-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य: हिंसा के कारण विस्थापित लोग गहरी हताशा के कगार पर

Source: UN News: रविवार, 28 दिसम्बर 2025 00:01 AM (IST)
काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य: हिंसा के कारण विस्थापित लोग गहरी हताशा के कगार पर
काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) के पूर्वी हिस्से में स्थित साउथ कीवू प्रान्त में, इस महीने फिर से लड़ाई भड़क जाने की वजह से 5 लाख लोगों के जबरन विस्थापित होने की ख़बर है, जिन्हें भोजन समेत अन्य अति-आवश्यक सेवाओं की कमी से जूझना पड़ रहा है. हथियारबन्द गुट एम23 ने इस महीने साउथ कीवू प्रान्त में फिर से अपने हमलों को तेज़ किया है. विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) ने मंगलवार को बताया कि हिंसा के कारण विस्थापन का शिकार हुए 2.1 लाख लोगों तक मानवीय सहायता पहुँचाई जा रही है.डीआरसी का पूर्वी क्षेत्र, खनिजों और अन्य प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध है, मगर पिछले कई दशकों से टकरावों और युद्धों से ग्रस्त रहा है. इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में सशस्त्र समूह सक्रिय रहे हैं. Tweet URL रवांडा द्वारा समर्थित एम23 गुट और सरकारी सुरक्षा बलों के बीच लड़ाई में तेज़ी आने से बड़ी संख्या में आम लोगों के हताहत होने की जानकारी मिली है.डीआरसी के लिए यूएन एजेंसी की देशीय निदेशक सिन्थिया जोन्स ने कहा कि यदि जल्द से जल्द क़दम नहीं उठाए गए तो भूख संकट के बदतरीन रूप धारण करने का जोखिम है.उन्होंने कहा कि बेघर होने वाले लोगों को शरण प्रदान करने वाले परिवार भी आपात स्तर पर खाद्य असुरक्षा से जूझ रहे हैं. मेज़बान परिवार ख़त्म हो रही अपनी खाद्य सामग्री “विस्थापित पड़ोसियों के साथ साझा कर रहे हैं, जिससे वे सभी पूरी तरह से हताशा की बढ़ रहे हैं.”दवाओं व जल से वंचितसाउथ कीवू प्रान्त में हिंसा भड़कने के बाद स्वास्थ्य केन्द्रों में लूटपाट हुई है, दवाएँ उपलब्ध नहीं हैं और स्कूल बन्द हैं. प्रभावित समुदाय स्वच्छ जल, मेडिकल देखभाल व आजीविका से वंचित हैं. छात्रों की पढ़ाई-लिखाई पर गहरा असर हुआ है और 3.91 लाख बच्चे स्कूल से बाहर हैं.इसके परिणामस्वरूप, अनेक लोगों ने भोजन व आश्रय की तलाश में पड़ोसी देशों का रुख़ किया है. डीआरसी से बुरुंडी पहुँचने वाले 71 हज़ार और रवांडा में एक हज़ार लोगों को गर्म भोजन मुहैया कराया जा रहा है.धन कटौती से कठिनाईयूएन खाद्य कार्यक्रम, साउथ कीवू प्रान्त में सम्वेदनशील परिस्थितियों में जीवन गुज़ार रहे विस्थापित परिवारों व उनके मेज़बान समुदाय तक मदद पहुँचाने की कोशिशों में जुटा है.उन्हें अनाज, दालों, वनस्पति तेल, नमक और पौष्टिक आहार का पैकेज सौंपा गया है ताकि छोटे बच्चों और गर्भवती व स्तनपान करा रही महिलाओं में कुपोषण की रोकथाम की जा सके. हिंसक टकराव से ग्रस्त इलाक़े में पहले से ही कुछ खाद्य सामग्री का भंडारण करके रखा गया था, जिसे अब वितरित किया जा रहा है. साथ ही, अगले तीन महीनों में सहायता अभियान जारी रखने के लिए अपील की गई थी. इसका उद्देश्य डीआरसी छोड़कर जाने के लिए मजबूर होने वाले लोगों तक सहायता पहुँचाना (6.7 करोड़ डॉलर) और देश भर में सभी कार्यक्रमों को संचालित (35 करोड़ डॉलर) करना है.WFP अधिकारी सिंथिया जोन्स ने कहा कि तत्काल समर्थन और अतिरिक्त धनराशि के बिना, हम एक ऐसे संकट से नहीं निपट पाएंगे, जोकि भयावह भूख संकट बनने के कगार पर है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement