-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीरिया: असद सरकार के पतन के एक साल के दौरान भी, मानवाधिकार उल्लंघन धड़ल्ले से जारी

Source: UN News: रविवार, 07 दिसम्बर 2025 00:00 AM (IST)
सीरिया: असद सरकार के पतन के एक साल के दौरान भी, मानवाधिकार उल्लंघन धड़ल्ले से जारी
सीरिया में दिसम्बर 2024 में, तत्कालीन राष्ट्रपति बशर अल असद की सरकार का पतन होने के बाद एक वर्ष के दौरान, लोगों को आनन-फ़ानन में मार दिए जाने और अन्य तरह के मानवाधिकार उल्लंघन की घटनाएँ जारी रही हैं. यूएन मानवाधिकार कार्यालय OHCHR ने, देश में हिंसा को रोके जाने और न्याय सुनिश्चित करने के लिए अधिक ठोस कार्रवाई की पुकार लगाई है. Tweet URL मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर टर्क ने, सीरिया के अन्तरिम प्रशासनिक अधिकारियों से, मानवाधिकार उल्लंघन की जड़ में निहित कारणों पर ध्यान देने की पुकार लगाई है.उन्होंने ज़ोर देकर कहा है कि देश में नई व्यवस्था को सफल तरीक़े से स्थापित करने के लिए, जवाबदेही, न्याय, शान्ति और सभी सीरियाई लोगों के लिए सुरक्षा सुनिश्चित किया जाना, बेहद आवश्यक है.संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय OHCHR के प्रवक्ता थमीन अल ख़ीतान ने, शुक्रवार को जिनीवा में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सीरिया में अन्तरिम प्रशासन ने, वैसे तो अतीत में हुए मानवाधिकार उल्लंघन के मामलों पर ध्यान देने के लिए कुछ सकारात्मक क़दम उठाए हैं, मगर ये उपाय इस दिशा में विशाल काम व ज़िम्मेदारी की शुरुआत भर हैं.सीरिया की अन्तरिम सरकार ने, दिसम्बर 2024 के बाद से, मानवधिकारों की स्थिति बेहतर बनाने के लिए जो क़दम उठाए हैं उनमें, अन्तरिम काल के दौरान न्याय व लापता व्यक्तियों के लिए आयोगों का गठन भी शामिल है.मानवाधिकार प्रवक्ता ने कहा कि इसके बावजूद सीरिया में अब भी आनन-फ़ानन में लोगों की हत्याएँ, मनमाने ढंग से हत्याएँ और अपहरण किए जाने के मामले जारी हैं. इनमें विशेष रूप से उन लोगों व समुदायों को निशाना बनाया जा रहा है जिन पर पूर्ववर्ती सरकार के साथ किसी तरह के सम्बन्ध होने के आरोप हैं.देश में पिछले एक साल के दौरान, सुरक्षा बलों और उनसे सम्बद्ध गुटों, पूर्ववर्ती सरकार से सम्बन्धित गुटों, स्थानीय हथियारबन्द गुटों और गुमनाम हथियारबन्द व्यक्तियों के हाथों, सैकड़ों लोग मारे गए हैं.इनके अलावा यौन हिंसा, लोगों को मनमाने तरीक़े से बन्दी बनाए जाने, घरों को ध्वस्त किए जाने, लोगों को जबरन उनके घरों बेदख़ल करने, और अभिव्यक्ति और सभाएँ करने की स्वतंत्रताओं पर प्रतिबन्ध लगाने के मामले भी हुए हैं.इसराइल सेनाओं के हमलेइस बीच, बीते वर्ष के दौरान सीरिया में इसराइल के हमले भी देखे गए हैं. इसराइली सेनाओं ने इस हमलों व घुसपैठ मामलों में, सीरिया के कुछ अतिरिक्त इलाक़े पर क़ब्ज़ा भी किया है.इन इसराइली हमलों के दौरान आम लोगों के हताहत होने, लोगों को गिरफ़्तार किए जाने और घरों की तलाशियाँ लिए जाने के मामले भी दर्ज किए गए हैं.यूएन मानवाधिकार प्रवक्ता ने इस तरफ़ भी ध्यान दिलाया है कि पूर्व सशस्त्र गुटों को, सीरिया के नवगठित सुरक्षा बलों में शामिल किए जाने की प्रक्रिया को बहुत जल्दबाज़ी में अंजाम दिया गया है और उनकी उपयुक्त मानवाधिकार जाँच नहीं की गई है.ये बहुत अहम है कि गम्भीर मानवाधिकार उल्लंघनों को अंजाम देने के लिए ज़िम्मेदार लोगों को, सुरक्षा बलों में जगह नहीं मिले, और भविष्य में मानवाधिकार उल्लंघनों को कड़ाई से रोका जाए.यूएन मानवाधिकार कार्यालय ने कहा कि अतीत और वर्तमान के सभी मानवाधिकार उल्लंघन मामलों की स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी जाँच होनी चाहिए और ज़िम्मेदार तत्वों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए. UN Photo/Mark Garten

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement