होंने इसे आम नागरिकों की पीड़ा कम करने, हिंसा को समाप्त करने और स्थाई शान्ति स्थापित करने की दिशा में एक सकारात्मक क़दम बताया है.
यूएन महासचिव
ने, वर्तमान में दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के समूह (आसियान) के अध्यक्ष देश मलेशिया, चीन और अमेरिका के प्रयासों की सराहना की, जिनका उद्देश्य स्थिति के शान्तिपूर्ण समाधान को सुनिश्चित करना रहा है.संयुक्त राष्ट्र ने क्षेत्र में शान्ति और स्थिरता बनाए रखने के प्रयासों का समर्थन करने की अपनी तत्परता जताई है.ग़ौरतलब है कि थाईलैंड और कम्बोडिया के बीच सीमा पर 7 दिसम्बर को फिर से हिंसक टकराव भड़क गया था. कम्बोडिया ने कम से कम 18 आम नागरिकों की मौत की सूचना दी, जबकि थाईलैंड में एक व्यक्ति की मौत हुई.इस दौरान दोनों देशों द्वारा, सीमावर्ती इलाक़ों से आगे बढ़कर रिहायशी क्षेत्रों और उनके आसपास हमले किए गए थे.इससे पहले जुलाई 2025 में भी सीमा से सटे इलाक़ों में झड़पें हुई थीं, जिन्हें पिछले एक दशक में सबसे गम्भीर टकराव माना गया. इस युद्ध के कारण लगभग 7.5 लाख लोग अपने घर छोड़ने के लिए मजबूर हुए हैं.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
2027 में दस्तक देगी लैंड रोवर की नई Range Rover GT EV, लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों को देगी चुनौती
नीदरलैंड के विदेश मंत्री का भारत दौरा 22-23 नवंबर को, जयशंकर और अश्विनी वैष्णव से करेंगे मुलाकात
चिंता और गुस्से से आजादी चाहिए तो अपनी दिनचर्या में शामिल करें शशांकासन
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार
अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा को बताया अपनी जिंदगी की खुशी, जन्मदिन पर लिखा प्यारा संदेश
सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
21 नवंबर पंचांग: शनिवार को द्वादशी तिथि; सिद्धि योग में करें ये शुभ काम, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
और खबरें
Features
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces