×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 3:46 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
HIV के साथ निराशा से निकलकर हौसले का सफ़र, पूजा मिश्रा
Source: UN News: बुधवार, 03 दिसम्बर 2025 00:01 AM (IST)
भारत में एचआईवी की चुनौती अब भी बहुत बड़ी है. एचआईवी के साथ जी रहे लोगों की संख्या का लगभग 26 लाख के बताई जाती है. इनमें 15 वर्ष से अधिक उम्र की लगभग 11 लाख महिलाएँ भी हैं. पूजा मिश्रा भी एचआईवी के साथ जी रही एक महिला हैं, जिनकी यात्रा पीड़ा और निराशा के साथ शुरू हुई थी, लेकिन आज उसी रास्ते ने, उन्हें उम्मीद की डोर थामने और समुदायों को प्रेरित करने तक पहुँचा दिया है. भारत में बिहार प्रदश की राजधानी पटना की निवासी पूजा मिश्रा का आयु केवल पन्द्रह साल थी जब उनका विवाह करा दिया गया था. शादी के दो साल बाद, 17 साल की छोटी सी उम्र में उन्हें मालूम हुआ कि उन्हें एचआईवी का संक्रमण हो गया है.पूजा मिश्रा कहती हैं, “यह वो उम्र थी जब मेरे सपने बिलकुल अलग थे - अपने पापा की तरह, मैं भी रक्षा क्षेत्र (defence) में जाने की तैयारी कर रही थी. लेकिन अचानक ज़िन्दगी ने मेरे सामने एक ऐसा सच रख दिया जिसकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी.”वो बताती हैं, “पहले दो साल बेहद भारी थे. मेरी मानसिक स्थिति लगातार बिगड़ रही थी, मेरी एंटी-रेट्रोवायरल थेरेपी (ART) भी समय पर शुरू नहीं हुई, और उपचार मिले बिना, मेरा शरीर और मन दोनों कमज़ोर होते गए. मुझे समझ में नहीं आ रहा था कि मेरा भविष्य क्या है, क्या मैं सामान्य जीवन जी पाऊँगी? बल्कि क्या मैं जीवित भी बचूँगी या नहीं.”पूजा बताती हैं कि उस समय उनके जैसे युवाओं के लिए कोई सहायता प्रणाली नहीं थी. “मैं बस चाहती थी कि कोई मेरी जैसी उम्र की लड़की आकर मेरे सवालों के जवाब दे, लेकिन उस समय इस तरह की सुविधा मौजूद ही नहीं थी.फिर एक दिन पूजा, अपने समुदाय के कुछ सदस्यों से मिली. उन्होंने उनके सवालों को सुना, जवाब दिए, और सबसे ज़रूरी उन्हें भरोसा दिलाया कि वो फिर से खड़ी हो सकती हूँ.उन्होंने समझाया कि HIV का मतलब ‘जिन्दगी का अन्त’ नहीं होता. एचआई से संक्रमित व्यक्ति वो सब-कुछ कर सकते हैं, जो वो चाहते हैं. “तो वहाँ मुझे हौसला मिला कि हाँ, हम कर सकते हैं.”परिवार ने भी मज़बूती से उनका साथ दिया. “वो शायद अपने-आपको दोषी मानते थे कि उन्होंने मेरी शादी जल्दी करा दी, इसलिए ऐसा हुआ. बिना एक भी दिन भूले, मेरी दवाइयाँ, मेरा इलाज और मेरी हिम्मत - सबका ध्यान रखा.”इसी दौरान पूजा ने, अपना ध्यान बँटाने के लिए कामकाज करने का फ़ैसला किया और एक नर्सिंग होम में काम करने लगीं. पहला महीना ठीक गया, पर जैसे ही उन्होंने अपनी स्थिति के बारे में वहाँ जानकारी दी, 15 दिन के अन्दर वो रोज़गार छोड़ने के लिए मजबूर हो गईं. “लोगों का व्यवहार मेरे साथ ऐसे था जैसे मैंने कोई अपराध कर दिया हो.” © UN India/Blassy Boben यही वह मोड़ था जब पूजा ने ठाना कि वो इस डर और भेदभाव को तोड़कर ही रहेंगी.ART केन्द्र के डॉक्टर और कई सामुदायिक नेताओं ने उनका हाथ पकड़कर उन्हें इस अन्धेरे से बाहर लाने में मदद की. “सकारात्मक परामर्श, समर्थन और लगातार मार्गदर्शन ने मुझे धीरे-धीरे मज़बूत किया.”फिर मैंने अपना दायरा बढ़ाना शुरू किया - पहले ज़िला स्तर पर, फिर प्रान्त स्तर पर. अन्ततः उन्हें झारखंड प्रदेश एड्स नियंत्रण सोसाइटी में काम करने का अवसर मिला.यहाँ उन्हें उनका उद्देश्य मिल गया - युवजन को वह जागरूकता और सहारा देना, जो मुझे मेरी उम्र में नहीं मिला था.”इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर युवा समन्वयक के रूप में काम शुरू किया. वो गर्व से बताती हैं, “आज हमारे पास पूरे भारत में 1800 से ज़्यादा युवा जुड़े हुए हैं - ऑनलाइन, ऑफ़लाइन, दोनों तरह से.""हम ऐसे युवाओं को जोड़ते हैं जो शायद कभी ICTC (Integrated Counselling and Testing Centre) तक नहीं पहुँच पाते. हम ग्राइंडर, टिंडर जैसे डेटिंग ऐप्स और सोशल मीडिया के ज़रिए युवाओं को जोड़कर उनका परीक्षण, परामर्श, ART दवाएँ व समय पर इलाज सुनिश्चित करते हैं.”जागरूकता व समर्थन के लिए पूजा, “Youth Speak Now” नामक अपना यू-ट्यूब चैनल भी चलाती हैं, जिसके 8 हज़ार 583 प्रशंसक हैं. “जब हम लाइव कार्यक्रम करते हैं और 400–500 लोग एक साथ जुड़कर अपने डर और सवाल साझा करते हैं, तब महसूस होता है कि यह काम कितना ज़रूरी है. कई युवा बताते हैं - “दीदी, आपके कारण मैं बच गया, मैंने समय पर टैस्ट करवाया.” यही वह सुकून है जो मुझे आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है.उनका कहना है कि
UNAIDS
की मदद से उनके युवा आन्दोलन को दिशा, तकनीकी मार्गदर्शन और आत्मविश्वास मिला है. “जब कोई आपकी बात को ध्यान से सुनते हैं, तो एक अलग ही तरह का भरोसा पैदा होता है. मैं वह भरोसा युवाओं तक पहुँचाने का मिशन बना चुकी हूँ.” © UN India/Blassy Boben विशाल चुनौतियाँसबसे बड़ी चुनौती थी – आत्म ग्लानि (self-stigma). “जब आपको ख़ुद ही अपने-आप पर विश्वास नहीं हो, तब दुनिया का कोई भी समर्थन कम पड़ जाता है.” इसके अलावा समाजिक भेदभाव, कलंक, ताने - इन सबसे उनके मानसिक स्वास्थ्य पर कड़ा असर पड़ा.वो बताती हैं, “एक डॉक्टर ने जिस तरह के शब्द मेरे लिए इस्तेमाल किए, वह मैं आज दोहरा भी नहीं सकती.” एचआईवी का नाम सुनते ही उनका पहला सवाल यही था कि क्या वो एक सैक्स-वर्कर हैं.लेकिन उन क्षणों ने मुझे तोड़ने के बजाय एक बात सिखाई - हमें अपनी कहानी ख़ुद लिखनी पड़ेगी. © Pooja Mishra वर्तमान एवं भविष्य“आज मैं जहाँ खड़ी हूँ, अपने समुदाय की मदद की बदौलत खड़ी हूँ. जहाँ मैं कभी सोचती थी - “अब जीवन में कुछ नहीं बचा” वहीं आज मुझे युवाओं को मुस्कुराते हुए देखकर लगता है कि ज़िन्दगी का असली मक़सद यही है.”मेरा जीवन अब मेरे समुदाय का है, ख़ासतौर पर उन युवाओं का, जो निराश हो गए हैं, जो डरे हुए हैं, जिन्हें अपने भविष्य की चिन्ता है. मैं चाहती हूँ कि मैं हर उस युवा तक पहुँच सकूँ जिसके मन में वही सवाल उठते हैं जो कभी मेरे मन में उठते थे.”विश्व एड्स दिवस के लिए सन्देशपूजा, एचआईवी के साथ जी रहे लोगों के लिए, विश्व एड्स दिवस पर, एक ही सन्देश देती हैं, “अपनी पहचान मत छिपाइए. अगर दुनिया से नहीं बोल पा रहे, तो मत बोलिए - पर अपने एचआईवी समुदाय से ज़रूर जुड़िए.”उनका मंत्र है, “अकेले मत रहिए. डरकर मत रहिए. और सबसे ज़रूरी - अपनी दवाई कभी मत छोड़िए.”
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
मणिपुर में जहरीली शराब त्रासदी: मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हुई, करीब 600 लोग बीमार
सोना खरीदने से बचने की अपील का लोगों ने किया पालन, कीमतों में गिरावट से बचा पैसा : पीएम मोदी
अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच ईरान के राष्ट्रपति का दावा, नहीं रुका व्यापार और उत्पादन
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार
ओरी को मिला सबसे मजेदार रियलिटी चेक! फैन ने पहचाना तो सही, लेकिन कर दी जान्हवी कपूर के साथ फोटो खिंचवाने की डिमांड
'ढिंढोरा 2' में स्पेशल अपीयरेंस पर हेली दारूवाला ने लुटाया प्यार, भुवन बाम को बताया बेहतरीन इंसान
ओएम: ऑपरेशन मोल में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
देवउठनी एकादशी पर इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
और खबरें
Features
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces