×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:42 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
UNAOC: ‘शान्ति को वैश्विक प्राथमिकता बनाए रखें युवजन’
Source: UN News: सोमवार, 15 दिसम्बर 2025 00:00 AM (IST)
टकरावों और युद्धों से विभाजित दुनिया और डिजिटल मंचों पर अत्यधिक शोर के बीच, युवाओं से शान्ति को एक वैश्विक प्राथमिकता बनाए रखने और 21वीं सदी को ऐसी अन्तिम शताब्दी बनाकर पीछे छोड़ देने के लिए अथक काम करने की गुहार लगाई गई है, जिसमें मानवता ने युद्धों की त्रासदी देखी हो. ये पुकार लगाई है सभ्यताओं के लिए यूएन गठबन्धन UNAOC के लिए उच्च प्रतिनिधि मिगुएल ऐंजेल मोरातिनोस ने, जिन्होंने इस गठबन्धन का 11 वैश्विक मंच, रविवार को रियाद में आरम्भ होने के अवसर पर यूएन न्यूज़ के साथ बातचीत की है.उन्होंने कहा है कि भविष्य एक ऐसी पीढ़ी पर टिका है जो मतभेद जारी रखने के बजाय, सम्वाद को प्राथमिकता दे, नफ़रत के ऊपर, इनसानियत को प्राथमिकता दे.सभ्यताओं के लिए यूएन गठबन्धन, विभिन्न संस्कृतियों के बीच बातचीत व चर्चा का एक प्रमुख मंच है जो अपनी स्थापना के 20 वर्ष पूरे कर रहा है.उच्च प्रतिनिधि मिगुएल ऐंजेल मोरातिनोस बताते हैं कि पिछले 20 वर्षों के दौरान दुनिया में क्या बदलाव नज़र आए हैं.जब वर्ष 2005 में तत्कालीन यूएन प्रमुख कोफ़ी अन्नान की पहल पर इस गठबन्धन की स्थापना की गई थी तो अन्तरराष्ट्रीय व्यवस्था एक ध्रुवीय थी.आज के दौर में अन्तरराष्ट्रीय व्यवस्था बहुध्रुवीय बन चुकी है जिसमें अरब दुनिया, एशिया, अफ़्रीका और लातीनी अमेरिका में नई शक्तिया उभर रही हैं जो अपने वजूद और अपनी आवाज़ के लिए अधिक ध्यान की मांग कर रही हैं.उनका कहना है कि ये गठबन्धन इन सभी को, और अन्य सभी को भी एक ही स्थान पर एकत्र करने में सक्षम है.अलबत्ता उन्होंने यह भी कहा है कि आज की दुनिया कहीं अधिक जटिल हो गई है. ये एक ऐसी चुनौती है जो पक्षों की बात कहीं अधिक ग़ौर से सुने जाने, गम्भीर संवाद और समझदारी के लिए, कहीं अधिक गहरे संकल्प की मांग करती है. Lara Palmisano- UNifeed AI से अवसर और चुनौतियाँमिगुएल ऐंजेल मोरातिनोस ने, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) को एक ऐसी बहुत अहम शक्ति बताया है, जो उनकी नज़र में भविष्य को बहुत ठोस तरीक़ों से आकार देगी, मगर इस राह में बहुत सारी चुनौतियों के बारे में भी आगाह किया है.उनका कहना है कि एआई एक ऐसी मशीन है जिसे किसी धर्म, आस्था या नैतिकता से कुछ लेना-देना नहीं है – मगर इनसानों को तो है. इसीलिए उनका ज़ोर है कि एआई को मानव-केन्द्रित ही होना होगा, जिसे मानव मूल्यों और मानव आधारित निर्णय-प्रक्रिया से ही दिशा-निर्देश मिलें.मिगुएल ऐंजेल मोरातिनोस ने साथ ही, लोगों द्वारा अपनी आज़ादी और ज़िम्मेदारी मशीनों को सौंपने के बढ़ते चलन के जोखिम के बारे में भी आगाह किया है. अगर इनसानियत अपनी नैतिक ज़िम्मेदारियों को भूल जाएगी, तो प्रौद्योगिकी उसे दुरुस्त नहीं करेगी.मिगुएल ऐंजेल मोरातिनोस कहते हैं कि सभ्यताओं का गठबन्धन का वजूद, मूल्यों और नैतिकता की हिफ़ाज़त करने के लिए ही बना है. © UNICEF/Elba Bayona ‘सिर उठा रही है ख़तरनाक नफ़रत’मिगुएल ऐंजेल मोरातिनोस ने नफ़रत भरी भाषा यानि ‘हेट स्पीच’ को इस गठबन्धन की अहम चिन्ताओं में से एक बताते हुए कहा कि नफ़रत फिर अपना सिर उठा रही है. “घृणा व्यक्तियों को यह महसूस कराती है कि उन्हें अपने प्रतिपक्षी को मिटा देना है.”नफ़रत भरी भाषा विशेष रूप में ऑनलाइन मंचों पर बहुत बढ़ रही है.उच्च प्रतिनिधि ने सावधान किया कि नफ़रत, आरम्भ में तो शब्दों के साथ शुरू होती है मगर फिर ये लोगों का बहिष्कार, हिंसा और टकराव का रूप ले लेती है. इसका मुक़ाबला करने क लिए, यह गठबन्धन ऐसे कार्यक्रमों में संसाधन निवेश कर रहा है जो नफ़रत से निपटने के उपायों, और समझदारी को प्रोत्साहन देने के लिए बनाए जा रहे हैं.और इन तमाम प्रयासों में, युवजन की केन्द्रीय भूमिका है.आज के युवा, अपना अधिकतर समय वर्चुअल मंचों पर बिताते हैं, जिससे ये डर है कि वो इनसानों के साथ वास्तविक सम्पर्क से दूर हो सकते हैं.मिगुएल ऐंजेल मोरातिनोस ने ऑनलाइन दुनिया और वास्तविक दुनिया के दरम्यान बेहतर सन्तुलन बिठाए जाने का आग्रह करते हुए कहा कि “हमें दुनिया व जीवन की वास्तविकता को, फिर से युवाओं तक पहुँचाना है”, जिसमें इनसानों के बीच रिश्ते, संस्कृतियाँ और समुदाय वास्तव में आकार लेते हैं. © UNICEF/Raphael Pouget शान्ति सबसे ऊपरमिगुएल ऐंजेल मोरातिनोस का कहना है कि दुनिया को सुरक्षा की चिन्ता ने पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया रहा है और इस प्रक्रिया में, दुनिया ने शान्ति को भुला दिया है.“हर कोई, शान्ति की परवाह करने के बजाय, सुरक्षा के लिए बहुत अधिक चिन्तित नज़र आते हैं. मगर आपको शान्ति के बिना, सुरक्षा नहीं मिल सकती.”उनका कहना है कि अगर मानवता स्वयं को तबाह करना जारी रखे हुए है तो पृथ्वी ग्रह को बचाकर क्या हासिल होगा. उन्होंने इस सन्दर्भ में ग़ाज़ा, यूक्रेन और सूडान में युद्धों व टकरावों में भारी संख्या में लोगों की मौतें होने की तरफ़ ध्यान दिलाया और ज़ोर देकर कहा कि दुनिया को अपना ध्यान फिर से उस चीज़ पर लगाना होगा जो वास्तव में अहमियत रखती है – और वो है मानवता.मिगुएल ऐंजेल मोरातिनोस ने कहा कि रियाद मंच का सबसे अहम सन्देश होगा – अत्यधिक अहमियत के साथ शान्ति, जोकि आने वाली पीढ़ियों को राह दिखाने वाला सिद्धान्त हो.और उनका मानना है कि युवजन ही, इस सपने को वास्तविक बना सकते हैं. केवल युवजन ही ये निर्धारित कर सकते हैं कि भयावह युद्ध, 21वीं सदी समाप्त होने के साथ ही, सदैव के लिए अतीत बन जाएँ.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
नई Honda Avancier SUV पेश, हाइब्रिड तकनीक से लैस होगी 6-सीटर एसयूवी
2027 में दस्तक देगी लैंड रोवर की नई Range Rover GT EV, लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों को देगी चुनौती
एसआईआर ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल न होने वाले मतदाता फॉर्म-6 के जरिए आवेदन कर सकते हैं: ईसीआई
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
मुंबईकरों की फैन हुईं माधुरी दीक्षित, बोलीं- यहां के लोग मदद के लिए तुंरत आते हैं आगे
'हनु-मान' के बाद अब आएगी 'हनुमान 2 - द राइज ऑफ वानरास', सामने आया धमाकेदार पोस्टर
सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी
विजय वर्मा ने शेयर की सिक्किम ट्रिप की झलकियां, खूबसूरत वादियों की तारीफ कर जीता दिल
रवि किशन जुड़े विंडोज़ प्रोडक्शन और निर्माता रघुवेन्द्र सिंह की अनटाइटल्ड फ़िल्म से, नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी करेंगे निर्देशन
और खबरें
Features
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces