×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:42 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
श्रीलंका: दित्वाह तूफ़ान के एक महीने बाद भी, 10 लाख से अधिक लोग मदद पर निर्भर
Source: UN News: सोमवार, 29 दिसम्बर 2025 00:00 AM (IST)
श्रीलंका में चक्रवाती तूफ़ान दित्वाह की विनाशकारी दस्तक के लगभग एक महीने बाद भी, 5 लाख बच्चों समेत 10 लाख से अधिक लोगों को तत्काल मानवीय सहायता की ज़रूरत हैं. बाढ़, भूस्खलन और लगातार हो रही बारिश ने पहले से मौजूद संकट को और बढ़ा दिया है. श्रीलंका में, इसे दशकों की सबसे भीषण आपदाओं में से एक बताया गया है. 28 नवम्बर को श्रीलंका के पूर्वी तट पर, चक्रवाती तूफ़ान दित्वाह ने दस्तक दी थी, जिससे क़रीब 25 जिलों में व्यापक बाढ़ और भूस्खलन की विनाशकारी घटनाएँ हुईं.हालाँकि कुछ विस्थापित परिवार अपने घरों को वापिस लौटने लगे हैं, मगर फिर से हुई तेज़ बारिश की वजह से, केंडी, नुवारा एलिया और पोलोन्नारुवा प्रान्तों में बाढ़ और भूस्खलन की नई घटनाएँ हुई हैं, जिनसे सड़कमार्ग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं.संयुक्त राष्ट्र के आकलनों के अनुसार, इस द्वीपीय देश की आबादी का लगभग 8 प्रतिशत हिस्सा यानि लगभग 18 लाख लोग अब भी प्रभावित हैं. इनमें से 12 लाख से अधिक लोगों को मानवीय सहायता की आवश्यकता है, जिनमें लगभग 5 लाख 27 हज़ार बच्चे हैं.श्रीलंका के राष्ट्रीय अधिकारियों और मानवीय साझीदारों द्वारा किए गए संयुक्त त्वरित आवश्यकता आकलन में, सभी 9 प्रान्तों में व्यापक क्षति की पुष्टि हुई है.इसके साथ ही, आवश्यक सेवाओं में गम्भीर बाधा और महिलाओं, बच्चों व विकलांग व्यक्तियों के लिए, बढ़े हुए जोखिम भी सामने आए हैं. जबकि, भूख और खाद्य असुरक्षा बढ़ रही है, जिसका सामना हर 3 में से लगभग 1 एक परिवार कर रहा है. © IOM यूएन प्रवासन एजेंसी की टीम ने चक्रवाती तूफ़ान ‘दित्वाह’ से प्रभावित समुदायों के लिए अति-आवश्यक सामान व शरण की व्यवस्था की है. बच्चों पर मंडराता ख़तरा
संयुक्त राष्ट्र बाल कोष
(
UNICEF
) ने बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा, पोषण व जल, स्वच्छता और स्वास्थ्य (WASH) सेवाओं में गम्भीर कमी की जानकारी दी है.अनेक बच्चे भीड़भाड़ वाले केन्द्रों या आश्रय देने वाले परिवारों के साथ रह रहे हैं. इन स्थानों पर अपर्याप्त प्रकाश, गोपनीयता और स्वच्छता की कमी के कारण, उनके लिए सुरक्षा जोखिम बढ़े हैं, जिनमें लिंग आधारित हिंसा भी शामिल है.बच्चों की शिक्षा पर गम्भीर असर पड़ा है, क्योंकि 1,300 से अधिक स्कूल और 6 विश्वविद्यालयों को नुक़सान पहुँचा है, जबकि लगभग 500 स्कूल अब भी अस्थाई आश्रय के रूप में उपयोग किए जा रहे हैं.अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त स्कूलों के बच्चों को, नज़दीकी कार्यशील स्कूलों में स्थानांतरित करना शुरू किया है, लेकिन मानवीय संगठनों का कहना है कि अनेक क्षेत्रों में अस्थाई शिक्षा केन्द्रों की ज़रूरत है. इस बीच, यूनीसेफ़ और उसके साझीदारों ने आपात सहायता बढ़ाते हुए, 76 हज़ार से अधिक लोगों को WASH सेवाएँ, लगभग 9 हज़ार बच्चों को पोषण समर्थन और 5 हज़ार 600 से अधिक बच्चों को सुरक्षा सेवाएँ प्रदान की हैं.विस्थापन एक बड़ी चुनौतीअन्तरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (
IOM
) का अनुमान है कि 2 लाख 72 हज़ार से अधिक लोग अब भी विस्थापित हैं. इनमें अधिकांश लोग, मेज़बान समुदायों के साथ रह रहे हैं, जबकि अनेक लोगों ने स्कूल, धार्मिक स्थलों और सामुदायिक केन्द्रों में आश्रय लिया है.दिसम्बर मध्य तक, अधिकारियों ने 643 मौतों और 183 लापता लोगों की सूचना दी. इसके अलावा, 1 लाख 7 हज़ार से अधिक घर क्षतिग्रस्त या नष्ट हो चुके हैं, जिससे आश्रय सबसे तत्काल ज़रूरतों में से एक बन गया है. © UNICEF/InceptChange चक्रवाती तूफ़ान दित्वाह के कारण श्रीलंका में राजधानी कोलम्बो समेत कई ज़िलों में भारी नुक़सान हुआ है. आर्थिक नुक़सान और खाद्य असुरक्षाइस चक्रवाती तूफ़ान ने आजीविका पर भी गम्भीर असर डाला है. विश्व बैंक द्वारा किए गए त्वरित आपदा-आकलन में, 4.1 अरब डॉलर का नुक़सान आँका गया, जो देश के सकल घरेलू उत्पाद यानि GDP का लगभग 4 प्रतिशत है.इसके अलावा, कृषि क्षेत्र में 8 करोड़ डॉलर से अधिक का नुक़सान हुआ है. देश के पूर्वी प्रान्तों के 58 हज़ार हैक्टेयर से अधिक धान के खेत बाढ़ की चपेट में आ गए, जिससे छोटे किसानों की खाद्य उत्पादन और आय पर ख़तरा उत्पन्न हुआ है.वित्तीय सहायता में कटौती यूएन एजेंसियों और मानवीय साझीदारों ने, श्रीलंका सरकार के अनुरोध पर, इस महीने एक प्राथमिकताएँ योजना शुरू की, जिसके तहत सबसे ज़रूरतमन्द लोगों के लिए 3.53 करोड़ डॉलर की मदद मांगी गई है.उधर, केवल यूनीसेफ़ को ही बच्चों की आपातकालीन सहायता जारी रखने के लिए, 78 लाख डॉलर की ज़रूरत है, लेकिन 23 दिसम्बर तक इससे आधे से भी कम राशि मिली थी.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की सियासी पारी का आगाज़, भाजपा में हुए शामिल : नेशनल OBC मोर्चा की नई कार्यकारिणी में बनाए गए विशेष आमंत्रित सदस्य
एसआईआर ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल न होने वाले मतदाता फॉर्म-6 के जरिए आवेदन कर सकते हैं: ईसीआई
सोनिया गांधी की किताब पर बैन की मांग, भाजपा विधायक ने सीएम फडणवीस को लिखा पत्र
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
केएल राहुल ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ जड़ा शतक, बनाया नया रिकॉर्ड
अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा को बताया अपनी जिंदगी की खुशी, जन्मदिन पर लिखा प्यारा संदेश
रवि किशन जुड़े विंडोज़ प्रोडक्शन और निर्माता रघुवेन्द्र सिंह की अनटाइटल्ड फ़िल्म से, नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी करेंगे निर्देशन
'हनु-मान' के बाद अब आएगी 'हनुमान 2 - द राइज ऑफ वानरास', सामने आया धमाकेदार पोस्टर
और खबरें
Features
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces