ग़ाज़ा: सर्दियाँ और बाढ़ गहराए, यूएन एजेंसियों के मदद प्रयास भी तेज़
Source: UN News: बुधवार, 03 दिसम्बर 2025 00:01 AM (IST)
इसराइल द्वारा क़ाबिज़ फ़लस्तीनी क्षेत्र ग़ाज़ा पट्टी में जारी भीषण सर्दी व भारी वर्षा, विस्थापित फ़लस्तीनी लोगों को लगातार तकलीफ़ें दे रही है. ऐसे में यूएन सहायता एजेंसियों ने प्रभावित फ़लस्तीनी लोगों के लिए अपने सहायता प्रयास तेज़ किए हैं.
यूएन एजेंसियाँ ऐसे हालात में परिवारों को ज़रूरी चीज़ें मुहैया कराने में सक्रिय हैं. 1 से 27 नवम्बर के दौरान, 2 लाख 30 हज़ार परिवारों को महीने भर काम आने वाले खाद्य पार्सल मुहैया कराए गए हैं. ये कुल आबादी लगभऊग 10 लाख 15 हज़ार होगी.ये चीज़ें, उत्तरी ग़ाज़ा सहित अनेक इलाक़ों में बनाए गए 59 वितरण केन्द्रों के ज़रिए, ज़रूरतमन्द लोगों तक पहुँचाई गईं.साथ ही, 8 हज़ार 800 कम्बल और 300 से अधिक तम्बू भी उपलब्ध कराए गए.बाढ़ जारी रहने को प्रमुख जोखिम बताया गया है. विस्थापित लोगों को आश्रय मुहैया कराने के लिए बनाए गए 41 स्थलों में, बाढ़ का पानी भरने से रोकने के लिए, रेत के बोरे लगाए गए हैं.बीते सप्ताह शुक्रवार को, संयुक्त राष्ट्र के तालमेल के साथ, मानवीय सहायता सामग्री ग़ाज़ा में दाख़िल हुई जिसमें गरिमा किटें, माहवारी स्वास्थ्य से जुड़ी चीज़ें, चिकित्सा सामग्री और अन्य चीज़ें शामिल थीं.अलबत्ता, ध्वस्त सड़कें और परिवहन साधनों की सीमित उपलब्धता के कारण, विशेष रूप में उत्तरी इलाक़ों में सहायता सामग्री पहुँचाना कठिन साबित हो रहा है.
UN News
हालात भीषणयूएन एजेंसियों व साझीदारों का कहना है कि लैंगिक भेदभाव पर आधारित हिंसा से निपटने के लिए सक्रिय सेवाओं ने पिछले सप्ताह केवल एक ही दिन में , 671 महिलाओं व लड़कियों तक पहुँच बनाकर नए तम्बू मुहैया कराए. इन तम्बुओं की बदौलत, महिलाओं को, बाढ़ से हुई तबाही के बाद, फिर से सुरक्षित स्थान मिलने में आसानी होगी.यूएन प्रवक्ता स्तेफ़ान दुजैरिक ने, सोमवार को न्यूयॉर्क में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सहायता अभियान जारी रहने के दौरान, ये भी वास्तविकता है कि मानवीय परिस्थितियाँ बहुत भीषण बनी हुई हैं.प्रवक्ता के अनुसार, स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में मदद कर रही यूएन साझीदार एजेंसियों ने बताया है कि उन्होंने अभी तक 234 स्वास्थ्य सेवा केन्द्रों को बहाल किया है. युद्धविराम लागू होने से पहले ये संख्या 197 थी.यूएन प्रवक्ता ने बताया कि अलबत्ता, शिक्षण गतिविधियों के लिए उपयोगी कुछ सामग्री सप्ताहान्त के दौरान दाख़िल हुई है मगर बच्चों की स्कूली शिक्षा में काम आने वाली ज़रूरी चीज़ें, अब भी ग़ाज़ा में पहुँचने की अनुमति नहीं मिल रही है जिसे कारण मानवीय सहायता के प्रयास बाधित हो रहे हैं.ग़ाज़ा में मानवीय सहायता कार्रवाई के लिए दान देंउधर, क़ाबिज़ फ़लस्तीनी क्षेत्र के लिए, मानवीय समन्वयक रमीज़ अलअकबरोव ने, ग़ाज़ा में एक तथ्य खोजी मिशन पूरा किया है, और निर्बाध मानवीय सहायता मुहैया कराए जाने की बहुत सख़्त ज़रूरत पर ज़ोर दिया है.कड़ाके की सर्दियों और वर्षा व बाढ़ जारी रहने के हालात में, लोगों के पास सुरक्षित रहने के स्थानों की बहुत भारी कमी है. लगभग 15 लाख लोगों को आपात स्तर पर मदद की आवश्यकता है.दूसरी तरफ़, यूएन व साझीदार एजेंसियों ने नाज़ुक युद्धविराम लागू रहने के दौरान लगभग 1 लाख 23 हज़ार परिवारों को नक़दी सहायता मुहैया कराई है.युद्धविराम के 60 दिनों के दौरान यह लक्ष्य, 1 लाख 20 हज़ार परिवार था, इसका मतलब है कि लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल कर लिया गया है.