×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:42 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
खाद्य असुरक्षित लोगों की संख्या तीन गुना बढ़ी, FAO की आपात अपील
Source: UN News: रविवार, 07 दिसम्बर 2025 00:01 AM (IST)
दुनिया भर में गम्भीर स्तर की खाद्य असुरक्षा का सामना कर रहे लोगों की संख्या, वर्ष 2016 से तीन गुना बढ़कर 30 करोड़ पर पहुँच गई है. संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) ने, बढ़ती गम्भीर खाद्य असुरक्षा का सामना करने के लिए, पहली बार एक आपात वैश्विक अपील जारी की है.
FAO
की इस अपील का उद्देश्य संकटग्रस्त स्थितियों में, खाद्य उत्पादन की सुरक्षा के लिए आपात कृषि सहायता उपलब्ध कराना है, और समुदायों की सहनक्षमता को मज़बूत करना है.दुनिया भर में, मानवीय संसाधन लगातार सीमित होते जा रहे हैं. ऐसे में, यह अपील खाद्य असुरक्षा के बढ़ते स्तरों से निपटने के लिए, अधिक समन्वित और तत्काल क़दम उठाने की एक पुकार है.यह अपील, FAO के 179वीं परिषद के दौरान की गई. FAO के महानिदेशक क्यू डोंगयू ने कहा कि खाद्य संकटों से निपटने की रूपरेखा और उनके क्रियान्वयन को मज़बूत किए जाने की ज़रूरत है.उन्होंने कहा कि दुनिया भर में, मानवीय सहायता का स्तर पहले की तुलना में बढ़ा है. इसके बावजूद, वर्ष 2016 के बाद से, गम्भीर खाद्य असुरक्षा के स्तर में तीन गुना वृद्धि हुई है. लिहाज़ा, वर्तमान मॉडल आज की वास्तविकताओं के अनुरूप कार्य नहीं कर पा रहे हैं.क्या है उद्देश्य?वैश्विक आपात और सहनशीलता अपील का लक्ष्य, वर्ष 2026 में 2.5 अरब डॉलर जुटाना है, जिससे 54 देशों और क्षेत्रों में 10 करोड़ से अधिक लोगों को सहायता दी जा सके.इसके तहत, निगरानी, पूर्वानुमान कार्रवाई और समन्वय जैसी वैश्विक सेवाओं के लिए भी धन जुटाना है, ताकि खाद्य सुरक्षा बनी रहे, जल और कृषि संसाधनों में सुधार किया जा सके और बाज़ार तक पहुँच सुनिश्चित की जा सके.FAO ने, इस वैश्विक आपात अपील के माध्यम से, सभी मानवीय और सहनशीलता-सम्बन्धी ज़रूरतों को एक एकीकृत ढाँचे में समाहित किया है, ताकि तात्कालिक आवश्यकताओं को प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सके. © WFP/Sayed Asif Mahmud साथ ही, इसका उद्देश्य भविष्य में किसी सम्भावित संकट की स्थिति में, महंगी और बार-बार होने वाली सहायता ज़रूरत को कम करना है.महानिदेशक ने कहा कि, “खाद्य उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए, किसानों को उत्पादन जारी रखने में सक्षम बनाना बेहद महत्वपूर्ण है. जब किसान उत्पादन बनाए रख पाते हैं, तो समुदाय स्थिर होते हैं और कृषि-सहनक्षमता की राह वास्तविक रूप से सम्भव हो जाती है.”एक बेहतर भविष्य की ओर...FAO की अपील में कहा गया है कि लम्बी अवधि के संकटों में, केवल अल्पकालिक सहायता से खाद्य असुरक्षा दूर नहीं हो सकती.गम्भीर खाद्य असुरक्षा का सामना करने वाले, 80 प्रतिशत लोग ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं, जो खेतीबाड़ी, पशुपालन और मत्स्य पालन पर निर्भर करते हैं.इसके बावजूद, मानवीय खाद्य क्षेत्र के लिए आवंटित वित्तीय संसाधन का, केवल 5 प्रतिशत हिस्सा ही कृषि -आजीविका के लिए ख़र्च किया जाता हैं.यह असन्तुलन, परिवारों को लगातार संकट और निर्भरता के चक्र में फँसा देता हैं. शोध बताते हैं कि कृषि सहायता में आरम्भिक स्तर परह किया गया, हर एक डॉलर का निवेश, भविष्य में 7 डॉलर तक के लाभ के रूप में लौट सकता है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
सोना खरीदने से बचने की अपील का लोगों ने किया पालन, कीमतों में गिरावट से बचा पैसा : पीएम मोदी
गहलोत का सरकार पर सवाल, दो बजट और 100 करोड़ की घोषणाओं के बावजूद नहीं हुए यूथ गेम्स
संसद भवन में पीएम मोदी से मिले डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़: आधे घंटे हुई चर्चा, प्रधानमंत्री को दिया उदयपुर आने का न्यौता
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
केएल राहुल ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ जड़ा शतक, बनाया नया रिकॉर्ड
ओएम: ऑपरेशन मोल में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
ओरी को मिला सबसे मजेदार रियलिटी चेक! फैन ने पहचाना तो सही, लेकिन कर दी जान्हवी कपूर के साथ फोटो खिंचवाने की डिमांड
अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा को बताया अपनी जिंदगी की खुशी, जन्मदिन पर लिखा प्यारा संदेश
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार
और खबरें
Features
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces