Advertisement
नाइजीरिया में सैकड़ों विद्यार्थियों का स्कूल परिसर से अपहरण

संघ के अध्यक्ष ने बताया कि अग़वा करते समय, हथियारबन्द हमलावरों की गिरफ़्त से भागने की कोशिश कर रहे 80 से अधिक छात्रों को पकड़ लिया गया. इन छात्रों में लड़के और लड़कियाँ दोनों शामिल हैं, जिनकी उम्र 10 से 18 वर्ष के बीच है.अपहरण की दूसरी बड़ी घटनाइस घटना में अपहृत छात्र-छात्राओं और शिक्षकों संख्या, वर्ष 2014 की चिबोक घटना में अग़वा हुई 276 लड़कियों से भी अधिक है. इस हालिया घटना से पहले, इस सप्ताह की शुरुआत में केबीबी प्रान्त के एक स्कूल से, 25 छात्रों के अग़वा होने की ख़बर आई थी.फ़िलहाल, किसी भी समूह ने इस सामूहिक अपहरण की ज़िम्मेदारी नहीं ली है.वहीं, अधिकारियों ने छात्रों और अपहरणकर्ताओं को ढूँढने के लिए सुरक्षा बल तैनात कर दिए हैं.ख़बरों के अनुसार, निजेर में सभी स्कूल, अगले आदेश तक बन्द कर दिए गए हैं.जवाबदेही तय होयूएन उप प्रमुख आमिना मोहम्मद ने सोशल मीडिया पर कहा कि स्कूलों को “शिक्षा का सुरक्षित स्थान होना चाहिए, निशाना नहीं…हमें स्कूलों की सुरक्षा करनी होगी और अपराधियों को जवाबदेह ठहराना होगा.”आमिना मोहम्मद, अतीत में नाइजीरिया की पर्यावरण मंत्री रह चुकी हैं.देश में संयुक्त राष्ट्र के वरिष्ठ अधिकारी मोहम्मद फ़ॉल ने कहा है कि केबीबी में हाल की अपहरण घटनाओं के कुछ ही दिनों बाद, इस नई घटना ने सभी को दुखी कर दिया है.उन्होंने पीड़ित छात्रों, शिक्षकों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास करने की बात कही.उन्होंने बल दिया कि “सुरक्षित स्कूल सिद्धान्त” को पूरी तरह लागू करने का समय आ गया है, जो 2015 में ओस्लो में शुरू हुआ था. इस सिद्धान्त को नाइजीरिया ने अपनाया था.संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) के मुताबिक़, वे सरकार, नागरिक समाज और समुदायों के साथ मिलकर बाल संरक्षण प्रणाली को मज़बूत करने का काम जारी रखे हुए है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसी भी बच्चे को, शिक्षा प्राप्त करते समय ख़तरे की स्थिति का सामना नहीं करना पड़े.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


