-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जनसंहार रोकथाम: दुनिया भर में बढ़ रहे हैं अत्याचारों के जोखिम, आम लोग हैं निशाना

Source: UN News: बुधवार, 10 दिसम्बर 2025 00:00 AM (IST)
जनसंहार रोकथाम: दुनिया भर में बढ़ रहे हैं अत्याचारों के जोखिम, आम लोग हैं निशाना
जनसंहार की रोकथाम पर संयुक्त राष्ट्र के नव नियुक्त सलाहकार चलोका बेयानी ने आगाह किया है कि दुनिया में अनेक स्थानों पर टकरावों व युद्धों में आम लोगों को निशाना बनाने का चलन बढ़ रहा है, जिससे अत्याचार-अपराधों का जोखिम भी बढ़ा है. ऐसे में अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के लिए सम्मान में भी चिन्ताजनक गिरावट आई है. चलोका बेयानी ने 9 दिसम्बर को, जनसंहार के भुक्तभोगियों की समृति व गरिमा और इस अपराध की रोकथाम के अन्तरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर, यूएन न्यूज़ के साथ बातचीत में, रवांडा और स्रेब्रेनीत्सा में हुए जनसंहारों की तुलना, आज के संकटों के सन्दर्भ में भी की है.उन्होंने कहा, “हम बड़े पैमाने पर अन्तरराष्ट्रीय मानवाधिकार क़ानून का उल्लंघन देख रहे हैं, आम लोगों पर सीधे हमले किए जा रहे हैं, और अन्तरराष्ट्रीय मानवीय क़ानून का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है.”“अत्याचारों का जोखिम, और असल में अत्याचार किए जाने का चलन, बहुत-बहुत अधिक है.”उन्होंने सूडान में भयंकर होती हिंसा का ज़िक्र किया और उसे एक ज्वलन्त उदाहरण बताया. दारफ़ूर युद्ध की जाँच, 1990 के समय, एक यूएन आयोग ने की थी, और वहाँ कई दशकों बाद आज भी हिंसा जारी है. “कुछ नहीं बदला है. सिविल सरकार के पतने के बाद, संकट और भी बदतर हुआ है.”सूडान: अल फ़शर में ‘अकल्पनीय क्रूरता’ पर क्षोभ, हिंसा रोकने के लिए क़दम उठाने का आग्रहसंकट को पहले से भाँपने की व्यवस्थाजनसंहार की रोकथाम और नागरिकों के संरक्षण की ज़िम्मेदारी का कार्यालय, यूएन के भीतर, पूर्व चेतावनी प्रणाली के रूप में काम करता है. यह प्रणाली, अत्याचार अपराधों का जोखिम भाँपने पर महासचिव, सुरक्षा परिषद और वृहद यूएन व्यवस्था को सावधान करती है, इसमें जनसंहार भी शामिल है.चलोका बेयानी ने बताया कि यह कार्यालय, 1948 में वजूद में आए – जनसंहार के अपराध की रोकथाम व दंड पर कन्वेंशन और जनसंहार से सम्बन्धित न्यायिक मामलों से मदद लेता है और 14 तत्वों का विश्लेषण करता है. इनमें नस्लीय और धार्मिक समूहों को निशाना बनाने वाले सशस्त्र टकराव व युद्ध, से लेकर हेट स्पीच, और क़ानून के शासन का पतन सहित अनेक तत्व शामिल होते हैं. © UNICEF/Mohammed Jamal जनसंहार क्या है?Genocide (जनसंहार) दो मुख्यतः शब्दों से मिलकर बना है – ग्रीक भाषा के genos शब्द, जिसका मतलब होता है – लोग, नस्ल या क़बीला और लातीनी भाषा के cide – जिसका अर्थ होता है हत्या.अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के अनुसार, जनसंहार में, इनमें से किसी भी गतिविधि को, किसी राष्ट्रीय, नस्लीय, जातीय या धार्मिक समूह को, आंशिक या पूर्ण रूप में मिटाने की नीयत से अंजाम देना शामिल होता है...(सन्दर्भ: जनसंहार कन्वेंशन के अनुच्छेद-II)1. किसी समूह के सदस्यों की हत्या.2. किसी समूह के सदस्यों को गम्भीर शारीरिक व मानसिक हानि पहुँचाना.3. किसी समूह पर जीवन की ऐसी परिस्थितियाँ थोपना, जिनका इरादा उस समूह के आंशिक या पूर्ण भौतिक विनाश करना हो.4. किसी समूह में बच्चों के जन्म को रोकने के इरादे से उपाय थोपना.5. किसी समूह के बच्चों को, जबरन किसी अन्य समूह में भेजना.चलोका बेयानी ने कहा कि जब इन जोखिमों में एक नियमित हिंसक चलन नज़र आता है, तो यह कार्यालय चेतावनियाँ जैसी सलाहें जारी करते हैं और यूएन अधिकारियों के साथ समन्वय करते हैं, अफ़्रीकी संघ और योरोपीय संघ जैसे क्षेत्रीय संगठनों व अन्य अन्तरराष्ट्रीय प्रणालियों के साथ निकट सम्पर्क रखा जाता है.उन्होंने कहा, “जब हमारा कार्यालय एक बार ख़तरे की घंटी बजा देता है तो उसका मतलब होता है कि ख़तरे की सीमा लांघे जाने के बहुत निकट है.”चलोका बेयानी ने ज़ोर देकर कहा उनका कार्यालय, जनसंहार का अपराध हुआ है या नहीं, यह निर्धारित करने में मदद के लिए, अन्तरराष्ट्रीय अदालतों का दरवाज़ा खटखटाता है, “हमारी भूमिका जनसंहार की परिस्थितियों बारे में निर्धारण करना नहीं, बल्कि इसकी रोकथाम करना है.”… जारी...

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement