-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आपात राहत कोष के लिए धनराशि, 1 अरब डॉलर तक पहुँचाने का आग्रह

Source: UN News: गुरुवार, 11 दिसम्बर 2025 00:00 AM (IST)
आपात राहत कोष के लिए धनराशि, 1 अरब डॉलर तक पहुँचाने का आग्रह
संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने सदस्य देशों से वैश्विक आपात राहत कोष के लिए अपने समर्थन को मज़बूती देने और इसे बढ़ाकर 1 अरब डॉलर तक पहुँचाने का लक्ष्य पूरा करने का आग्रह किया है, ताकि हिंसक टकराव और जलवायु सम्बन्धी आपदाओं का दंश झेल रहे लाखों-करोड़ों लोगों को समय रहते आपात सहायता मुहैया कराई जा सके. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2005 में इस कोष को स्थापित किया था और यह संकटग्रस्त इलाक़ों में ज़रूरतमन्द समुदायों तक जल्द से जल्द मदद पहुँचाने का एक कारगर माध्यम है.यूएन प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश ने मंगलवार को न्यूयॉर्क मुख्यालय में आयोजित एक बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि आगामी वर्षों में ‘केन्द्रीय आपात प्रतिक्रिया कोष’ (CERF) में धनराशि की उपलब्धता को अनुमानों के अनुरूप बनाए रखना होगा. Tweet URL CERF को सदस्य देशों, क्षेत्रीय सरकारों, अन्तरराष्ट्रीय संगठनों, निजी सैक्टर, व्यक्तियों समेत अन्य दानदाताओं से समर्थन प्राप्त होता है.उन्होंने ध्यान दिलाया कि 2025 में उपेक्षित और कम संसाधनों वाले आपात हालात के लिए 11 करोड़ डॉलर की धनराशि प्रदान की जा चुकी है, अफ़ग़ानिस्तान से लेकर सोमालिया और उससे परे तक. मगर, इस वर्ष के लिए वित्तीय योगदान का अनुमान 2015 के बाद से सबसे कम होने की आशंका जताई गई है.महासचिव गुटेरेश ने कहा कि हमसे और अधिक स्तर पर प्रयासों के लिए कहा जा रहा है, जबकि संसाधन सिमटते जा रहे हैं और यह स्थिति ऐसे जारी नहीं रह सकती है.वर्ष 2006 के बाद से अब तक, केन्द्रीय आपात प्रतिक्रिया कोष ने 110 से अधिक देशों में 10 अरब डॉलर से अधिक की रक़म आवंटित की है. अक्सर अन्य स्रोतों से समर्थन प्राप्त होने से पहले दी जाने वाली इस सहायता से अनगिनत ज़िन्दगियों को बचाने में मदद मिली है.यूएन प्रमुख के अनुसार, संकट बढ़ते जा रहे हैं और उनके साथ मानवीय सहायता आवश्यकताएँ भी बढ़ रही हैं, जबकि यह कोष ख़त्म हो रहा है. इसके मद्देनज़र, उन्होंने सदस्य देशों से 1 अरब डॉलर के लक्ष्य को पूरा करने का आग्रह किया है.“20 वर्ष पहले, CERF को स्थापित करते समय अन्तरराष्ट्रीय समुदाय ने एक सरल वादा किया था: जब आपदा घटित होगी, मदद मिलेगी...मैं आपसे उस वादे को फिर से नवीनीकृत करने का आग्रह करता हूँ.”ज़रूरतमन्दों के लिए समर्थनयूएन मुख्यालय में मंगलवार को हुए इस कार्यक्रम से एक दिन पहले ही, यूएन मानवतावादी कार्यालय ने वर्ष 2026 के लिए 23 अरब डॉलर की अपील जारी की थी, जोकि 8.7 करोड़ लोगों तक राहत पहुँचाने पर केन्द्रित है.महासचिव गुटेरेश ने कहा इस विशाल प्रयास के तहत, CERF हमारा लचीला, अग्रिम पंक्ति पर मौजूद कोष है. “अनेक स्थानों पर CERF, जीवनरक्षक सहायता और बिलकुल भी मदद न मिल पाने का अन्तर साबित हुआ है.”उदाहरण के लिए, ग़ाज़ा में CERF के समर्थन से अस्पतालों, जल आपूर्ति व्यवस्था और अन्य अहम सेवाओं के लिए ईंधन की आपूर्ति की गई है. फ़रवरी 2022 में यूक्रेन पर पूर्ण स्तर के रूसी आक्रमण के कुछ ही घंटों के भीतर यह कोष सक्रिय हो गया था.इसके अलावा, चक्रवाती तूफ़ान मेलिसा से हुई बर्बादी के बाद कैरीबियाई क्षेत्र में स्थित देशों को भी समर्थन प्रदान किया गया है.आपात सेवाओं पर असरआपात राहत मामलों के लिए यूएन अवर महासचिव टॉम फ़्लैचर ने चिन्ता जताई कि इस वर्ष योगदानों में तेज़ गिरावट दर्ज की गई है और इस वजह से CERF कोष, पिछले एक दशक में अपने सबसे निचले स्तर पर पहुँच सकता है.“जब पूर्ण सामर्थ्य के साथ हमारी आवश्यकता है, तभी चेतावनी देने वाली बत्तियाँ भी जल उठी हैं.”“यह केवल धनराशि की खाई नहीं है, यह एक परिचालन सम्बन्धी आपात स्थिति है. और यदि CERF लड़खड़ाता है तो फिर दुनिया की आपात सेवाएँ भी डगमगाएंगी, और हम पर निर्भर रहने वाले लोग पीड़ा का सामना करेंगे.”आयरलैंड और फ़िलिपींस की सह-मेज़बानी में इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया और दोनों देशों की सरकारों ने इस कोष के लिए समर्थन पर बल दिया.आयरलैंड ने 2026 के लिए अपने योगदान को 10 लाख यूरो बढ़ाने की बात कही है, और अब उसकी ओर से कुल योगदान राशि 2.15 करोड़ यूरो होगी.फ़िलिपींस ने इस कोष की स्थापना से अब तक 10 लाख डॉलर का योगदान किया है. शुरुआत में 5-10 हज़ार डॉलर की धनराशि प्रदान की गई जोकि इस वर्ष 2.5 लाख डॉलर पहुँच गई है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement