Advertisement
कॉप30: जलवायु वित्त में वृद्धि, जीवाश्म ईंधन से हटने की योजना के संकल्प

चुनौतियों में भी दुनिया एकजुटयूएन के जलवायु प्रमुख साइमन स्टील ने समापन के दौरान, कॉप30 में हुए कई बड़े लाभों का ज़िक्र किया: पेरिस समझौते के कार्यान्वयन को तेज़ करने के लिए नई रणनीतियाँ, अनुकूलन वित्त में तीन गुना वृद्धि का प्रयास, और न्यायपूर्ण ऊर्जा परिवर्तन की ओर प्रतिबद्धताएँ.उन्होंने कहा, भले ही दुनिया “उथल-पुथल भरे भू-राजनैतिक हालात” से घिरी थी, जहाँ ध्रुवीकरण और जलवायु बदलाव से इनकार था, इसके बावजूद 194 देश एकजुट रहे और “ग्रह को रहने योग्य बनाए रखने के लिए, मानवता की लड़ाई जारी रखते हुए, 1.5 डिग्री सेल्सियस पर सीमित रहने का संकल्प लिया.“कॉप30 के मुख्य परिणामों में Mutirão Text शामिल है. यह एक निर्णायक समझौता है, जो उत्सर्जन कटौती, वित्त, और व्यापार बाधाएँ जैसे कई विवादास्पद वार्ता क्षेत्रों को, एक ही सहमति आधारित समझौते में जोड़ता है. इसके साथ ही, 17 अन्य निर्णय भी अपनाए गए.अन्तिम दस्तावेज़ में कहा गया है कि कम उत्सर्जन और जलवायु-सहिष्णु विकास की ओर, वैश्विक बदलाव की दिशा “अपरिवर्तनीय और भविष्य की प्रवृत्ति” है. इसमें दोहराया गया है कि "पेरिस समझौता अपना असर दिखा रहा है" और इसे "और आगे व तेज़ी से” बढ़ाने की ज़रूरत है, जिससे बहुपक्षीय जलवायु सहयोग की भूमिका मज़बूत हो सके.एक ठोस कार्रवाई एजेंडा कॉप30 के अध्यक्ष ब्राज़ील ने बल दिया कि कॉप30 की सफलता केवल समझौतों तक सीमित नहीं है, बल्कि कार्रवाई एजेंडा के तहत उठाए गई स्वैच्छिक प्रतिबद्धताओं की यह लहर भी अहम है.इनमें शामिल हैं:सदाबहार उष्णकटिबन्धीय वन निधि: इसने 5.5 अरब डॉलर जुटाए हैं और अब इसमें 53 देश भाग ले रहे हैं, कम से कम 20 प्रतिशत संसाधन सीधे आदिवासी और स्थानीय समुदायों तक पहुँचाए जाएँगे.बेलम स्वास्थ्य कार्य योजना: यह पहली वैश्विक पहल है, जो जलवायु से जुड़े स्वास्थ्य ख़तरों को लक्षित करती है, और इसे 35 धर्मार्थ संस्थाओं से जुटाए गए 30 करोड़ डॉलर के साथ शुरू किया गया है.UNEZA गठबन्धन: सार्वजनिक उपयोगिता कम्पनियों ने नवीकरणीय ऊर्जा के लिए सालाना 66 अरब डॉलर और ऊर्जा वितरण तथा भंडारण के लिए 82 अरब डॉलर देने का वादा दिया.नगर, क्षेत्र और कम्पनियाँ: 25 हज़ार इमारतों में फैले एक गठबन्धन ने, वर्ष 2024 में साढ़े 8 लाख टन से अधिक कार्बनडाइ ऑक्साइ़ड कम करने की रिपोर्ट दी.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


