×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:44 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
श्रीलंका, थाईलैंड, इंडोनेशिया समेत कई देशों में वर्षा, बाढ़, भूस्खलन का प्रकोप
Source: UN News: रविवार, 07 दिसम्बर 2025 00:01 AM (IST)
संयुक्त राष्ट्र मानवतावादी कार्यालय (OCHA) ने अपने एक अपडेट में बताया है कि श्रीलंका, इंडोनेशिया, थाईलैंड, वियत नाम और मलेशिया समेत दक्षिण एशिया व दक्षिणपूर्व एशिया में स्थित अनेक देशों में भयावह बाढ़, वर्षा और भूस्खलन से जान-माल की भीषण हानि हुई है. इस आपदा में 1,500 लोगों की जान गई है, 1.1 करोड़ से अधिक लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है और लाखों लोग विस्थापित हुए हैं. 17 नवम्बर से दक्षिण एशिया और दक्षिणपूर्व एशियाई देशों में गहन चक्रवाती तूफ़ान, मूसलाधार वर्षा, बाढ़ और भूस्खलन का प्रकोप रहा है, जिससे आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है.संयुक्त राष्ट्र मानवीय सहायता एजेंसियाँ आपदा प्रभावित देशों में सरकारी एजेंसियों के नेतृत्व में आपात राहत अभियान को समर्थन देने में जुटी हैं. इसके तहत, भोजन, स्वास्थ्य, जल एवं साफ-सफ़ाई, चिकित्सा ज़रूरतों का आकलन करने व आवश्यकताओं को पूरा किया जा रहा है. भारी बारिश के बीच यह संकट और गहरा होने की आशंका जताई गई है.यूएन प्रवक्ता स्तेफ़ान दुजैरिक ने गुरुवार को न्यूयॉर्क में पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि हालात पर नज़र रखी जा रही है और यूएन इन देशों में सरकारी एजेंसियों के साथ सम्पर्क में है.“संयुक्त राष्ट्र फ़िलहाल जारी प्रयासों को अपना समर्थन देने के लिए तैयार है.” © UNICEF/InceptChange चक्रवाती तूफ़ान दित्वाह के दौरान श्रीलंका के अनेक हिस्सों में भूस्खलन की घटनाओं की वजह से भारी नुक़सान हुआ है. श्रीलंका28 नवम्बर को, चक्रवाती तूफ़ान ‘दित्वाह’ श्रीलंका के तटीय इलाक़ों से टकराया और अपने साथ मूसलाधार बारिश, तूफ़ानी हवाएँ, बाढ़ व भूस्खलन लेकर आया. इसे श्रीलंका के हालिया इतिहास में सबसे ख़राब बाढ़ बताया गया है.श्रीलंका में 16 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, 474 लोगों की जान गई है, दो लाख से अधिक विस्थापित हुए हैं और 356 लापता बताए गए हैं.क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य आगे बढ़ा है लेकिन बुनियादी ढाँचे को बड़े पैमाने पर नुक़सान हुआ है और बाढ़ व भूस्खलन की वजह से बिजली आपूर्ति ठप हो गई है.देश की राजधानी कोलम्बो, पुट्टालम, गमपाहा और मन्नार के अलावा त्रिंकोमाली व बट्टीकलोआ सर्वाधिक प्रभावित ज़िलों में बताए गए हैं. कैंडी, बडुला और मटाले में भूस्खलन की घटनाएँ हुई हैं.यूएन टीम ने अपने साझेदार संगठनों के साथ मिलकर भोजन, स्वच्छता सामग्री, रसोई के लिए सामान, और जल के अलावा महिलाओं के लिए ज़रूरी उत्पादों की व्यवस्था की है. © UNICEF इंडोनेशिया के वैस्ट सुमात्रा में भूस्खलन की वजह से पुल और सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त हुए हैं. इंडोनेशियाइंडोनेशिया में 22 से 25 नवम्बर के दौरान मूसलाधार बारिश की वजह से आचेह, वैस्ट सुमात्रा और नॉर्थ सुमात्रा में गम्भीर बाढ और भूस्खलन की घटनाएँ हुईं, जिनमें हज़ारों लोग विस्थापित हुए हैं.32 लाख लोग प्रभावित बताए गए हैं, 770 लोगों की जान गई है और लगभग 7.5 लाख विस्थापित हैं. सैकड़ों लोग अब भी लापता है.फ़िलहाल तलाश एवं बचाव कार्य पर ध्यान केन्द्रित किया जा रहा है और साथ ही, विस्थापित आबादी की आवश्यकताओं को पूरा करने की कोशिशें हो रही है. इसके अलावा, जिन इलाक़ों में सम्पर्क कट गया है, वहाँ उसे बहाल करने के प्रयास हो रहे हैं और सड़क व वायु मार्ग से राहत सामान पहुँचाया जा रहा है. © UNICEF थाईलैंड के एक किंडरगार्टन स्कूल में बाढ़ की वजह से नुक़सान हुआ है. थाईलैंडथाईलैंड की खाड़ी, अंडमान सागर में 17 नवम्बर के बाद से ही मॉनसून सक्रिय है, जिससे थाईलैडं के दक्षिणी इलाक़े में अत्यधिक वर्षा हुई है और अनेक इलाक़े बाढ़ की चपेट में हैं.सर्वाधिक प्रभावित सोंगख्ला को मिलाकर कुल 12 प्रान्त प्रभावित हुए हैं, जहाँ अब भी तेज़ बारिश और बाढ़ जारी है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजे जाने का अभियान चलाया जा रहा है.अब तक, 40 लाख लोग इस आपदा की चपेट में आए हैं, 185 की मौत हुई है, जबकि 2 लाख से अधिक विस्थापित हुए हैं. 350 से ज़्यादा लोग लापता हैं. © UNICEF संयुक्त राष्ट्र बाल कोष की टीम वियत नाम में एक बाढ़ प्रभावित परिवार को सहायता प्रदान कर रही है. वियत नाम, मलेशियावियत नाम में इस वर्ष चक्रवाती तूफ़ानों का मौसम अपने साथ व्यापक तबाही लेकर आया है. देश के कई प्रान्तों में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन का प्रकोप है जिनमें 20 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 150 से अधिक की जान गई है.यूएन मानवतावादी कार्यालय के अवर महासचिव टॉम फ़्लैचर ने संयुक्त राष्ट्र के केन्द्रीय आपात कार्रवाई कोष से 26 लाख डॉलर की धनराशि जारी की है ताकि सर्वाधिक प्रभावित इलाक़ों में सहायता पहुँचाईजा सके.वहीं मलेशिया में भी अनेक प्रान्तों के बाढ़ का प्रकोप है और मलेशिया सरकार इस आपदा से प्रभावित लोगों तक मदद पहुँचाने में जुटी है. वहाँ 37 हज़ार लोग विस्थापित होने के लिए मजबूर हुए हैं.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
मणिपुर में जहरीली शराब त्रासदी: मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हुई, करीब 600 लोग बीमार
सर्दियों में राजस्थान: कहीं झीलों का सुकून, कहीं रेगिस्तान की सुनहरी शाम; ये खूबसूरत जगहें बुला रही हैं आपको
फिनलैंड की खाड़ी में कार्गो जहाज पर ड्रोन हमला, चालक दल को बचाने का अभियान जारी
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
मुंबईकरों की फैन हुईं माधुरी दीक्षित, बोलीं- यहां के लोग मदद के लिए तुंरत आते हैं आगे
विजय वर्मा ने शेयर की सिक्किम ट्रिप की झलकियां, खूबसूरत वादियों की तारीफ कर जीता दिल
ओएम: ऑपरेशन मोल में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
'हनु-मान' के बाद अब आएगी 'हनुमान 2 - द राइज ऑफ वानरास', सामने आया धमाकेदार पोस्टर
और खबरें
Features
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces