-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बांग्लादेश: प्रदर्शनकारी युवा नेता की मौत के बाद हिंसा पर चिन्ता, संयम की अपील

Source: UN News: बुधवार, 24 दिसम्बर 2025 00:01 AM (IST)
बांग्लादेश: प्रदर्शनकारी युवा नेता की मौत के बाद हिंसा पर चिन्ता, संयम की अपील
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने बांग्लादेश में एक हमले में घायल हुए युवा प्रदर्शनकारी नेता, शरीफ़ उस्मान बिन हादी के मारे जाने की निन्दा की है और सभी पक्षों से हिंसा से दूर रहने और तनाव में तुरन्त कमी लाने का आग्रह किया है. यूएन मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय ने भी आगाह किया है कि बदले की भावना से उठाए गए किसी भी क़दम से दरारें और गहरी होंगी और मानवाधिकारों को ठेस पहुँचेगी. समाचार माध्यमों के अनुसार, 12 दिसम्बर को राजधानी ढाका में एक मस्जिद से बाहर निकलते समय 32-वर्षीय शरीफ़ उस्मान बिन हादी को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी थी. इसके बाद, उन्हें उपचार के लिए सिंगापुर ले जाया गया, मगर वहाँ गुरूवार को उनकी मौत हो गई. बांग्लादेश में पिछले वर्ष हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान हादी एक प्रमुख युवा नेता के रूप में उभरे थे. उनकी मौत की ख़बर के बाद ढाका और अन्य शहरों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन, हिंसा, आगज़नी की घटनाएँ हुईं हैं, और कुछ मीडिया कार्यालयों में भी तोड़फोड़ की गई है. Tweet URL संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने युवा प्रदर्शनकारी की मौत की निन्दा करते हुए उनके परिजन के प्रति गहरी सम्वेदना व्यक्त की है.उन्होंने बांग्लादेश प्रशासन से इस घटना की जल्द से जल्द, अन्तरराष्ट्रीय मानवाधिकार मानकों के अनुरूप एक निष्पक्ष, पारदर्शी जाँच कराने का आग्रह किया. यूएन प्रमुख ने सभी पक्षों से हिंसा से परहेज़ बरतने, तनाव में कमी लाने और अधिकतम संयम बरतने का आग्रह किया ताकि फ़रवरी 2026 में होने वाले चुनाव से पहले एक शान्तिपूर्ण माहौल बनाए रखा जा सके.बांग्लादेश में सरकारी रोज़गारों में आरक्षण कोटा निर्धारित किए जाने के विरोध में, जुलाई-अगस्त 2024 में विश्वविद्यालय परिसरों में विरोध प्रदर्शन भड़क उठे थे. इस आन्दोलन के दौरान सुरक्षाकर्मियों पर दमनात्मक बल प्रयोग और मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन किए जाने के आरोप लगे थे, जिनमें सैकड़ों लोग मारे गए थे व हज़ारों अन्य घायल हुए थे.इन परिस्थितियों में, तत्कालीन सरकार की प्रधानमंत्री शेख़ हसीना को इस्तीफ़ा देना पड़ा था और उन्होंने बांग्लादेश छोड़कर भारत में शरण ली थी. इसके बाद, एक अन्तरिम सरकार का गठन हुआ है, और देश फ़िलहाल एक संक्रमण के दौर से गुज़र रहा है.जवाबदेही का आग्रहयूएन मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर टर्क ने शुक्रवार को जारी अपने एक वक्तव्य में शरीफ़ उस्मान बिन हादी के मारे जाने पर गहरा क्षोभ प्रकट किया. उन्होंने शान्ति बनाए रखने की अपील करते हुए ध्यान दिलाया कि “प्रतिशोध और बदले की भावना से की गई कार्रवाई से केवल दरारें गहरी होंगी और सभी के मानवाधिकार कमज़ोर होंगे.”मानवाधिकार उच्चायुक्त ने उस्मान बिन हादी पर हुए हमले की त्वरित, निष्पक्ष व पारदर्शी जाँच कराए जाने का अनुरोध किया है और ध्यान दिलाया है कि दोषियों की जवाबदेही तय की जानी होगी.बांग्लादेश में अगले साल फ़रवरी में संसदीय चुनाव कराए जाने की योजना है. इस विषय में, उच्चायुक्त टर्क ने ऐसा वातावरण तैयार करने पर ज़ोर दिया है, जिसमें सभी व्यक्ति सुरक्षित व शान्तिपूर्ण ढंग से सार्वजनिक जीवन में हिस्सा ले सकें और अपने विचार व्यक्त करें.उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की आज़ादी, शान्तिपूर्ण सभा के अधिकारों और इस अहम समय में पत्रकारों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाना हो और देश में अशान्ति भड़कने से रोकना होगा.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement