×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 3:46 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
भारत: जलवायु कार्रवाई को दिशा देता ज़मीनी नेतृत्व
Source: UN News: मंगलवार, 25 नवम्बर 2025 00:01 AM (IST)
भारत के शहरों और तटीय इलाक़ों में, जिन लोगों पर जलवायु संकट का सबसे ज़्यादा असर पड़ता है - कचरा बीनने वाले मज़दूर, किसान महिलाएँ और आदिवासी मछुआरे - अब वही बदलाव की सबसे मज़बूत आवाज़ बन रहे हैं. नेतृत्व सिर्फ़ पद और ओहदों से नहीं पहचान में आता, वह तो उन दैनिक छोटे–छोटे कामों में दिखता है जो चुपचाप समुदायों में बदलाव लाते रहते हैं. भारत में यह नेतृत्व नज़र आता है उन कचरा मज़दूरों में जो शहरों को साफ रखते हैं, उन युवतियों में जो तटीय पारिस्थितिक तंत्रों में फिर से जान फूँक रही हैं, और उन आदिवासी मछुआरों में जो समुद्र व नदियों की देखभाल करते हैं. उनका काम बताता है कि जलवायु कार्रवाई ऊपर से नहीं आती बल्कि ज़मीन से उगती है - उन लोगों के हाथों से, जो अपने पर्यावरण को सबसे अच्छी तरह जानते हैं, क्योंकि उनका जीवन उसी पर टिका होता है.नीचे तीन कहानियाँ दी गई हैं, जो इस बात की प्रमाण हैं कि जब स्थानीय नेतृत्व को मंच मिलता है, तो जलवायु कार्रवाई नीतियों से निकलकर लोगों की ज़िन्दगी में उतरती है.कचरे से क़ीमत तक नोएडा की घनी आबादी वाली बहलोलपुर बस्ती में कुसुम और उनके पति सहदेव, पिछले 25 साल से हाथों से प्लास्टिक कचरा छाँटकर अपना गुज़ारा कर रहे हैं. शहर की सफ़ाई और री-सायकलिंग की व्यवस्था में उनका योगदान अहम है, लेकिन अक्सर नज़र नहीं आता.सहदेव कहते हैं, “हम प्लास्टिक कचरा इकट्ठा करते हैं, उसे छाँटते हैं और बेचते हैं. इसी तरह हमने अपनी गुज़र-बसर की है.”फिर एक सुबह सहदेव घायल हो गए और काम रुक गया. बिना बीमा और बिना बचत के, पूरा परिवार मुश्किल में आ गया. कुसुम याद करती हैं, “हमने कभी नहीं सोचा था कि स्वास्थ्य बीमा हमारे जैसे लोगों के लिए भी होता है.”उनकी ज़िन्दगी तब बदली जब यूएनडीपी इंडिया की उत्थान परियोजना की साझीदार संस्था, शक्ति फ़ाउंडेशन की एक सामुदायिक कार्यकर्ता उनके घर पहुँची.उत्थान परियोजना, सफ़ाई मित्रों को आयुष्मान भारत जैसी स्वास्थ्य योजनाओं और NAMASTE जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ती है. कुसुम व सहदेव दोनों को, दस्तावेज़ तैयार कराने और लगातार निगरानी (follow-up) की मदद से, स्वास्थ्य बीमा व पेंशन के लाभ मिल गए. इलाज के समय आयुष्मान भारत कार्ड की वजह से उनका लगभग 80 हज़ार रुपए का चिकित्सा ख़र्च बच गया.साल 2021 में शुरू हुई यह परियोजना अब 30 से ज़्यादा शहरों में 27 हज़ार से अधिक सफ़ाई मित्रों को स्वास्थ्य सेवाओं, वित्तीय सुरक्षा, कौशल प्रशिक्षण एवं सामुदायिक नैटवर्क से जोड़ चुका है.आज कुसुम अपनी बस्ती की अन्य महिलाओं को सरकारी योजनाओं में नामांकन कराने में मदद करती हैं. वह अब समुदाय की एक भरोसेमन्द मार्गदर्शक बन गई हैं. © UNDP India तट पर लौटती उम्मीद ओडिशा के पूर्वी तट पर बढ़ता समुद्री स्तर, तेज़ तूफ़ान और मिट्टी में बढ़ता खारापन, खेती और मछली पकड़ने जैसी परमपरागत आजीविकाओं को असुरक्षित बना रहे हैं. इसी चुनौती के बीच पुरी ज़िले की बाबिना कंडी, ECRICC परियोजना के तहत प्रशिक्षित एक जलवायु चैम्पियन के रूप में, अपने समुदाय में बदलाव की अगुवाई कर रही हैं.बाबिना हमेशा से अपने समुदाय के लिए कुछ करना चाहती थीं. जलवायु चैम्पियन बनने से उन्हें नेतृत्व का मंच भी मिला और आय का नया साधन भी. हरित जलवायु कोष, पर्यावरण मंत्रालय, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र सरकारों के सहयोग और यूएनडीपी के तकनीकी समर्थन से चल रही ECRICC परियोजना, तटीय सहनसक्षमता बढ़ाने, पारिस्थितिक तंत्र बहाल करने और जलवायु-अनुकूल आजीविकाएँ विकसित करने पर काम करती है.ओडिशा में 304 जलवायु चैम्पियन हैं, जिनमें ज़्यादातर महिलाएँ हैं. वे मिलकर लगभग दस लाख लोगों को टिकाऊ तरीक़े अपनाने में मदद कर रहे हैं.बाबिना ने, SWAD और यूएनडीपी के सहयोग से, 200 से ज़्यादा किसानों को कम पानी और कम उत्सर्जन वाली (System of Rice Intensification (SRI) धान तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित किया है. उन्होंने महिलाओं के लिए मड-क्रैब पालन के नए समूह बनवाए हैं. इसके साथ ही वह मैन्ग्रोव बहाली अभियानों, स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रमों और तटीय सफ़ाई गतिविधियों का भी नेतृत्व करती हैं.बाबिना गर्व से कहती हैं, “शुरुआत में लोगों को शक था कि मैं तकनीकी विषयों पर बोल पाऊँगी. अब लोग मेरी बात सुनते हैं और मुझे सम्मान देते हैं. मुझे एक नई पहचान मिली है – और मैं अपने लोगों के लिए काम कर रही हूँ.” © UNDP India मैन्ग्रोव के संरक्षक महाराष्ट्र के पश्चिमी तट पर रहने वाला महादेव कोली समुदाय, पीढ़ियों से समुद्र से जुड़ी आजीविकाओं पर निर्भर है. लेकिन उरण क्रीक के आसपास, जहाँ बंदरगाह और औद्योगिक गतिविधियाँ बढ़ी हैं, जहाज़ों की आवाजाही, रासायनिक बहाव और मडफ़्लैट्स के ख़त्म होने से, मैन्ग्रोव को गम्भीर नुक़सान पहुँचा है व मछलियों की संख्या कम हो गई है.इन ख़तरों को देखते हुए, हनुमान कोलीवाड़ा गाँव के सरपंच परमानंद कोली ने ग्राम सभा बैठकों के ज़रिए समुदाय को पर्यावरणीय जोखिमों और साझा ज़िम्मेदारी पर बात करने के लिए एकजुट करना शुरू किया. ECRICC परियोजना, महाराष्ट्र वन विभाग के मैन्ग्रोव केन्द्र और यूएनडीपी इंडिया के तकनीकी मार्गदर्शन से उन्होंने एक मैन्ग्रोव सह-प्रबंधन समिति बनाई.यह समिति संरक्षण के साथ-साथ जलवायु-अनुकूल आजीविकाओं पर भी काम करती है, और ख़ासतौर पर महिलाओं के नेतृत्व को मज़बूत बनाने पर ध्यान देती है. उद्यम विकास और मछली प्रसंस्करण के प्रशिक्षण के बाद, महिलाओं ने छोटे-छोटे व्यवसाय शुरू किए हैं.केवल एक साल में 35 महिलाओं वाले पाँच स्वयं सहायता समूह पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं, और तीन और समूह शुरुआत करने की तैयारी में हैं. आस-पास के गाँव भी अब इसी मॉडल को अपनाने लगे हैं.परमानंद अक्सर कहते हैं, “मैन्ग्रोव बचेंगे तो मछलियाँ बचेंगी. और मछलियाँ बचेंगी तो मछुआरे बचेंगे.”उनका नेतृत्व पारम्परिक ज्ञान, सामुदायिक भागेदारी और पर्यावरण संरक्षण – इन तीनों को साथ लाता है.स्थानीय साहस से वैश्विक जलवायु दृष्टि तकजब दुनिया COP30 की ओर देख रही है, कुसुम, बाबिना और परमानंद की ये कहानियाँ याद दिलाती हैं कि जलवायु कार्रवाई की शुरुआत किसी दूर बैठे सम्मेलन कक्ष से नहीं, बल्कि ज़मीन पर रहने वाले लोगों के बीच से होती है.उनका काम SDG 13 (जलवायु कार्रवाई), SDG 5 (लैंगिक समानता), SDG 8 (सम्मानजनक कामकाज), SDG 11 (सतत शहर) और SDG 14 (जल के नीचे जीवन) जैसे लक्ष्यों को आगे बढ़ाता है.स्थानीय नेतृत्व में किया गया निवेश, एक तरफ़ पारिस्थितिक तंत्रों को मज़बूत करता है और दूसरी तरफ़ उन समुदायों को सशक्त बनाता है, जो उनकी सबसे पहले व सबसे ज़्यादा देखभाल करते हैं. जब हाशिए पर खड़े लोग आगे बढ़कर रास्ता दिखाते हैं, तो टिकाऊ भविष्य की दिशा सबके लिए और स्पष्ट नज़र आने लगती है.यह लेख पहले
यहाँ
प्रकाशित हुआ.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
सोनिया गांधी की किताब पर बैन की मांग, भाजपा विधायक ने सीएम फडणवीस को लिखा पत्र
फिनलैंड की खाड़ी में कार्गो जहाज पर ड्रोन हमला, चालक दल को बचाने का अभियान जारी
सर्दियों में पक्षियों का स्वर्ग बन जाता है भरतपुर, प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहतरीन पर्यटन ठिकाना
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
ओएम: ऑपरेशन मोल में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
देवउठनी एकादशी पर इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
अंकिता को लेकर मां के रिएक्शन पर बोले विक्की जैन, कहा- लोगों ने उन्हें विलेन बना दिया था
और खबरें
Features
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces