-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ILO: श्रीलंका में चक्रवाती तूफ़ान दित्वाह से पौने चार लाख श्रमिक प्रभावित

Source: UN News: शनिवार, 27 दिसम्बर 2025 00:01 AM (IST)
ILO: श्रीलंका में चक्रवाती तूफ़ान दित्वाह से पौने चार लाख श्रमिक प्रभावित
अन्तरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) ने श्रीलंका में नवम्बर के अन्तिम सप्ताह में आए चक्रवाती तूफ़ान दित्वाह के, श्रम बाज़ार पर हुए प्रभावों का एक आकलन प्रस्तुत किया है जिसमें बताया गया है कि इस तूफ़ान से, लगभग पौने चार लाख कामगार प्रभावित हुए हैं. इस आकलन में बताया गया है कि इस तूफ़ान के तहत आई बाढ़ों और भूस्खलन यानि ज़मीन धँसने की घटनाओं में, लगभग 3 लाख 74 हज़ार श्रमिक प्रभावित हुए, जिसके परिणामस्वरूप मासिक क़रीब 4 करोड़ 80 लाख डॉलर के बराबर आय की हानि हुई.श्रम संगठन (ILO) ने, लोगों की आजीविकाएँ बहाल करने, खेतीबाड़ी, मत्यस्य व्यवसाय और वृक्षारोपड़ में सहायता करने के लिए, रोज़गार केन्द्रित और नक़दी आधारित मिश्रित आपदा कार्यक्रम चलाए जाने का आहवान किया है.संगठन ने साथ ही, लोगों की सहनशीलता बढ़ाने के लिए, लम्बी अवधि तक चलने वाले सामाजिक संरक्षण कार्यक्रमों को भी मज़बूत करने की पुकार लगाई है.ग़ौरतलब है कि समुद्री तूफ़ान दित्वाह ने, श्रीलंका में 26 नवम्बर को विनाशकारी दस्तक दी थी, जिसमें भीषण बारिष हुई थी और देश के अनेक हिस्सों में बड़े पैमाने पर भूस्खलन यानि ज़मीन धँसने या खिसकने की घटनाएँ हुई थीं.सबसे अधिक गम्भीर बाढ़ें, देश के उत्तरी और पूर्वी ज़िलों में आई थीं, जिनमें चाय के बाग़ानों वाले अनेक इलाक़ों में विनाशकारी भूस्खलन हुआ था. © UNICEF/InceptChange चक्रवाती तूफ़ान दित्वाह के दौरान श्रीलंका के अनेक हिस्सों में भूस्खलन की घटनाओं की वजह से भारी नुक़सान हुआ है. सबक़ सीखने की ज़रूरतILO द्वारा एकत्र जानकारी में अनुमान व्यक्त किया गया है कि बाढ़ और भूस्खलन से सीधे तौर पर प्रभावित इलाक़ों में 3 लाख 74 हज़ार तक श्रमिक काम करते थे. अगर ये लोग अन्यत्र रोज़गार परक कामकाज नहीं तलाश कर पा रहे हैं तो इसका मतलब है कि हर महीने लगभग 4 करोड़ 80 लाख डॉलर तक की रक़म का नुक़सान हो रहा है.खेतीबाड़ी और मत्स्य व्यवसाय सबसे अधिक प्रभावित हुए. धान उपजाऊ भूमि का लगभग 23 प्रतिशत हिस्सा, बाढ़ों से प्रभावित हुआ और चाय बाग़ानों को हुए नुक़सान के आरम्भिक आकलन में, लगभग 35 प्रतिशत फ़सल तक की हानि बताई गई है.ILO ने इन विनाशकारी हालात को देखते हुए, आजीविकाएँ तत्काल बहाल किए जाने के लिए उपयुक्त कार्यक्रम चलाए जाने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया है.संगठन ने ऐसे कार्यक्रमों में अत्यधिक कमज़ोर हालात वाले लोगों को प्राथमिकता दिए जाने, और इस तूफ़ान से हुई तबाही से सबक़ सीखकर, आय के संरक्षण, सामाजिक संरक्षण, रोज़गार नीतियों और आपदा जोखिम न्यूनीकरण प्रबन्धन डाँचे के बीच तालमेल को बेहतर बनाने की ज़रूरत भी बताई है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement