-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीरिया में सत्ता परिवर्तन के बाद, अवैध ड्रग 'कैप्टागन' के उत्पादन, बाज़ार को झटका - UNODC

Source: UN News: गुरुवार, 25 दिसम्बर 2025 00:01 AM (IST)
सीरिया में सत्ता परिवर्तन के बाद, अवैध ड्रग 'कैप्टागन' के उत्पादन, बाज़ार को झटका - UNODC
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद के शासनकाल में, ‘कैप्टागन’ नामक एक एक अवैध सिंथेटिक ड्रग के बड़े पैमाने पर उत्पादन, तस्करी व उससे मुनाफ़ा कमाने के आरोप लगते थे, जिसका मध्य पूर्व क्षेत्र में विशेष रूप से इस्तेमाल किया जाता है. मगर, देश में सत्ता परिवर्तन के एक वर्ष बाद, संयुक्त राष्ट्र के एक नए विश्लेषण के आरम्भिक नतीजे दर्शाते हैं कि इस ड्रग के उत्पादन व तस्करी पर असर हुआ है. मादक पदार्थों एवं अपराध के विरुद्ध यूएन कार्यालय (UNODC) के अनुसार, दिसम्बर 2024 के बाद से अब तक, सीरिया में औद्योगिक स्तर पर उत्पादन के लिए 15 लैब और भंडारण के लिए 13 छोटे केन्द्रों को समाप्त किया जा चुका है. Tweet URL सीरिया क़रीब 1.5 दशक से गृहयुद्ध से ग्रस्त था और इस दौरान असद शासन पर प्रतिबन्ध लगाए गए और देश कूटनैतिक रूप से अलग-थलग हो गया था. इन परिस्थितियों में, ‘कैप्टागन’ के व्यापार से पू्र्व शासन को अरबों डॉलर की धनराशि प्राप्त हो रही थी.हालांकि, सीरिया के बाहर मध्य पूर्व क्षेत्र में ‘कैप्टागन’ का उत्पादन अब भी जारी रहने की बात कही गई है. अभी इस बात की पुष्टि भी नहीं हो पाई है कि सीरिया में अतीत में किए जाने वाले अवैध उत्पादन का कुछ हिस्सा अब अफ़्रीकी महाद्वीप में किया जा रहा है या फिर नहीं. दिसम्बर 2024 में असद शासन के अन्त से पहले, हर दिन ‘कैप्टागन’ की लाखों टेबलेट तैयार की जाती थीं और पहले इतनी संख्या में इस ड्रग का भंडार था, जिससे क़रीब 2 वर्ष की आपूर्ति व तस्करी की जा सकती है.इस ड्रग का मुख्य बाज़ार खाड़ी देशों में है, और अनेक प्रमुख बाज़ारों में फ़िलहाल ‘कैप्टागन’ की कमी महसूस किए जाने के संकेत हैं. हालांकि यह पिछले वर्ष के दौरान की गई सख़्ती का भी परिणाम हो सकता है.इस ड्रग को ज़ब्त किए जाने के मामलों में डेटा अब भी जुटाया जा रहा है. दिसम्बर 2024 के बाद से अब तक, यूएन कार्यालय ने अरब क्षेत्रों में कम से कम 17.7 करोड़ टेबलेट (30 टन के समतुल्य) को क़ब्ज़े में लेने की पुष्टि की है.बताया गया है कि तस्करों द्वारा पश्चिमी व मध्य योरोप और उत्तर अफ़्रीका क्षेत्र में अब नए मार्गों को ढूंढा जा रहा है.इसके अलावा, ‘कैप्टागन’ उत्पादन व तस्करी के विरुद्ध क्षेत्रीय सहयोग को मज़बूती देने के लिए नए सिरे से प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके तहत ख़ुफ़िया जानकारी का आदान-प्रदान और समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं.इन साझा प्रयासों के परिणामस्वरूप, 2025 में इस ड्रग को ज़ब्त किए जाने के मामलों में भी वृद्धि हुई है.‘कैप्टागन’ के उत्पादन और तस्करी में आए इस व्यवधान की वजह से, अब दवा का इस्तेमाल करने वाले लोग और तस्कर 'मेथमफ़ेटामीन' समेत अन्य सिंथेटिक ड्रग का रुख़ कर सकते हैं. UNODC के इस विश्लेषण में ड्रग के सेवन की रोकथाम करने, उपचार सुनिश्चित करने और उन्हें इस समस्या से उबारने के लिए उपायों पर बल दिया गया है, जिन्हें वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर विकसित किया जाना होगा.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement