-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मध्य अफ़्रीकी गणराज्य: चुनाव शान्तिपूर्ण, विश्वसनीय ढंग से कराए जाने का आग्रह

Source: UN News: मंगलवार, 30 दिसम्बर 2025 00:01 AM (IST)
मध्य अफ़्रीकी गणराज्य: चुनाव शान्तिपूर्ण, विश्वसनीय ढंग से कराए जाने का आग्रह
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने मध्य अफ़्रीकी गणराज्य (CAR) में रविवार, 28 दिसम्बर, को महत्वपूर्ण चुनाव से ठीक पहले देश के सभी नागरिकों से निर्वाचन प्रक्रिया में हिस्सा लेने की अपील की है. साथ ही, उन्होंने स्थानीय प्रशासन से आग्रह किया है कि इन चुनावों को शान्तिपूर्ण, व्यवस्थित और विश्वसनीय ढंग से सम्पन्न कराया जाना होगा. मध्य अफ़्रीकी गणराज्य में चुनाव इन मायनों में अहम हैं कि इसमें चार अलग-अलग मतपत्र शामिल होंगे – राष्ट्रपति, विधायिका, क्षेत्रीय और नगरपालिका के चुनाव के लिए. मध्य अफ़्रीकी गणराज्य, लम्बे समय से सशस्त्र हिंसा की चपेट में रहा है, जहाँ संस्थाएँ कमज़ोर हैं और देश के अनेक हिस्सों में राजसत्ता की सीमित उपस्थिति है. Tweet URL वर्ष 2019 में, मध्य अफ़्रीकी गणराज्य की सरकार और 14 विद्रोही गुटों में शान्ति व मेलमिलाप के लिए एक राजनैतिक समझौता हुआ था, लेकिन उसके बावजूद कई हिस्सों में असुरक्षा व्याप्त है और चरम जलवायु भी एक बड़ी चुनौती है, जिससे बड़े स्तर पर मानवीय सहायता आवश्यकताएँ बरक़रार हैं.महासचिव गुटेरेश ने बुधवार को जारी अपने वक्तव्य में ध्यान दिलाया कि मध्य अफ़्रीकी गणराज्य में 1988 से अब तक नगरपालिका चुनाव नहीं हुए हैं, जबकि 2019 में हुए राजनैतिक समझौते में उन्हें एक अहम प्रावधान के रूप में शामिल किया गया था.“इनका आयोजित होना, शान्ति प्रक्रिया में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है और राजसत्ता के विकेन्द्रीकरण को मज़बूती देने की दिशा में एक अहम क़दम भी.”उन्होंने सभी नागरिकों को निर्वाचन प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया है और प्रशासनिक एजेंसियों से इन चुनावों को शान्तिपूर्ण, व्यवस्थित, समावेशी और विश्वसनीय ढंग से सम्पन्न कराए जाने का आग्रह किया है.यूएन प्रमुख ने सभी हितधारकों से अपील की है कि हिंसा भड़काने, निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता को कमज़ोर बनाने से परहेज़ करना होगा.समर्थन का संकल्पउनके अनुसार, निर्वाचन प्रक्रिया की पूरी अवधि के दौरान क़ानून के शासन, मानवाधिकारों और बुनियादी स्वतंत्रताओं की रक्षा सुनिश्चित की जानी होगी.महासचिव गुटेरेश ने बताया कि इन चुनावों को आयोजित कराने के लिए मध्य अफ़्रीकी गणराज्य में यूएन मिशन (MINUSCA) द्वारा राष्ट्रीय प्रशासन को निरन्तर समर्थन मुहैया कराया जा रहा है, जिसमें संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की भी मदद मिल रही है.पिछले कुछ सप्ताह में, MINUSCA शान्तिरक्षकों ने देश भर में चुनाव प्रक्रिया के लिए ज़रूरी सामग्री को पहुँचाने के लिए लॉजिस्टिक व सुरक्षा सम्बन्धी समर्थन दिया है, जिसके तहत, मतपत्र, इंक, वोटर सूची और अन्य सामान राजधानी बांगई से देश भर में मतदान केन्द्रों तक पहुँचाए गए हैं. यूएन प्रमुख ने चुनाव कार्य में जुटे मध्य अफ़्रीकी गणराज्य के प्रशासन और अन्य सभी पक्षों के प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में शान्ति, स्थिरता और लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था के लिए संयुक्त राष्ट्र पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement