Advertisement
काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य: हिंसा के कारण विस्थापित लोग गहरी हताशा के कगार पर

रवांडा द्वारा समर्थित एम23 गुट और सरकारी सुरक्षा बलों के बीच लड़ाई में तेज़ी आने से बड़ी संख्या में आम लोगों के हताहत होने की जानकारी मिली है.डीआरसी के लिए यूएन एजेंसी की देशीय निदेशक सिन्थिया जोन्स ने कहा कि यदि जल्द से जल्द क़दम नहीं उठाए गए तो भूख संकट के बदतरीन रूप धारण करने का जोखिम है.उन्होंने कहा कि बेघर होने वाले लोगों को शरण प्रदान करने वाले परिवार भी आपात स्तर पर खाद्य असुरक्षा से जूझ रहे हैं. मेज़बान परिवार ख़त्म हो रही अपनी खाद्य सामग्री “विस्थापित पड़ोसियों के साथ साझा कर रहे हैं, जिससे वे सभी पूरी तरह से हताशा की बढ़ रहे हैं.”दवाओं व जल से वंचितसाउथ कीवू प्रान्त में हिंसा भड़कने के बाद स्वास्थ्य केन्द्रों में लूटपाट हुई है, दवाएँ उपलब्ध नहीं हैं और स्कूल बन्द हैं. प्रभावित समुदाय स्वच्छ जल, मेडिकल देखभाल व आजीविका से वंचित हैं. छात्रों की पढ़ाई-लिखाई पर गहरा असर हुआ है और 3.91 लाख बच्चे स्कूल से बाहर हैं.इसके परिणामस्वरूप, अनेक लोगों ने भोजन व आश्रय की तलाश में पड़ोसी देशों का रुख़ किया है. डीआरसी से बुरुंडी पहुँचने वाले 71 हज़ार और रवांडा में एक हज़ार लोगों को गर्म भोजन मुहैया कराया जा रहा है.धन कटौती से कठिनाईयूएन खाद्य कार्यक्रम, साउथ कीवू प्रान्त में सम्वेदनशील परिस्थितियों में जीवन गुज़ार रहे विस्थापित परिवारों व उनके मेज़बान समुदाय तक मदद पहुँचाने की कोशिशों में जुटा है.उन्हें अनाज, दालों, वनस्पति तेल, नमक और पौष्टिक आहार का पैकेज सौंपा गया है ताकि छोटे बच्चों और गर्भवती व स्तनपान करा रही महिलाओं में कुपोषण की रोकथाम की जा सके. हिंसक टकराव से ग्रस्त इलाक़े में पहले से ही कुछ खाद्य सामग्री का भंडारण करके रखा गया था, जिसे अब वितरित किया जा रहा है. साथ ही, अगले तीन महीनों में सहायता अभियान जारी रखने के लिए अपील की गई थी. इसका उद्देश्य डीआरसी छोड़कर जाने के लिए मजबूर होने वाले लोगों तक सहायता पहुँचाना (6.7 करोड़ डॉलर) और देश भर में सभी कार्यक्रमों को संचालित (35 करोड़ डॉलर) करना है.WFP अधिकारी सिंथिया जोन्स ने कहा कि तत्काल समर्थन और अतिरिक्त धनराशि के बिना, हम एक ऐसे संकट से नहीं निपट पाएंगे, जोकि भयावह भूख संकट बनने के कगार पर है.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


