×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:52 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
अफ़ग़ानिस्तान: गम्भीर भूख का संकट, WFP बना सहारा
Source: UN News: गुरुवार, 25 दिसम्बर 2025 00:00 AM (IST)
अफ़ग़ानिस्तान के दूरदराज़ पहाड़ी इलाक़ों में, सर्दियों के आगमन के साथ गम्भीर भूख का संकट गहराता जा रहा है. इन संकटग्रस्त क्षेत्रों में, विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) द्वारा मुहैया कराई जा रही सहायता ही, लोगों के लिए एकमात्र सहारा बनी हुई है, क्योंकि भारी बर्फ़बारी के बाद गाँवों का, बाहरी दुनिया से सम्पर्क पूरी तरह कट जाता है. अफ़ग़ानिस्तान की दुर्गम पामीर और वखान घाटियों में, सर्दी केवल एक मौसम नहीं, बल्कि ज़िन्दगी और मौत की जंग बन जाती है. साल के लगभग नौ महीनों तक चलने वाली इस कठोर सर्दी में, पहाड़ों में रहने वाले ग़रीब परिवारों के लिए अलगाव, भूख और कड़ाके की ठंड ही जीवन की सच्चाई होती है.बर्फ़बारी शुरू होते ही सड़कें बर्फ़ की मोटी चादर में ढक जाती हैं, और उन्हीं सड़कों के साथ वे जीवनरेखाएँ भी ग़ायब हो जाती हैं, जिनके सहारे हज़ारों लोग जीवित रहते हैं.एक भेड़ के बदले, आटे के 2 पैकेटहाजी रसूल, अफ़ग़ानिस्तान के बिग पामीर क्षेत्र में रहने वाले एक बुज़ुर्ग हैं. वह बताते हैं कि इस संघर्ष के साथ जीवन जीना उनकी मजबूरी बन चुकी है. उन्हें,
WFP
के वितरण केन्द्र तक पहुँचने के लिए, सात दिनों तक पैदल चलना पड़ा.हाजी रसूल कहते हैं, “हमारे यहाँ केवल 3 महीने की गर्मी होती है और 9 महीने बर्फ़ जमी रहती है. यहाँ न सड़कें हैं, न पेड़, न फ़सलें - सिर्फ़ कुछ पशुधन और एक नाज़ुक-सी उम्मीद…”उन्होंने बताया कि, “अगर हमें WFP की सहायता नहीं मिली, तो हम नहीं जानते कि हमारा भोजन कहाँ से आएगा.”हाजी रसूल बताते हैं कि उनकी पीढ़ियाँ बिना किसी पक्की सड़क के जीवन जीती आई हैं और जीविका के लिए पशुधन और व्यापार पर निर्भर रही हैं. लेकिन अब यह काफ़ी नहीं है.“एक भेड़ के बदले हमें गेहूँ के आटे के सिर्फ़ दो पैकेट मिलते हैं. बड़े परिवारों के लिए यह कुछ भी नहीं है.” © UNOCHA/Christophe Verhellen अफ़ग़ानिस्तान में विस्थापितों के लिए बनाए गए एक शिविर में एक बच्ची. मीलों पैदल चलने को मजबूरहालात बेहद ख़राब हैं. समुदाय के लोग विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) से, 3 महीने की खाद्य सहायता प्राप्त करने के लिए, मीलों पैदल चलने को मजबूर हैं.कुपोषण से बचाव के लिए गेहूँ का आटा, दालें, भोजन पकाने का तेल, नमक और महिलाओं व बच्चों के लिए विशेष पौष्टिक आहार को, सावधानी से वितरित किया जाता है, ताकि यह सीमित खाद्य आपूर्ति अधिक से अधिक समय तक चल सके.अफ़ग़ानिस्तान में मानवीय सहायता लगातार घटती जा रही है, जिससे सबसे ज़्यादा प्रभावित, हाजी रसूल जैसे परिवार हो रहे हैं.ग़ौरतलब है कि इस क्षेत्र में पिछली सर्दी विनाशकारी साबित हुई थी. भोजन और दवाइयाँ समय पर नहीं पहुँच पाने के कारण, 40 लोगों की मौत हो गई, जिनमें युवा माताएँ और बच्चे शामिल थे. ये पहले से ही बीमार और कमज़ोर थे.यहाँ कुपोषण व्यापक रूप से फैला हुआ है और कई परिवार उधार के आटे पर गुज़ारा करने को मजबूर हैं.हाजी रसूल बताते हैं, “कुछ लोग दिन में सिर्फ़ एक बार ही भोजन खा पाते हैं.” © WFP/Isheeta Sumra अफ़ग़ानिस्तान के वखान में, 22 वर्षीय गुलनुमा भी कठिनाइयों में जीवन बिताने को विवश हैं. देश में भूख चिन्ताजनक गति से बढ़ रही है, और खाद्य असुरक्षा के स्तर में भी तेज़ी से वृद्धि हुई है. चाय के सहारे जीवन यापनवखान में, 22 वर्षीय गुलनुमा भी कठिनाइयों में जीवन बिताने को विवश हैं. उन्हें गर्भावस्था के दौरान एक जाँच में कुपोषित पाया गया.गुलनुमा बताती हैं, “मुझे WFP के पोषण कार्यक्रम में शामिल किया गया और हर महीने पौष्टिक आहार मिलता रहा.”गुलनुमा और उनके परिवार के सदस्य अकसर दिन में, केवल 3 बार दूध वाली चाय पर ही जीवन यापन करते हैं.वह बताती हैं, “मेरे पति बेरोज़गार हैं. काम नहीं है, भोजन नहीं है और सर्दियाँ बहुत कड़ाके की हैं. हमारे पास और कोई विकल्प नहीं है, बस दूध वाली चाय पर ही जीना पड़ता है.”पर्याप्त प्रतिक्रिया देने में असमर्थ WFP रसूल और गुलनुमा जैसे परिवारों के लिए, विशेषकर कठोर सर्दियों के महीनों में, WFP की खाद्य और पोषण सहायता जीवनरेखा की तरह है.अफ़ग़ानिस्तान में, WFP के समर्थन के बिना, इन परिवारों और लाखों अन्य लोगों की स्थिति और भी गम्भीर हो सकती है.इस यूएन सहायता संस्था ने, हमेशा सर्दियों के महीनों में अपनी सहायता बढ़ाकर, भूख और कुपोषण को रोकने की कोशिश की है.मगर, इस सर्दी में स्थिति अलग है. दशकों में पहली बार, जब ज़रूरतें चरम पर हैं, WFP पर्याप्त सहायता करने में असमर्थ है. © UNICEF/Mark Naftalin अफ़ग़ानिस्तान के एक दूर-दराज़ के इलाक़े में महिलाओं व बच्चों का एक समूह. तत्काल खाद्य सहायता की ज़रूरतअफ़ग़ानिस्तान में भूख का स्तर चिन्ताजनक गति से बढ़ रहा है, और खाद्य असुरक्षा के पैमाने में भी तेज़ी से वृद्धि हुई है.अफ़ग़ानिस्तान, इस समय बच्चों में गम्भीर कुपोषण के मामलों में दुनिया में चौथे स्थान पर है, और यह दुनिया के सबसे गम्भीर भूख संकटों में से एक बना हुआ है.यहाँ हर 3 में से 1 अफ़ग़ान, यानि लगभग 1.74 करोड़ लोग, तत्काल खाद्य सहायता के लिए ज़रूरतमन्द हैं.इन सर्दियों के बीच, महिलाओं और बच्चों में कुपोषण के स्तर में इतनी वृद्धि होने की सम्भावना है जो हाल के वर्षों में नहीं देखी गई.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
मणिपुर में जहरीली शराब त्रासदी: मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हुई, करीब 600 लोग बीमार
अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच ईरान के राष्ट्रपति का दावा, नहीं रुका व्यापार और उत्पादन
सर्दियों में राजस्थान: कहीं झीलों का सुकून, कहीं रेगिस्तान की सुनहरी शाम; ये खूबसूरत जगहें बुला रही हैं आपको
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
'हनु-मान' के बाद अब आएगी 'हनुमान 2 - द राइज ऑफ वानरास', सामने आया धमाकेदार पोस्टर
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार
मुंबईकरों की फैन हुईं माधुरी दीक्षित, बोलीं- यहां के लोग मदद के लिए तुंरत आते हैं आगे
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
और खबरें
Features
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces