Advertisement
थाईलैंड-कम्बोडिया: हिंसक टकराव का दायरा बढ़ने से आम नागरिकों पर जोखिम

इससे पहले, थाईलैंड और कम्बोडिया में इस वर्ष जुलाई में सीमा से सटे इलाक़ों में झड़पें हुईं थी, जिसे पिछले एक दशक में सबसे गम्भीर टकराव के रूप में देखा गया.मानवाधिकार उच्चायुक्त टर्क गुरूवार को जारी अपने एक वक्तव्य में बताया कि अब तक 7.5 लाख लोग अपने घर छोड़कर जाने के लिए मजबूर हुए हैं.“मैं गाँवों और सांस्कृतिक स्थलों के इर्दगिर्द लड़ाकू विमानों, ड्रोन व तोपखाने से किए जा रहे हमलों पर चिन्तित हूँ.”“अन्तरराष्ट्रीय मानवतावादी क़ानून के तहत, यह स्पष्ट है कि आम लोगों व नागरिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा किया जाना सर्वोपरि है.”गोलाबारी के दौरान कम्बोडिया में स्थित कैसिनो कॉम्पलेक्स और तथाकथित घोटाला केन्द्रों को नुक़सान पहुँचने की ख़बरें हैं.उच्चायुक्त टर्क ने आगाह किया कि तस्करी के चंगुल में फँसने वाले अनेक विदेशी नागरिक ऐसे धोखाधड़ी केन्द्रों में काम करने के लिए मजबूर हैं और अब उनकी जान पर जोखिम है.OHCHR प्रमुख ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाले जाने का आग्रह करते हुए ध्यान दिलाया कि आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी होगी और और उन्हें सुरक्षित घर वापिस लौटने में मदद करनी होगी.मानवाधिकार मामलों के प्रमुख ने थाईलैंड और कम्बोडिया से लड़ाई पर विराम लगाने और सम्वाद की दिशा में वापिस लौटने का आग्रह किया है.उन्होंने कहा कि थाईलैंड और कम्बोडिया ने पिछले अनेक वर्षों में सहयोग की एक ठोस नींव तैयार की है, जोकि साझा इतिहास व मूल्यों की बुनियाद पर टिकी है. इनमें मानवाधिकारों के लिए उनकी प्रतिबद्धता भी है.“यह हिंसक टकराव, साझेदारी की उस विरासत के पूर्ण रूप से विपरीत है. दोनों देशों के पास फिर से सम्वाद व स्थाई शान्ति की दिशा में लौटने के ज़रिए और सम्बन्ध हैं.”वोल्कर टर्क ने कहा कि भरोसा बढ़ाने वाले क़दमों में सहायता प्रदान करने के लिए उनका कार्यालय तैयार है, ताकि आम नागरिकों के जीवन व कल्याण की रक्षा की जा सके.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


