Advertisement
विशाल कम्पनियों व टैक्नॉलॉजी के उभार से, मानवाधिकारों के लिए उपजती चुनौतियाँ

मगर, पर्याप्त सुरक्षा उपायों के अभाव में, जनरेटिव कृत्रिम बुद्धिमता (GenAI) जैसे टैक्नॉलॉजी का ग़लत इस्तेमाल होने की आशंका बढ़ जाती है, जिसकी मदद से टैक्स्ट, तस्वीरें, संगीत और कम्प्यूटर कोड जैसी सामग्री बनाई जा सकती है.OHCHR प्रमुख ने कहा कि जब शक्तिशाली टैक्नॉलॉजी कम्पनियाँ, जनरेटिव एआई जैसी नए प्रौद्योगिकी को पेश करती हैं, तो उसकी पहली चोट मानवाधिकारों पर हो सकती है.“जनरेटिव एआई में अपार सम्भावनाएँ हैं, लेकिन शुद्ध रूप से राजनैतिक व आर्थिक लाभ के लिए उसका दुरुपयोग, लोगों को भटका सकता है, तथ्यों को तोड़मरोड़ सकता है या सोच को प्रभावित कर सकता है.”इसके मद्देनज़र, उन्होंने नवाचार के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए आवश्यक नियमों, सुरक्षा उपायों व स्वतंत्र निरीक्षण की अहमियत पर बल दिया.कामगारों के शोषण पर चिन्ताउच्चायुक्त टर्क ने कहा कि अर्थव्यवस्था के अनेक क्षेत्रों में कामगारों को संघर्ष का सामना करना पड़ रहा है, विशेष रूप से अनौपचारिक क्षेत्र में जहाँ प्रवासी कामगारों, महिलाओं व लोगों को सर्वाधिक शोषण होता है.उन्होंने कहा कि कुछ सरकारों ने ऐसे क़ानूनों को वापिस ले लिया है, जिनमें कम्पनियों को अपने कामकाज में मानवाधिकारों का सम्मान करने पर ज़ोर दिया गया था. उन्होंने इसे एक चिन्ताजनक रुझान क़रार देते हुए देशों से इसे रोकने का आग्रह किया.उच्चायुक्त टर्क ने सचेत किया कि कॉरपोरेट जगत में व्याप्त दुर्व्यवहार पर जानकारी जुटा रहे मानवाधिकार कार्यकर्ताओं पर हमले अस्वीकार्य हैं और उन्हें तत्काल रोका जाना होगा.हैल्पडेस्क पहलयूएन उच्चायुक्त ने सरकारों, कम्पनियों व नागरिक समाज को समर्थन देने के इरादे से एक नई हैल्पडेस्क को स्थापित किए जाने की घोषणा की है, जिसका दायित्व व्यवसाय व मानवाधिकारों के मुद्दे पर यूएन समर्थित सिद्धान्तों को लागू करना होगा.वोल्कर टर्क ने व्यवसाय व मानवाधिकारों के विषय पर क़ानूनी रूप से बाध्यकारी एक समझौते पर जारी वार्ता के लिए भी अपना समर्थ व्यक्त किया.उन्होंने कहा कि यह मानवाधिकार प्रणाली के लिए एक असाधारण रूप से कठिन समय है और उनके कार्यालय को और अधिक मात्रा में संसाधनों व समर्थन की आवश्यकता है.उच्चायुक्त टर्क ने मानवाधिकारों के लिए एक वैश्विक गठबन्धन स्थापित किए जाने का सुझाव दिया, ताकि सार्वजनिक जीवन के केन्द्र में मानवाधिकारों को रखा जा सके.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


