×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:56 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
भारत: विकलांगजन के लिए रोमांचक खेलों से निकलती हौसले की नई राह
Source: UN News: गुरुवार, 04 दिसम्बर 2025 00:00 AM (IST)
बहुत से विकलांग व्यक्तियों के लिए, रोमांचक खेलों में शिरकत करना एक दूर का सपना रहा है. रुकावटें शारीरिक कम, समाज की सोच में अधिक थीं. लेकिन अब तस्वीर बदल रही है. विकलांगजन अब पहली बार समुद्र में ग़ोता लगा रहे हैं, पहाड़ी रास्तों पर पैदल यात्राएँ कर रहे हैं, साइकिल चला रहे हैं और दौड़ में हिस्सा ले रहे हैं. वे अपनी क्षमताओं के नए रूपों को पहचान रहे हैं और आज़ादी की एक बिल्कुल नई अनुभूति का अनुभव कर रहे हैं. एक दृष्टिबाधित सॉफ़्टवेयर इंजीनियर, मोहल के लिए वह पल अविस्मरणीय बन गया, जब उन्होंने गोवा में हाल ही में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पहली बार स्कूबा डाइविंग के लिए पानी में डुबकी लगाई.उन्हें लगा जैसे पानी ने उन्हें चारों तरफ़ से अपने में समेट लिया.निर्देश दिए जाने के दौरान वह घबराई हुई थीं. नया सामान, नए संकेत और पानी के भीतर जाने का डर मन में था. लेकिन प्रशिक्षकों ने उनका हाथ थामे रखा और हर क़दम पर उन्हें भरोसा दिलाते रहे.उन्होंने बताया, “पानी के अन्दर लगा जैसे मैं समुद्री दुनिया का हिस्सा हूँ. चारों ओर से पानी की लहरें मुझे छू रही थीं. मैं सुरक्षित थी, और सच में लगा कि मैं भी सबका हिस्सा हूँ.”एक 37 वर्षीय व्यक्ति ने कहा कि उन्होंने विकलांग व्यक्तियों के लिए कई तरह के रोमांचक खेलों में हिस्सा लिया है, लेकिन पानी के अन्दर पहली बार गए. वह कहते हैं, “मुझे लगा था कि साँस लेना सबसे मुश्किल होगा. लेकिन जैसे ही नीचे गया, सारा डर ख़त्म हो गया. मन हुआ कि फिर से करूँ.” © FlyingFish Scuba School, Goa कई लोगों के लिए स्कूबा डाइविंग सच में ज़िन्दगी बदल देने वाला अनुभव बन गई.एक विकलांग महिला ने बताया कि उन्हें पानी से बहुत डर लगता था, “लेकिन इस अनुभव के बाद मेरा डर निकल गया. अब मुझे भी पानी से प्यार हो गया है.”अपनी एक बाँह खो चुके दिल्ली के दीपेन्द्र कहते हैं, “ग़ोताख़ोरी से पहले तनाव और डर से मेरा सिर भारी हो गया था. लेकिन मैंने हर निर्देश ध्यान से माना. पहली बार लगा कि जो असम्भव लगता था, वह भी सम्भव हो सकता है.”14 साल के दृष्टिबाधित प्रथमेश सिन्हा तो ग़ोताखोरी के बाद इतने उत्साहित थे कि तुरन्त पूछ बैठे कि क्या वे आगे चलकर इसका पूरा प्रशिक्षण ले सकते हैं. मुस्कराते हुए उन्होंने कहा, “मैंने नीचे तली को छुआ तो बहुत मज़ा आया.”बेंगलुरू से आई विजयलक्ष्मी ने बताया कि ग़ोताख़ोरी की विशेष पोशाक पहनते समय, शुरू में तो उन्हें घुटन सी महसूस हुई. लेकिन पानी में उतरने के बाद उनका डर दूर हो गया. “मुझे पानी के अन्दर इतना अच्छा लगा कि बाहर आने का मन ही नहीं कर रहा था. बड़ी मुश्किल से बाहर आई. अब मुझमें इतना साहस और भरोसा आ गया है कि मैं आगे भी बार-बार स्कूबा डाइविंग करना चाहूँगी.”ज़मीन पर भी टूटते बन्धनबदलाव केवल पानी में ही नहीं, ज़मीन पर भी साफ़ दिख रहा है.भारत के साइकिल मार्गों पर अब विकलांग व्यक्ति अपने साथी के साथ दोहरी साइकिलों पर तेज़ हवा और रफ़्तार का आनन्द ले रहे हैं.चलने-फिरने, देखने या सुनने में कठिनाई महसूस करने वाले यात्री, अलग-अलग क्षमताओं वाले समूहों के साथ जंगलों के रास्तों पर जाते हैं. रास्ते भर वे बातें करते हैं, अपनी कहानियाँ साझा करते हैं और एक-दूसरे से सीखते हैं.ये यात्राएँ वर्षों से बनी, बैठे रहने की आदत और निष्क्रिय जीवन को चुनौती देती हैं, आत्मविश्वास बढ़ाती हैं और विकलांग व्यक्तियों और दफ़्तरों में काम करने वाले समूहों के बीच नए रिश्ते बनाती हैं.दौड़ प्रतियोगिताओं में भी व्हीलचेयर, कृत्रिम पैर या मार्गदर्शक साथी के साथ धावक भाग लेते हैं. © UN India/Shachi Chaturvedi एक आवश्यक मुहिमइन अनुभवों के पीछे समावेशी रोमांचक गतिविधियाँ कराने वाले संगठनों, प्रशिक्षकों और स्वयंसेवकों का एक मज़बूत होता नैटवर्क है, जो वर्षों पुरानी सामाजिक बाधाओं को तोड़ने में लगा है.दृष्टिबाधित दिव्यांशु गणात्रा, Adventures Beyond Barriers Foundation (ABBF) के संस्थापक हैं. उन्होंने जीवन के दोनों पहलू देखे हैं, विकलांगता के साथ भी और बिना भी.वे कहते हैं, “सबसे बड़ी चुनौती है अदृश्यता. लोगों के रवैये की बाधाएँ, शारीरिक बाधाओं से बहुत पहले, विकलांग व्यक्तियों को रोक देती हैं. खेल में वह शक्ति है जो लोगों को जोड़ सकती है, प्रेरित कर सकती है और भेदभाव ख़त्म कर सकती है.” उनकी संस्था, पिछले 11 वर्षों से पैदल यात्राएँ, दो व्यक्तियों वाली साइकिल चलाने के कार्यक्रम, स्कूबा डाइविंग, हवा में उड़ान भरने वाली गतिविधियाँ और पर्वतारोहण जैसी यात्राएँ सभी क्षमताओं वाले समूहों के लिए सुलभ बना रही है.दिव्यांशु बताते हैं कि शुरुआत में उन्होंने सोचा था कि यह बस एक दिन का छोटा सा कार्यक्रम होगा. लेकिन देखते ही देखते यह प्रयास पूरे देश में सोच बदलने वाली लहर बन गया, और अब तो इस सबको एक दशक हो चुका है. © UN India/Shachi Chaturvedi असल बदलावभारत के गोवा प्रदेश में संयुक्त राष्ट्र की भागेदारी में आयोजित पर्पल फ़ेस्ट 2025 में समावेशी स्कूबा डाइविंग दल का नेतृत्व करते हुए, गोवा के ‘फ़्लाइंगफ़िश स्कूबा स्कूल’ के प्रशिक्षक, विकलांग व्यक्तियों को पहली बार पानी में उतार रहे थे, और यहीं सबसे प्रभावशाली कहानियाँ आकार ले रही थीं.‘फ़्लाइंगफ़िश स्कूबा स्कूल’ के संस्थापक अमिताभ गौतम इस अनुभव को यूँ बयान करते हैं, “यह अनुभव बेहद भावुक कर देने वाला था. हमने हर छोटी बात पर दिल से ध्यान दिया. उपकरण, सुरक्षा, प्रशिक्षकों का पूरा सहयोग. ताकि ग़ोताख़ोरी केवल आसान ही नहीं हो, बल्कि सचमुच आरामदायक और ख़ुश करने वाली हो.”लेकिन, उन्होंने कहा, “असली जादू तो प्रतिभागियों ने किया. उनकी हिम्मत और उत्साह ने पूरा दिन रौशन कर दिया. कई लोग ऊपर आते ही आँसू नहीं रोक पाए. कहते रहे कि यह उनके जीवन का सबसे मुक्त और आनन्द से भर देने वाला पल था. इसने हमें फिर से याद दिलाया कि रोमांच सीमाओं के बारे में नहीं, भीतर के जोश व हौसले से जुड़ा होता है.” © UN India/Shachi Chaturvedi समानता व पहुँचइस वर्ष विकलांग व्यक्तियों के अन्तरराष्ट्रीय दिवस की थीम है - सामाजिक प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए विकलांगजन-समावेशी समाजों का निर्माण (Fostering disability-inclusive societies for advancing social progress). रोमांचक खेल इस थीम से पूरा तालमेल रखते हैं, और विकलांग व्यक्तियों के लिए समावेशन का आसान साधन बन सकते हैं.भारत स्थित
WHO
कार्यालय में विकलांगजन समावेशन, पुनर्वास एवं सहायक प्रौद्योगिकी के लिए राष्ट्रीय अधिकारी डॉक्टर बी मोहम्मद अशील कहते हैं, “जब विकलांग व्यक्ति पहाड़ चढ़ते हैं, पानी में ग़ोता लगाते हैं, या किसी पगडंडी पर आगे बढ़ते हैं, तो वह केवल एक शारीरिक उपलब्धि नहीं होती, एक स्पष्ट सन्देश होता है कि समाज की सीमाएँ उपेक्षा करने से नहीं, समावेशन से बदलती हैं.”डॉक्टर बी मोहम्मद अशील कहते हैं, “रोमांचक खेल विकलांगता को नहीं देखते - वे साहस को देखते हैं. खेल को सभी के लिए सुलभ बनाकर हम समावेशन को कृपा नहीं, अधिकार बनाते हैं - और यही वास्तव में समावेशी समाजों की नींव है.” © UN India/Shachi Chaturvedi
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
फिनलैंड की खाड़ी में कार्गो जहाज पर ड्रोन हमला, चालक दल को बचाने का अभियान जारी
पंजाब में पराली प्रबंधन मशीनों में बड़े घोटाले का आरोप, एचएस फुल्का ने सीबीआई जांच की मांग
एसआईआर ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल न होने वाले मतदाता फॉर्म-6 के जरिए आवेदन कर सकते हैं: ईसीआई
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
21 नवंबर पंचांग: शनिवार को द्वादशी तिथि; सिद्धि योग में करें ये शुभ काम, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
रवि किशन जुड़े विंडोज़ प्रोडक्शन और निर्माता रघुवेन्द्र सिंह की अनटाइटल्ड फ़िल्म से, नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी करेंगे निर्देशन
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
अंकिता को लेकर मां के रिएक्शन पर बोले विक्की जैन, कहा- लोगों ने उन्हें विलेन बना दिया था
ओरी को मिला सबसे मजेदार रियलिटी चेक! फैन ने पहचाना तो सही, लेकिन कर दी जान्हवी कपूर के साथ फोटो खिंचवाने की डिमांड
और खबरें
Features
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces