-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इराक़ में यूएन मिशन की समाप्ति, नए अध्याय के लिए समर्थन का वादा

Source: UN News: सोमवार, 15 दिसम्बर 2025 00:01 AM (IST)
इराक़ में यूएन मिशन की समाप्ति, नए अध्याय के लिए समर्थन का वादा
इराक़ में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (UNAMI), क़रीब 22 वर्षों की सेवा के बाद, इस महीने यानि दिसम्बर (2025) में समाप्त कर रहा है. यूएन प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश ने इस अवसर पर देश की यात्रा करके, इराक़ को इस विश्व संगठन का समर्थन जारी रहने का भरोसा दिलाया है. देश में यूएन मिशन का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर राजधानी बग़दाद में शनिवार को एक विशेष समारोह आयोजित किया गया जिसमें एंतोनियो गुटेरेश ने भी शिरकत की है.इराक़ में यूएन मिशन, वर्ष 2003 में तत्कालीन राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन के शासन का पतन होने के बाद स्थापित किया गया था और तब से यूएन मिशन, देश में राजनैतिक परिवर्तन के दौरान, समर्थन मुहैया कराता रहा है.इराक़ में यूएन मिशन - UNAMI, तकनीकी रूप में 31 दिसम्बर (2025) को समाप्त हो रहा है.यूएन प्रमुख ने कहा, “इराक़ के लोगों ने हाल के वर्षों में जो प्रगति दिखाई है, वो प्रेरणा हासिल करने योग्य है. आज हम इस बात को पहचान देते हैं, जबकि हम संयुक्त राष्ट्र व इराक़ के इतिहास में एक अध्याय को पूरा कर रहे हैं और एक अन्य अध्याय आरम्भ कर रहे हैं.”एंतोनियो गुटेरेश ने इराक़ी लोगों के साहस, निरन्तरता और पक्के इरादे की सराहना की जिन्होंने दशों की हिंसा, दमन, युद्ध, आतंकवाद, गुटबाज़ियों और विदेशी हस्तक्षेप पर क़ाबू पाया है.प्रगति का नया अध्यायउन्होंने कहा, “इराक़ी लोगों ने, तमाम कठिनाइयों और विरोधाभासों का सामना करते हुए, एक ऐसे शान्तिपूर्ण और समावेशी समाज का निर्माण करने में बिल्कुल भी हिचकिचाहट नहीं दिखाई जो क़ानून के शासन और लोकतांत्रिक संस्थानों पर टिका हो.”यूएन प्रमुख ने इस सन्दर्भ में इराक़ में दो दशकों के दौरान हासिल की गई कुछ बड़ी सफलताओं का ज़िक्र किया जिनमें वर्ष 2005 में संविधान की रचना, अनेक बार हुए राष्ट्रीय चुनाव, और आतंकवादी गुट – दाएश (ISIL) को हराया जाना शामिल हैं.उन्होंने कहा कि इराक़ आज एक ऐसा देश है जहाँ शान्ति के साथ-साथ कहीं अधिक सुरक्षा है और विकास के मौर्चे पर सफलता हासिल करने का स्पष्ट इरादा भी नज़र आता है. UN / Mazin Al-Azzawi UNAMI की भूमिका की सराहनायूएन प्रमुख ने कहा कि देश में यूएन मिशन को, इराक़ी लोगों के साथ क़दम से क़दम मिलाकर चलने का सम्मान मिला है और मिश ने देश की अनेक सरकारों व संसदों को, न्यायिक व क़ानूनी सुधारों पर परामर्श मुहैया कराया है, मानवाधिकारों को प्रोत्साहन दिया है और महिलाओं, युवजन व अल्पसंख्यकों के लिए नागरिक स्थान का समर्थन किया है.उससे भी परे, जब दाएश ने इराक़ी क्षेत्र के कुछ हिस्सों पर अपना क़ब्ज़ा कर लिया था तो UNAMI ने, आम लोगों की सुरक्षा की ख़ातिर व लाखों विस्थापित लोगों के लिए समर्थन सक्रिय किया और सहायता कार्यों का समन्वय भी किया.यूएन मिशन ने, देश में समावेशन, राजनैतिक सम्वाद और राष्ट्रीय सुलह-सफ़ाई के लिए काम किया और इसने लाखों विस्थापित लोगों की सुरक्षित स्वदेश वापसी में भी मदद की.यूएन महासचिव ने UNAMI के स्टाफ़ की अथक सेवा की सराहना की और मिशन के मुख्यालय पर 19 अगस्त 2003 को हुए आतंकवादी हमले के शिकार बने लोगों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की. UN Photo/Timothy Sopp उस बम विस्फोट में संयुक्त राष्ट्र के 22 लोग मारे गए थे और 100 से अधिक घायल हुए थे. मृतकों में इराक़ के लिए विशेष प्रतिनिधि और मिशन प्रमुख सर्गियो डी मैलो भी थे.यूएन प्रमुख ने कहा कि उस बम विस्फोट के शिकार हुए लोगों के परिवारों और उसमें जीवित बचे लोगों से मिलने, वाक़ई एक बहुत भावनात्मक क्षण है.“हम उन सभी की स्मृति और विरासत का सम्मान करते हैं...”उन्होंने इराक़ में संयुक्त राष्ट्र के राष्ट्रीय स्टाफ़ के प्रति भी कृतज्ञता व्यक्त की जिन्होंने देश के पुनर्निर्माण और उसकी मज़बूती बढ़ाने में, निरन्तर कार्य किया है.यूएन प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश ने, प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल सूडानी के साथ अपनी मुलाक़ात का भी ज़िक्र किया और देश में संस्थानों, सरकार व जवाबदेही की प्रक्रिया को मज़बूत किए जाने, सार्वजनिक सेवाओं के बेहतर बनाने, और अर्थव्यवस्था का दायरा बढ़ाने के प्रयासों को, एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र का समर्थन दोहराया.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement