-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दक्षिण सूडान: भारतीय इंजीनियर की सड़क मरम्मत से, स्थानीय समुदायों में नई उम्मीद

Source: UN News: शनिवार, 03 जनवरी 2026 00:01 AM (IST)
दक्षिण सूडान: भारतीय इंजीनियर की सड़क मरम्मत से, स्थानीय समुदायों में नई उम्मीद
दक्षिण सूडान में बरसात के लम्बे मौसम में अपर नाइल प्रान्त के उत्तरी इलाक़ों को मलाकल से जोड़ने वाली एकमात्र सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. कीचड़ और जलभराव से भरे इस मार्ग पर रोज़मर्रा की आवाजाही मुश्किल है. ऐसे में, दक्षिण सूडान में यूएन शान्तिरक्षा मिशन (UNMISS) में तैनात भारतीय इंजीनियर, इस महत्वपूर्ण सड़क की मरम्मत में जुटे हैं, ताकि समुदाय फिर से जुड़ सके, आवाजाही आसान हो और रोज़मर्रा की ज़िन्दगी सुगम बन सके. यह सड़क अपर नाइल के उत्तरी इलाक़ों को प्रान्तीय राजधानी मलाकल से जोड़ती है. मगर, बारिश से हुए जलभराव के कारण रास्ते बाधित हो गए हैं, जिससे जीवनरक्षक मानवीय सहायता की आवाजाही प्रभावित हुई है, और पहले से संकट में घिरी स्थानीय अर्थव्यवस्था पर भी गहरा असर पड़ा है. Tweet URL इन हालात से उपजी कठिनाइयों की झलक स्थानीय लोगों के जीवन में साफ़ दिखाई देती है.एक स्थानीय निवासी, कमिस गैब्रियल के लिए मछली पकड़कर परिवार का पालन-पोषण करना ही आजीविका और जीवित रहने का एकमात्र सहारा है.कमिस गैब्रियल कहते हैं, “सड़क में पानी भर जाने के बाद, रोज़ मछली पकड़ने जाने में अब पाँच घंटे से ज़्यादा समय लग जाता है. लेकिन मेरे पास कोई और विकल्प नहीं है.”99 किलोमीटर लम्बा यह मार्ग जब ठीक था, तब उनकी यात्रा महज़ डेढ़ घंटे में पूरी हो जाती थी, लेकिन आज हालात बिल्कुल बदल चुके हैं.उन्होंने बताया कि “जहाँ पानी का स्तर इतना गहरा हो जाता है कि न गाड़ी जा सकती है और न पैदल चलना सम्भव होता है, वहाँ मुझे तैरकर ही रास्ता पार करना पड़ता है.”इसके साथ ही, जलजनित बीमारियों का ख़तरा भी लगातार बना रहता है.उनके अच्छे दिनों में, जब पकड़ी गई मछलियों का वज़न 70 पाउंड से ज़्यादा हो जाता है, तो कमिस को कीचड़ और पानी से भरे रास्ते पर अनेक चक्कर लगाने पड़ते हैं. कमिस की तरह ही अन्य सैकड़ों लोग इसी जल से भरे रास्ते से गुज़रने को मजबूर हैं.UNMISS की सहायता दक्षिण सूडान में यूएन शान्तिरक्षा मिशन (UNMISS) के तहत तैनात भारतीय इंजीनियर स्थानीय लोगों की कठिनाइयों को कम करने के लिए इस महत्वपूर्ण सड़क के कुछ हिस्सों की मरम्मत कर रहे हैं. इस परियोजना का का नेतृत्व कमांडर शोभित चौधरी कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष इसी सड़क की मरम्मत के बाद, स्थानीय लोगों की ज़िन्दगी में बड़ा बदलाव देखने को मिला था.कमांडर चौधरी कहते हैं, “सड़क पूरी होते ही लोग लगभग 100 किलोमीटर पैदल चलने के बजाय मोटर वाहनों से यात्रा करने लगे. इस रास्ते से गुज़रते समय उनके चेहरों पर मुस्कान अपने-आप सब कुछ कह देती थी. इसलिए हम एक बार फिर उनकी ज़िन्दगी थोड़ी आसान बनाने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रहे हैं.”कमांडर चौधरी और उनकी टीम लगातार काम कर रही है. लगभग 30 भारी इंजीनियरिंग मशीनों की मदद से, सप्ताह के सातों दिन 100 से अधिक चक्कर लगाकर मिट्टी लाई जा रही है, ताकि पानी से भरे रास्ते को फिर से ठोस ज़मीन में बदला जा सके.उनका उद्देश्य है कि इस प्रयास के ज़रिए लोग एक बार फिर जुड़ सकें, आवाजाही कर सकें और व्यापार कर सकें. स्थानीय समुदायों की रोज़मर्रा की ज़िन्दगी और उनकी जीविका इस मार्ग पर किए जा रहे सुधारों पर निर्भर है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement