×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:42 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
आधुनिक दासता है बुनियादी मानवाधिकारों के लिए सीधे चुनौती
Source: UN News: गुरुवार, 11 दिसम्बर 2025 00:01 AM (IST)
आधुनिक दासता न केवल अतीत की भयावह स्मृति है, बल्कि वर्तमान में भी, एक ख़तरनाक वास्तविकता के रूप में, लोगों के बुनियादी मानवाधिकारों को सीधे चुनौती दे रही है. अन्तरराष्ट्रीय श्रम संगठन (
ILO
) के अनुसार, दुनिया में 5 करोड़ लोग, आधुनिक दासता के शिकार हैं, जिसमें जबरन मज़दूरी, जबरन विवाह और यौन शोषण जैसी स्थितियाँ शामिल हैं.जबरन मज़दूरी में फँसे लोगों में, 12 प्रतिशत बच्चे हैं, और इनमें से आधे से अधिक बच्चे, व्यावसायिक यौन शोषण के शिकार हैं.हाल के वर्षों में, इस कुचक्र में फँसने वाले लोगों की संख्या में, क़रीब 1 करोड़ तक की वृद्धि हुई है.जबरन श्रम के 52 फ़ीसदी और जबरन विवाह के लगभग 25 प्रतिशत मामले, उच्चतर-मध्य आय और उच्च-आय वाले देशों में दर्ज किए जाते हैं. इन देशों में जटिल आपूर्ति शृंखलाएँ, अनौपचारिक काम और प्रवासी मज़दूरों की सुरक्षा की कमी, इसकी जड़ों को और गहरा बनाती है.जिनीवा में 26 सितम्बर 1926 को अपनाई गई दासता (निरोधक) सन्धि (Slavery Convention) को, वर्ष 2026 में 100 साल पूरे हो जाएँगे.मगर, समकालीन दासता अब भी व्यापक स्तर पर मौजूद होने के कारण, इस सन्धि की ज़रूरत आज भी बनी हुई है.तकनीक ने, शोषण के नए रास्ते खोल दिए हैं, जहाँ ऑनलाइन मंचों और सोशल मीडिया के माध्यम से, बच्चों और वंचित लोगों को फँसाया जा रहा है. UNICEF/Noorani मानवाधिकारों का गम्भीर उल्लंघनसंयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि जबरन श्रम से हर साल क़रीब 236 अरब डॉलर का मुनाफ़ा कमाया जाता है, जो मूल रूप से श्रमिकों का छीन लिया गया पारिश्रमिक है. इस संकट से कृषि, मछली पकड़ने, उत्पादन, निर्माण, खनन से लेकर घरेलू काम और यौन शोषण तक, लगभग हर उद्योग प्रभावित है.मानवाधिकारों की दृष्टि से यह स्थिति इसलिए गम्भीर है, क्योंकि दासता इनसान को एक वस्तु में बदल देती है, उसकी स्वतंत्रता, सुरक्षा, गरिमा, काम की शर्तें, शिक्षा, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन जैसे सभी मूलभूत अधिकारों को छीन लेती है.दासता झेल रहे लोग हिंसा, ख़तरनाक परिस्थितियों और यौन शोषण का सामना करते हैं, और रिहाई के बाद भी सामाजिक कलंक, मानसिक आघात और असुरक्षा से जूझते रहते हैं.यह न केवल व्यक्ति के अधिकारों का हनन है, बल्कि समानता और स्वतंत्रता जैसे उन मूल्यों पर भी चोट है, जिन्हें सार्वभौमिक मानवाधिकार घोषणापत्र (UDHR) ने 1948 में सभी के लिए सुनिश्चित किया था.इसीलिए विशेषज्ञ मानते हैं कि बढ़ती मांग, कमज़ोर शासन, भ्रष्टाचार और सामाजिक असुरक्षा, आधुनिक दासता को, मानवाधिकारों के सबसे गम्भीर उल्लंघनों में से एक बनाते हैं, जो पूरे समाज के नैतिक ढाँचे पर चोट करती है.क्या हैं मानवाधिकार? © UNICEF/Noorani मानवाधिकार, वे अधिकार हैं जो हर व्यक्ति को उसकी जाति, लिंग, धर्म, राष्ट्रीयता या सामाजिक स्थिति के दायरे की परवाह किए बिना, समान गरिमा और सुरक्षा के साथ जीवन जीने का अवसर देते हैं.ये अधिकार हर इनसान को, जन्म के साथ ही प्राप्त होते हैं, किसी देश या सरकार द्वारा नहीं प्रदान किए जाते. मानवाधिकार को अविच्छिन्न और अविभाज्य माना जाता है.द्वितीय विश्व युद्ध के अत्याचारों से सीख लेते हुए 1948 में अपनाई गई - मानवाधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा - UDHR, दुनिया का पहला व्यापक दस्तावेज़ था, जिसने समानता, स्वतंत्रता और यातना से सुरक्षा जैसी मूलभूत स्वतंत्रताओं को सार्वभौमिक रूप से मान्यता दी.इसके 30 अनुच्छेद आधुनिक मानवाधिकार क़ानून की बुनियाद हैं और यह दस्तावेज़, 80 से अधिक अन्तरराष्ट्रीय सन्धियों व समझौतों का प्रेरणा स्रोत बना.ठोस क़दम ज़रूरी…दासता समाप्ति के लिए, अनेक स्तरों पर कार्रवाई की ज़रूरत है. इसके लिए, देशों की सरकारों को मज़बूत क़ानून बनाने और उनका सख़्त पालन सुनिश्चित करने की आवश्यकता है.साथ ही, समाज में निर्बल लोगों के लिए सुरक्षा, सुरक्षित प्रवास, शिक्षा और आर्थिक अवसर प्रदान करना महत्वपूर्ण है, ताकि वे जोखिम वाली परिस्थितियों में नहीं फँसें.इसके अलावा, व्यवसायों को भी यह सुनिश्चित करना होगा कि उनकी आपूर्ति श्रृंखला पारदर्शी और शोषण मुक्त हो.दासता के चंगुल से छूटे पीड़ितों को क़ानूनी सहायता, परामर्श, सुरक्षित आवास और कौशल प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए, ताकि वे फिर से शोषण के शिकार नहीं हों.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
फिनलैंड की खाड़ी में कार्गो जहाज पर ड्रोन हमला, चालक दल को बचाने का अभियान जारी
सर्दियों में पक्षियों का स्वर्ग बन जाता है भरतपुर, प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहतरीन पर्यटन ठिकाना
सोनिया गांधी की किताब पर बैन की मांग, भाजपा विधायक ने सीएम फडणवीस को लिखा पत्र
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी
अंकिता को लेकर मां के रिएक्शन पर बोले विक्की जैन, कहा- लोगों ने उन्हें विलेन बना दिया था
'ढिंढोरा 2' में स्पेशल अपीयरेंस पर हेली दारूवाला ने लुटाया प्यार, भुवन बाम को बताया बेहतरीन इंसान
'हनु-मान' के बाद अब आएगी 'हनुमान 2 - द राइज ऑफ वानरास', सामने आया धमाकेदार पोस्टर
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
और खबरें
Features
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces